पेठा मिठाई - Petha Recipe - How to make petha sweet

📅 23 जून 2011 👁 8.7 लाख बार देखी गई 💬 292 कमेंट ★ 3.7 (13571)

पेठा का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है, जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है.  पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता. पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये, पके फल का कलर हल्का हो जाता है और उसका छिलका सख्त होता है.

पेठा का फल (Petha Fruit) कद्दू के बराबर बड़ा लौकी के कलर का होता है. पेठा कई प्रकार का बनाया जाता है, सबसे ज्यादा सूखा या सामान्य पेठा (Dry Petha Sweets) बनाया जाता है. अंगूरी पेठा (Angoori Petha) जो रस में डूबा रहता है, नारियल पेठा (Nariyal Petha or Coconut Petha) जिसमें नारियल का क्रस डालकर, बनाया जाता है. इसके अतिरिक्त पेठे को अनेकों शेप, रंग व एसेंस मिलाकर बनाया जाता है.

हम आज सामान्य पेठा मिठाई (Petha Sweet Recipe) बना रहे है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Agra Ka Petha Recipe

  • पेठा फल- 2 कि.ग्रा.
  • चीनी- 5 कप (1.2 कि.ग्रा.)
  • चूना- 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Petha Sweet

पेठा फल का बीच का नरम भाग को काटकर पूरा हटा दीजिए. पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इनके छिलके हटा दीजिए. फॉर्क की मदद से सारे टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोद लीजिए.

एक बर्तन में चूने को मिला दीजिए और पेठे के टुकड़ों को चूने क पानी में डालकर अच्छे से डुबोकर 10 से 12 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.

12 घंटे बाद, पेठे के टुकड़ों को एक छलनी में डालकर इनको नल के नीचे ही अच्छे से रगड़-रगड़कर धो लीजिए और पेठे के टुकड़ों को अलग प्लेट में निकलकर रख लीजिए.

पेठा उबालने के बर्तन में 2 लीटर पानी डालकर ढककर उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें पेठे के टुकड़े डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद, पेठे को तेज आंच पर पूरे 20 मिनिट तक उबलने दीजिए.

20 मिनिट उबलने के बाद पेठा पारदर्शक दिखने लगे, तब इसे पहले किसी बर्तन पर रखी छलनी पर डालिए ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए और अच्छे से पानी निचुड़ने के बाद प्लेट में रख दीजिए. 

चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल दीजिए और चीनी को पानी में घुलने तक पकने दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चमचे चला लीजिए. चीनी के पानी में घुलते ही पेठे के टुकड़े इसमें डाल दीजिए और तेज आग पर पेठे को चाशनी के गाढ़े होने तक पकाएं. बीच-बीच में चमचे से इसे चला लीजिए.

चाशनी के गाढे होने पर चमचे से चाशनी की बुंदें गिराकर देखिए, आखिरी बूंद तार के रूप में निकल रही है, तो चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी के बर्तन को उतारकर रख दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. पेठे के टुकड़ों को चाशनी में 12 घंटे या रात भर रहने दीजिए. 

12 घंटे बाद, पेठे का रस निकलने पर चाशनी पतली लग रही है, इसे गाढ़ा करने के लिए तेज आंच पर पकाने रख दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहिए. 

चाशनी के अच्छी गाढ़ी होने पर पेठे का रंग और टेक्सचर भी बदल जाता है. चाशनी को गिराकर देखें, तो यह काफी गाढ़ी है. यह तैयार है. बर्तन को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए और पेठे को ठंडा होने दीजिए.

पेठे को सुखाने के लिए एक थाली के ऊपर प्याली और उसके ऊपर एक जाली रखिए ताकि पेठे से अतिरिक्त चाशनी निकलकर थाली पर आए और पेठे को ऊपर र नीचे दोनों तरफ से हवा लगे और यह जल्दी सूख जाए. जाली पर पेठा लगा दीजिए और पेठे को सूखने के लिए पंखे की नीचे 3 घंटे सूखने रख दीजिए. 

3 घंटे बाद, पेठा स्टोर करने के लिए तैयार है. अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे ज्यादा देर के लिए लगभग 1 दिन और 1 रात पंखे की हवा में छोड़ दें. 

आगरे का खास पेठा तैयार है. पेठे को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 महीने तक मज़े से खाइए. 

सुझाव

  • पेठा बनाने के लिए एकदम पका पेठा लें. इसकी पहचान है कि इसके बीज में मिगी आ जाती है और पेठा ऊपर से दिखने में हल्का सफेद लगता है. 
  • पेठा उबालने के लिए बर्तन में पानी इतना लें कि पेठे के टुकड़े उसमें आसानी से डूबकर उबल सकें. 
  • चाशनी को चलाने का बराबर ध्यान रखें और आंच तेज रखें. 
  • बची हुई चाशनी में 10 से 12 नींबू का रस डाल लीजिए और इसे शर्बत की तरह इस्तेमाल कर लीजिए.
  • आप चाहे तो पेठा बनने के बाद, चाशनी में अपने स्वाद के अनुसार इसमें कोई भी फ्लेवर, एसेन्स या कलर डाल सकते हैं. 

Petha Sweet Recipe | पेठा बनाने की विधि | Agra Ka Petha Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (13571 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (292)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

gurpreet kaur
nisha ji namaste,

aap ka bahut bahut dhanyavaad is recipe ke liye.....apko yaad hoga 2-3 mahine pehle maine apse request ki thi is recipe ke liye aur apne kaha tha ki aap jarur likhengi. aap bahut achchi hai, subki jarurat ka dhyan rakhti hai, ab to mujhe aisa lagta hai ki meri do maa hai ek jinhone mujhe janam diya aur ek aap jo khane ke mamle mae hamesha mera margdarshan karti hai aur itna kuch sikha deti hai, mujhe tahe dil se khushi ho rahi hai apse milkar chahe through net hi sahi. ek baar fir se bahut bahut shukriya aur is recipe ke liye ek baar aur shukriya.....
[email protected]
I am unable to find text only pics are availa
ble please help.
preeti
nisha ji ek request hai, school re open ho gaye hai .bacho ke liye tiffin me roz naya kya rakhoo tention rehti hai,or jo jaldi bhi ban jaaye or banaane me easy ho please khuch recipe likh dijiye yadi site per hai to kahan hai please reply kare.

निशा: नेहा, वेवसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो आप बच्चों के लिये बना कर टिफिन में रख सकती हैं, लेकिन ये रैसिपी बच्चों के लिये नाम से नहीं हैं, मैं कोशिश करूगी कि रैसिपीज को बच्चों के लिये कालम कर दिया जाय.
preeti
hello nisha ji recipe bahut achi hai par pethe ko lekar confusion he. kaha milega kaisa hota hai. please bataaye .kya jis se sabji banti he use kar sakte hai.

निशा: प्रिति, पेठा फल सब्जी वालों के पास मिल जाता है, मैं जल्दी ही इसका फोटो डाल दूंगी.
sandhya
hi Nisha ji...badi besabri se wait kar rahi thi apki nayi recipe ka...aur jab apne pethe ki recipe upload ki to sone pe suhaga wali baat ho gayi...u r gr8...GOD BLESS U and UR FAMILY...
mannu
phitkari ko english mein alum bolte hai,pani ko clean karne mein use karte hai.

निशा:
मनु, जी हाँ.
Manisha
hi Nisha ji
petha fal kya hota hai.Kya pumpkin se banaya ja sakta hai.

निशा: मनीषा, ये पमकिन नहीं है, इसे Ash gourd हैं इसी से पेठा मिठाई बनाई जाती है.
monika
Nishaji and other readers,

Does any one know the English name for Petha fruit? Also, any idea if we can use pumpkin or butternut squash or spaghetti squash available in US instead of petha fruit? Any readers any idea what fruit available in US can be used for this recipe?

Also, what is fitkari in english?

निशा: फिटकरी को alum कहते हैं.
mannu
Nishaji phitkari dalna jaroori hai kya?iska kya use hai petha banane mein.plz bataye.

निशा: मनु, फिटकरी, पेठे के खारेपन को दूर करती है.
varuna
hello nishaji,maine kal apki recepe se petha banaya tha. par wo thik se nahi bana. 1. ek to wo kaccha reh gaya. usme kacche pathe ka swad aa raha tha. dusra wo sukhana par bhi nahi sukha rat bar rakhne ke bad bhi wo geela hi tha. please bataye kaha par kami reh gayi.

निशा:
वरुना, खूखे पेठे के लिये, पेठे को चाशनी में तब तक पकायें जब तक चाशनी एक दम जमने वाली न हो जाय, पेठे को सुखाने के लिये जाली पर रख कर पंखे के नीचे सूखने दें.
Aaradhana k. Dhurve
Thank u nisha ji..mai bahut dino se petha banane ki recipe talash rahi thi.
prachi
mam ye bahut accha hai mam angoori petha and shadi me jo pethe ka paan hota hai wo bhi banana batayea please
radha
bahut bahut dhanyawaad yeh recipe jo meine aapse puchi thi wo website mein dalne ke liye
sandhya
निशा जी कल तो सब गड़बड़ हो गया मैंने पानी डाला और मुरब्बा की तरह बन गया . बिगड़ गया . कल तो सोचा था की अब जिंदगी में नहीं बनाऊंगी पेठा. पर अब सोच रही हूँ आज फिर एक बार कोशिश करूँ .तब आपको बताती हूँ

निशा: संध्या. पेठा मुरब्बा ही होता है. इसे रसदार भी बनाया जाता है और सूखा भी. यदि आपने पेठे को बहुत ही अधिक नहीं पका लिया तो इस पेठे को किसी जाली पर सूखने दीजिये, सूख कर यह एकदम अच्छा बन जायेगा.
menka
i waant to know what is petha, it is sitafal aur what it is.

निशा:
मेनका मैं पेठे का फोटो डाल दूंगी.
sandhya
अब पेठा चीनी के साथ पकाने के लिये कोई बर्तन लीजिये, जिसमें पेठे के टुकड़े डालिये और ऊपर से चीनी डालकर, आधा घंटे के लिये छोड़ दीजिये.निशा जी इस स्टेज पर पानी कितना डाले ये आपने नहीं लिखा . मै अभी सफ़ेद कोहड़ा लेकर आई इसे ही पेठा फल कहते हैं न . चासनी कितनी पतली हो.

निशा:
संध्या, उबाले पेठे के टुकड़ों पर चीनी डालकर ढककर रख दीजिये, पेठे के टुकड़ो से पानी निकल कर चीनी में घुलकर चाशनी बना लेता है, चाशनी के लिये अलग से पानी डालने की आवयश्यकता नही हैं.
rachna
nishaji pls pethe ke phal ki koi picture laga dijiye..

निशा: रचना, अवश्य, इस सप्ताह के अंत तक इसकी फोटो लगाने की व्यवस्था करतीं हूं.
sandhya
निशा जी पहले तो ये कहिये की कहाँ थी आप . आपको देखकर ( रेसिपी के माध्यम से ) अच्छा लगा . और सारी शिकायत तो दूर होनी ही थी आप ने पेठा जो खिलाया मेरे परिवार के हर सदस्य को बेहद पसंद है आपकी सरलता से और सहज बनाने की रेसिपी हमें आपको ढूढने के लिए बेबस करती है . आपसे निवेदन है की थोड़ी देर की लुकाछिपी ठीक है पर इतनी लम्बी नहीं . आइन्दा ख्याल रहे ....... यदि छुट्टी पर गयी थी तो कहाँ ? उस पर भी कुछ लिखे , धन्यवाद ममता जी भी परेशान थी

निशा: संध्या, मुझे आपने याद किया बहुत अच्छा लगा. मैं घर पर ही हूँ लेकिन थोड़ी व्यस्तता की वजह से रैसिपी नहीं लिख सकी थी, धन्यवाद.
Neeti
Thanks Mam for this recipe
gurvinder mittwa
thanks nisha ji.