पेठा मिठाई - Petha Recipe - How to make petha sweet

पेठा का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है, जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है. पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता. पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये, पके फल का कलर हल्का हो जाता है और उसका छिलका सख्त होता है.
पेठा का फल (Petha Fruit) कद्दू के बराबर बड़ा लौकी के कलर का होता है. पेठा कई प्रकार का बनाया जाता है, सबसे ज्यादा सूखा या सामान्य पेठा (Dry Petha Sweets) बनाया जाता है. अंगूरी पेठा (Angoori Petha) जो रस में डूबा रहता है, नारियल पेठा (Nariyal Petha or Coconut Petha) जिसमें नारियल का क्रस डालकर, बनाया जाता है. इसके अतिरिक्त पेठे को अनेकों शेप, रंग व एसेंस मिलाकर बनाया जाता है.
हम आज सामान्य पेठा मिठाई (Petha Sweet Recipe) बना रहे है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Agra Ka Petha Recipe
- पेठा फल- 2 कि.ग्रा.
- चीनी- 5 कप (1.2 कि.ग्रा.)
- चूना- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Petha Sweet
पेठा फल का बीच का नरम भाग को काटकर पूरा हटा दीजिए. पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इनके छिलके हटा दीजिए. फॉर्क की मदद से सारे टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोद लीजिए.
एक बर्तन में चूने को मिला दीजिए और पेठे के टुकड़ों को चूने क पानी में डालकर अच्छे से डुबोकर 10 से 12 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे के टुकड़ों को एक छलनी में डालकर इनको नल के नीचे ही अच्छे से रगड़-रगड़कर धो लीजिए और पेठे के टुकड़ों को अलग प्लेट में निकलकर रख लीजिए.

पेठा उबालने के बर्तन में 2 लीटर पानी डालकर ढककर उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें पेठे के टुकड़े डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद, पेठे को तेज आंच पर पूरे 20 मिनिट तक उबलने दीजिए.
20 मिनिट उबलने के बाद पेठा पारदर्शक दिखने लगे, तब इसे पहले किसी बर्तन पर रखी छलनी पर डालिए ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए और अच्छे से पानी निचुड़ने के बाद प्लेट में रख दीजिए.

चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल दीजिए और चीनी को पानी में घुलने तक पकने दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चमचे चला लीजिए. चीनी के पानी में घुलते ही पेठे के टुकड़े इसमें डाल दीजिए और तेज आग पर पेठे को चाशनी के गाढ़े होने तक पकाएं. बीच-बीच में चमचे से इसे चला लीजिए.
चाशनी के गाढे होने पर चमचे से चाशनी की बुंदें गिराकर देखिए, आखिरी बूंद तार के रूप में निकल रही है, तो चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी के बर्तन को उतारकर रख दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. पेठे के टुकड़ों को चाशनी में 12 घंटे या रात भर रहने दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे का रस निकलने पर चाशनी पतली लग रही है, इसे गाढ़ा करने के लिए तेज आंच पर पकाने रख दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहिए.

चाशनी के अच्छी गाढ़ी होने पर पेठे का रंग और टेक्सचर भी बदल जाता है. चाशनी को गिराकर देखें, तो यह काफी गाढ़ी है. यह तैयार है. बर्तन को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए और पेठे को ठंडा होने दीजिए.
पेठे को सुखाने के लिए एक थाली के ऊपर प्याली और उसके ऊपर एक जाली रखिए ताकि पेठे से अतिरिक्त चाशनी निकलकर थाली पर आए और पेठे को ऊपर र नीचे दोनों तरफ से हवा लगे और यह जल्दी सूख जाए. जाली पर पेठा लगा दीजिए और पेठे को सूखने के लिए पंखे की नीचे 3 घंटे सूखने रख दीजिए.
3 घंटे बाद, पेठा स्टोर करने के लिए तैयार है. अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे ज्यादा देर के लिए लगभग 1 दिन और 1 रात पंखे की हवा में छोड़ दें.
आगरे का खास पेठा तैयार है. पेठे को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 महीने तक मज़े से खाइए.
सुझाव
- पेठा बनाने के लिए एकदम पका पेठा लें. इसकी पहचान है कि इसके बीज में मिगी आ जाती है और पेठा ऊपर से दिखने में हल्का सफेद लगता है.
- पेठा उबालने के लिए बर्तन में पानी इतना लें कि पेठे के टुकड़े उसमें आसानी से डूबकर उबल सकें.
- चाशनी को चलाने का बराबर ध्यान रखें और आंच तेज रखें.
- बची हुई चाशनी में 10 से 12 नींबू का रस डाल लीजिए और इसे शर्बत की तरह इस्तेमाल कर लीजिए.
- आप चाहे तो पेठा बनने के बाद, चाशनी में अपने स्वाद के अनुसार इसमें कोई भी फ्लेवर, एसेन्स या कलर डाल सकते हैं.
Petha Sweet Recipe | पेठा बनाने की विधि | Agra Ka Petha Recipe
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Ma'am
I tried your recipe today. The pethas turned out to be shrunk....coz the sugar syrup dint get absorbed well....what may have gone wrong please suggest.
निशा: मैलविन जी, पेठे के अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है, अगली बार उसे थोड़ा कम पकायें, पेठा अच्छा बनेगा.
hi nisha ji
i think u slove most of our recipy difficulties.i will definately try this petha.but if i want to make other flavour petha thn can u suggest me how will i can make like kesar petha pan petha and others
निशा: सोनल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
very nice idia bhaut acha hi banne ki vedhi bati gai hai
thankyou google
Nishaji thanks for recipe of petha .l will try this recipe . I make parwal ki mithai and its a perfect recipe. Thanks again.
निशा: उज्वला जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha ji aapke reply k liye.
Aapki recipes bohot hi tasty aur easy hoti hain.
Nisha ji,
Agar chashni vala petha banana hai to usko kitni der chashni me pakaye?
Thank u.
निशा:क्रति जी, चाशनी वाले पेठे को 6-7 घंटे चाशनी में डालकर रखा जाता है, वह अन्दर तक चाशनी से भर जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
How made babgali rasgulla
nisha ji mene loky ke pethe banaye hai kya ye bhipethe fsl ki tarahi bane ge kya .is vidhi keliye dhanywad.
निशा: किरन जी, लौकी के पेठा अलग स्वाद में बनेगा.
nisha ji mene loky ke pethe banaye hai kya ye bhipethe fsl ki tarahi bane ge kya .is vidhi keliye dhanywad.
निशा: किरन जी, लौकी के पेठे बन तो जायेंगे, इसी तरह बनेंगे, लेकिन वे इनसे अलग तरह के होंगे.
White petha nh mila kya hm yellow petha use kr skty h
ईसका क्या मतलब है मै ठिकसे समझा नही।प्लिज बता दिजीये।
निशा: आसिफ जी, फोर्क से टुकड़ों पर छेद कर दीजिये, ताकि उनके अन्दर चाशनी अन्दर तक चली जाती है.
निशा: सुमित जी, कद्दू से पेठा नहीं बनाया जाता है.
plg humein pethe ki sabji bhi btayein.
Thanks
निशा: रुपाली जी हाँ मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पेठा फल सब्जी की दुकानों पर मिल जाता है.
sandeep
निशा: संदीप, मुझे इस रेसिपी के बारे में नहीं पता, मैं इसके लिये सर्च करूंगी.
निशा: प्रीजी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंजुम जी, क्या प्रोब्लम हो रही है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: chef jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बालकृ्ष्ण जी मैं पेठा के लिये वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
mujhe ye samajh mein nahi aya ki kebra asence kya hota hai?
निशा: प्रियंका जी, केवड़ा एसेन्स केवड़ा की खुशबू वाला एसेन्स है, इसे डालने से अच्छी खुशबू हो जाती है पेठे में इसकी जगह थोड़ा सा गुलाब जल भी डाला जा सकता है.
निशा: रतनेश जी हां मैं कोशिश करूंगी.
hum pahle pethe ko fal samjte the,kyoki isse bij nikta hai.lekin jab aapki vidhi padi to pta chala ki petha ek sweet hai jise bnaya jata hai..
achhi vidhi btai aapne.
kafi log anjan hai ki petha kya hota hai.
Thanku very much
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hamare khet me petha ke phal hai .
Or how can we reatin its life if we have to keep it for 2-3 months
निशा: गगनदीप जी, सूखे पेठा को 1 - 2 महिने तक फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है.