पेठा मिठाई - Petha Recipe - How to make petha sweet

पेठा का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है, जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है. पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता. पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये, पके फल का कलर हल्का हो जाता है और उसका छिलका सख्त होता है.
पेठा का फल (Petha Fruit) कद्दू के बराबर बड़ा लौकी के कलर का होता है. पेठा कई प्रकार का बनाया जाता है, सबसे ज्यादा सूखा या सामान्य पेठा (Dry Petha Sweets) बनाया जाता है. अंगूरी पेठा (Angoori Petha) जो रस में डूबा रहता है, नारियल पेठा (Nariyal Petha or Coconut Petha) जिसमें नारियल का क्रस डालकर, बनाया जाता है. इसके अतिरिक्त पेठे को अनेकों शेप, रंग व एसेंस मिलाकर बनाया जाता है.
हम आज सामान्य पेठा मिठाई (Petha Sweet Recipe) बना रहे है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Agra Ka Petha Recipe
- पेठा फल- 2 कि.ग्रा.
- चीनी- 5 कप (1.2 कि.ग्रा.)
- चूना- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Petha Sweet
पेठा फल का बीच का नरम भाग को काटकर पूरा हटा दीजिए. पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इनके छिलके हटा दीजिए. फॉर्क की मदद से सारे टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोद लीजिए.
एक बर्तन में चूने को मिला दीजिए और पेठे के टुकड़ों को चूने क पानी में डालकर अच्छे से डुबोकर 10 से 12 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे के टुकड़ों को एक छलनी में डालकर इनको नल के नीचे ही अच्छे से रगड़-रगड़कर धो लीजिए और पेठे के टुकड़ों को अलग प्लेट में निकलकर रख लीजिए.

पेठा उबालने के बर्तन में 2 लीटर पानी डालकर ढककर उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें पेठे के टुकड़े डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद, पेठे को तेज आंच पर पूरे 20 मिनिट तक उबलने दीजिए.
20 मिनिट उबलने के बाद पेठा पारदर्शक दिखने लगे, तब इसे पहले किसी बर्तन पर रखी छलनी पर डालिए ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए और अच्छे से पानी निचुड़ने के बाद प्लेट में रख दीजिए.

चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल दीजिए और चीनी को पानी में घुलने तक पकने दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चमचे चला लीजिए. चीनी के पानी में घुलते ही पेठे के टुकड़े इसमें डाल दीजिए और तेज आग पर पेठे को चाशनी के गाढ़े होने तक पकाएं. बीच-बीच में चमचे से इसे चला लीजिए.
चाशनी के गाढे होने पर चमचे से चाशनी की बुंदें गिराकर देखिए, आखिरी बूंद तार के रूप में निकल रही है, तो चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी के बर्तन को उतारकर रख दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. पेठे के टुकड़ों को चाशनी में 12 घंटे या रात भर रहने दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे का रस निकलने पर चाशनी पतली लग रही है, इसे गाढ़ा करने के लिए तेज आंच पर पकाने रख दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहिए.

चाशनी के अच्छी गाढ़ी होने पर पेठे का रंग और टेक्सचर भी बदल जाता है. चाशनी को गिराकर देखें, तो यह काफी गाढ़ी है. यह तैयार है. बर्तन को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए और पेठे को ठंडा होने दीजिए.
पेठे को सुखाने के लिए एक थाली के ऊपर प्याली और उसके ऊपर एक जाली रखिए ताकि पेठे से अतिरिक्त चाशनी निकलकर थाली पर आए और पेठे को ऊपर र नीचे दोनों तरफ से हवा लगे और यह जल्दी सूख जाए. जाली पर पेठा लगा दीजिए और पेठे को सूखने के लिए पंखे की नीचे 3 घंटे सूखने रख दीजिए.
3 घंटे बाद, पेठा स्टोर करने के लिए तैयार है. अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे ज्यादा देर के लिए लगभग 1 दिन और 1 रात पंखे की हवा में छोड़ दें.
आगरे का खास पेठा तैयार है. पेठे को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 महीने तक मज़े से खाइए.
सुझाव
- पेठा बनाने के लिए एकदम पका पेठा लें. इसकी पहचान है कि इसके बीज में मिगी आ जाती है और पेठा ऊपर से दिखने में हल्का सफेद लगता है.
- पेठा उबालने के लिए बर्तन में पानी इतना लें कि पेठे के टुकड़े उसमें आसानी से डूबकर उबल सकें.
- चाशनी को चलाने का बराबर ध्यान रखें और आंच तेज रखें.
- बची हुई चाशनी में 10 से 12 नींबू का रस डाल लीजिए और इसे शर्बत की तरह इस्तेमाल कर लीजिए.
- आप चाहे तो पेठा बनने के बाद, चाशनी में अपने स्वाद के अनुसार इसमें कोई भी फ्लेवर, एसेन्स या कलर डाल सकते हैं.
Petha Sweet Recipe | पेठा बनाने की विधि | Agra Ka Petha Recipe
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योति जी, पेठा यदि सख्त हो गये हैं तो अधिक देर तक पकाने के कारण हो सकता है.
निशा: उमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, पेठा लौकी से नहीं बनता,इसके लिये कद्दू नहीं पका हुआ पेठा फल यूज होता है, और चाशनी को चैक करके जब उसमें तार निकलने लगे या 1 - 2 बूंद प्याली में निकाल कर देंखे वह सैट होने लगे तब तक उसे पकाना होता है.
निशा: आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Petha Recipe
निशा: ज्योति जी, आप अगली बार इसे अवश्य बनाएं. आप अच्छे से बना पाएंगी.
निशा: आप वनीला केक अच्छा बना रहे हैं तब आप चौकलेट केक भी अच्छा बना लेंगे, प्लीज इन्ग्रीडियेन्ट का सही नाप लीजिये और बैटर की कनसिसटेन्सी सही रखें, एक दो बार की प्रेक्टिस से आप ये केक बहुत अच्छा बनायेंगी.
aap ka jai khowal
निशा: जय जी, दोनों ही तरह से कर सकते हैं.
Kal humne petha bana lekin sab bekar ho gaya
Sab se pahle to petha phal ko tokda karkar China me 6 7 ghanta bhigoya uske bad sukhya phir chasni banaya aur pakya lekin itna naram ho gya aur testi bhi nahi hua bahut kharab lag raha hai please help pe mem
निशा: वारिस जी, पेठा बनाने के लिये फल पका हुआ लिया जाता है जिसके बीज में मिगी हो एसा फल पेठा बनाने के लिये अच्छा होता है, अगर फल कच्चा है तब इससे अच्छा पेठा नहीं बनता है, बनाने के तरीके पेठा बनायें पेठा अच्छा बनता है.
निशा: आभा जी, कद्दू से पेठा नहीं बनाते.
thankyou.
निशा: बरीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:महेंद्र जी, पेठा कद्दू से थोड़ा छोटा सफेद रंग का फल होता है जिससे इसके कच्चे फल से सब्जी और पके हुये फल से हलवा और पेठा मिठाई (मुरब्बा) बनाई जाती है.
निशा : ज्योतसना जी, अगर पेठा पूरी तरह से न पकाया गया हो तब एसा हो सकता है.
Mai student hu but mujhe kuchh bhi banana hota hai to mai youtube se Aap hi ka recipy dekh ke banata hu
sare log tarif karte hai ki bahut achchha bna hai
thank you Aunty ji
निशा: बिक्रांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, पका हुआ पेठा लीजिये, और उसे चूने के पानी में 5-6 घंटे गला कर रखिये, पेठा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: सत्तू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: पंकज जी, पेठा के बचे हुये शुगर सीरप से शर्बत बना सकते हैं. पेठे को चीनी से ही बनाया जाता है.
I m trying frst time
aap ki recipe k jaise hi banana chahti hu pls
निशा: जानकी जी, आप इसे बना लीजिये, छोटे आकार के पेठे बन जायेंगे.
निशा: अपूर्वा जी, पेठा और कद्दू दोनों अलग हैं , पेठा बनाने के लिये पेठा फल ऊपर से ग्रीनिश व्हाइट और अन्दर से सफेद होता है. इसकी फोटो भी रैसिपी के नीचे दी हुई है.
निशा: कोकली जी, पपीता से पेठा नहीं बनता है, पपीते से टूटी फ्रूटी बनाई जाती है, इसकी रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
main petha ka business krna chahta hu mujhe sari jankari send kar dijiye aur main Agra se hu main petha kaise sell kru. mujhe dalal se Kaiser lsampaulrk kru. ye jankari mujhe mail kre plzzzz