दाबेली - Dabeli Recipe

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.
- Read this recipe in English - Dabeli Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli
- पाव - 8
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- मीठी चटनी - आधा कप
- लाल या हरी चटनी- आधा कप
- मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
- पतले सेव - आधा कप
- हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
- अनार के दाने - आधा कप
दाबेली मसाला - Dabeli Masala
- साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1
- दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
- लौंग - 2
- काली मिर्च - 3-4
दाबेली स्टफिंग
- आलू - 4
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Dabeli
आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.
दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.
स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.
Dabeli Recipe video in Hindi
कमेंट (199)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank u mam. ....it's very nice
.muze dabeli doht past he....
yeh mera manpasand snack hai.
निशा: सोनल जी हां अवश्य कर सकती हैं.
Meri wife bahut sari recipes aapki site ko dekh ke banati hai or mere bachchhe to hamesha ye he bolte hai mummy aaj kush naya banayo.
Mujhe kal he koi video mila jismain ye bataya gaya hai ki market main jo bhi vegitable milti hai usko preserve ki jati hai or harmfull chemical milate hai to kya aap bata sakti hai ki hum unko chemical free kaise kar sakte hai jo vegitable ke bahar laga rahta hai dhone pe complete saf nahi hota hai kya koi or tarika hai ki hum pata laga sake ki jo vegitable hum market se laye hai vo hamare liye surakshit hai ya nahi
निशा:वेद जी, सब्जियां और फल जो आप बाजार से लायें है, उन्हैं ताजे पानी से अच्छी तरह धोकर यूज करना होता है. हरी पत्तियों वाली सब्जी, साफ करें, मोटी डंडियां हटायें, और बड़े बर्तन में पानी में सब्बियां डालकर, अलट पलट कर धोयें, दूसरे बर्तन में निकाल कर रखें, बर्तन का पानी फैलायें सब्जियों को फिर से पानी में डालें और धोकर छलनी या थाली में रखकर पानी को निकलने दीजिये, पूरी तरह पानी निकलने के बाद उसे काटें और सब्जी बनायें. फलों को और गोल साबुत सब्जियों को धोने के लिये बड़े बर्तन में पानी भरें और फलों को उसमें डुबायें, पानी में ही थोड़ा रगड़ लीजिये, और अब हल्का सा पानी चलायें और एक एक फल हाथ में लेकर रगड़ते हुये धोये, धुले फल और सब्जी को किसी ट्रे या डलिया में निकालें और सूखने के बाद फ्रिज में रखें. अंगूर और स्ट्राबेरी को पानी में डालकर रखें और बाद में चलते पानी में धोयें.
निशा: स्नेहा जी, मेरी रेसिपी बुक उपलब्ध नहीं है, वेबसाइट और चैनल पर ही मेरी रेसिपी देखी जा सकती है.
N u r very expert to make cooking easy .n
I would like to request u to teach us more about chocklates n cookies n cakes with totally pure vegetarian taste plzzz
निशा: हैप्पी जी, चटनी के लिये वेबसाइट पर दिये हुये चटनी कालम में क्लिक करके रेसिपी देख सकते हैं.
Me gujarat se hi hu, muje dabeli bahot achhi lagti he. Apki dabeli ki recipe meri mom ne video me se sikh ke banayi. Or wo bahot achhi bani thi.
Mam thank u so much.
निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere ghar me pyaz lehsun ni khaya jata hai isliye apki recipes mujhe bahut acchi lagti hai pr ab meri shadddi hui hai aur sasural me pyaz bahut khaaya jata jo mujhe use krna ni atta kya karu plz guide me
निशा; शवाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
will u share recipe of BHAKRWADI.
निशा: मयूर जी, भाकरवड़ी रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती हैं.
हमारे शहर मे जितने भी दुकान हे वो काबुली चना का पेस्ट का इस्तेमाल करते हे॥
So plz help Me
From... V.T.Petkar
Chandrapur
9422131718
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pls suggest
निशा: तनूजा जी, वेबसाइट के चटनी कालम में क्लिक कीजिये, हरे धनिये की तीखी चटनी और इमली की मीठी चटनी की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर मीठी चटनी या हरे धनिये की चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीठी चटनी की रैसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मीठी चटनी की रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: बबिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रेय, बटर की जगह घी या तेल कुछ भी यूज कर सकते हैं.
its my favourite snack
if u any new recipe please mail me
निशा: विवेक जी, मेरी वेबसाइट पर सारी रैसिपी जैन हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.