दाबेली - Dabeli Recipe

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.
- Read this recipe in English - Dabeli Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli
- पाव - 8
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- मीठी चटनी - आधा कप
- लाल या हरी चटनी- आधा कप
- मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
- पतले सेव - आधा कप
- हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
- अनार के दाने - आधा कप
दाबेली मसाला - Dabeli Masala
- साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1
- दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
- लौंग - 2
- काली मिर्च - 3-4
दाबेली स्टफिंग
- आलू - 4
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Dabeli
आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.
दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.
स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.
Dabeli Recipe video in Hindi
कमेंट (199)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Dabeli recipe is so easy..☺☺
Maine banaya that meri beti ko bahut aacha laga...
Usko iccha h ki woh. Apne BIRTHDAY ke dine Ghar ka BANA veg Momo's and Patti's Khaye .
Mera apse request h aap iske liye recipe likha de .........
निशा: सुवर्णा जी, बेबी को बर्थ डे की बहुत बहुत बधाई हो, मेरे वेबसाइट और चैनल पर वेज मोमोज की रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं और पेटीज बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: झंकार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: झनकार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you.
निशा: कमलेश जी, आप इसी तरह नई नई रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करते रहें. धन्यवाद.
निशा: मितल जी, आप चाहे, तो दाबेली में टमाटर डाल सकते हैं.
Muje bataiye ki dokle ko antha kese laya jaye . Me jab bhi banati hu pura ek din tak khire ko rakh ti hu fir bhi antha nahi ata plz bataiye ki kya karu me antha lane k liye ??
निशा: वैशाली जी,मुझे खेद है कि मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
निशा: रौनक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुराली जी, धन्यवाद.
निशा: विकास जी, धन्यवाद.
निशा: प्रगति जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सन्नी जी, यह मसाला गरम मसाला की तरह ही किसी एअर-टाइट कन्टेनर में रखकर 6 माह तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: संचिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उत्कर्ष जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, धन्यवाद.
I like your recpices
निशा: तरणी जी, धन्यवाद.
निशा: सूरज जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार मसाले बढ़ाकर और पसंदानुसार चीजें डालकर स्पेशल बना सकते हैं.
निशा: अलीना जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, मीठी चटनी अमचूर या इमली से बनती है, ये रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, इन्हैं आप देख सकते हैं.
wajaye se me Dabeli masala banana sikh gaya hu
निशा: नवरत्न जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशी जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर ये दोनों चटनी की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: गोविन्द जी, मीठी चटनी को अमचूर से, कच्चे आम से, आम की सूखी खटाई से और इमली से बनाया जाता है, ये सारी चटनी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, ये आप देख सकते हैं.
निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कशिश जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं.