पेठा मिठाई - Petha Recipe - How to make petha sweet

पेठा का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है, जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है. पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता. पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये, पके फल का कलर हल्का हो जाता है और उसका छिलका सख्त होता है.
पेठा का फल (Petha Fruit) कद्दू के बराबर बड़ा लौकी के कलर का होता है. पेठा कई प्रकार का बनाया जाता है, सबसे ज्यादा सूखा या सामान्य पेठा (Dry Petha Sweets) बनाया जाता है. अंगूरी पेठा (Angoori Petha) जो रस में डूबा रहता है, नारियल पेठा (Nariyal Petha or Coconut Petha) जिसमें नारियल का क्रस डालकर, बनाया जाता है. इसके अतिरिक्त पेठे को अनेकों शेप, रंग व एसेंस मिलाकर बनाया जाता है.
हम आज सामान्य पेठा मिठाई (Petha Sweet Recipe) बना रहे है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Agra Ka Petha Recipe
- पेठा फल- 2 कि.ग्रा.
- चीनी- 5 कप (1.2 कि.ग्रा.)
- चूना- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Petha Sweet
पेठा फल का बीच का नरम भाग को काटकर पूरा हटा दीजिए. पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इनके छिलके हटा दीजिए. फॉर्क की मदद से सारे टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोद लीजिए.
एक बर्तन में चूने को मिला दीजिए और पेठे के टुकड़ों को चूने क पानी में डालकर अच्छे से डुबोकर 10 से 12 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे के टुकड़ों को एक छलनी में डालकर इनको नल के नीचे ही अच्छे से रगड़-रगड़कर धो लीजिए और पेठे के टुकड़ों को अलग प्लेट में निकलकर रख लीजिए.

पेठा उबालने के बर्तन में 2 लीटर पानी डालकर ढककर उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें पेठे के टुकड़े डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद, पेठे को तेज आंच पर पूरे 20 मिनिट तक उबलने दीजिए.
20 मिनिट उबलने के बाद पेठा पारदर्शक दिखने लगे, तब इसे पहले किसी बर्तन पर रखी छलनी पर डालिए ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए और अच्छे से पानी निचुड़ने के बाद प्लेट में रख दीजिए.

चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल दीजिए और चीनी को पानी में घुलने तक पकने दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चमचे चला लीजिए. चीनी के पानी में घुलते ही पेठे के टुकड़े इसमें डाल दीजिए और तेज आग पर पेठे को चाशनी के गाढ़े होने तक पकाएं. बीच-बीच में चमचे से इसे चला लीजिए.
चाशनी के गाढे होने पर चमचे से चाशनी की बुंदें गिराकर देखिए, आखिरी बूंद तार के रूप में निकल रही है, तो चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी के बर्तन को उतारकर रख दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. पेठे के टुकड़ों को चाशनी में 12 घंटे या रात भर रहने दीजिए.
12 घंटे बाद, पेठे का रस निकलने पर चाशनी पतली लग रही है, इसे गाढ़ा करने के लिए तेज आंच पर पकाने रख दीजिए. थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहिए.

चाशनी के अच्छी गाढ़ी होने पर पेठे का रंग और टेक्सचर भी बदल जाता है. चाशनी को गिराकर देखें, तो यह काफी गाढ़ी है. यह तैयार है. बर्तन को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए और पेठे को ठंडा होने दीजिए.
पेठे को सुखाने के लिए एक थाली के ऊपर प्याली और उसके ऊपर एक जाली रखिए ताकि पेठे से अतिरिक्त चाशनी निकलकर थाली पर आए और पेठे को ऊपर र नीचे दोनों तरफ से हवा लगे और यह जल्दी सूख जाए. जाली पर पेठा लगा दीजिए और पेठे को सूखने के लिए पंखे की नीचे 3 घंटे सूखने रख दीजिए.
3 घंटे बाद, पेठा स्टोर करने के लिए तैयार है. अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे ज्यादा देर के लिए लगभग 1 दिन और 1 रात पंखे की हवा में छोड़ दें.
आगरे का खास पेठा तैयार है. पेठे को किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 महीने तक मज़े से खाइए.
सुझाव
- पेठा बनाने के लिए एकदम पका पेठा लें. इसकी पहचान है कि इसके बीज में मिगी आ जाती है और पेठा ऊपर से दिखने में हल्का सफेद लगता है.
- पेठा उबालने के लिए बर्तन में पानी इतना लें कि पेठे के टुकड़े उसमें आसानी से डूबकर उबल सकें.
- चाशनी को चलाने का बराबर ध्यान रखें और आंच तेज रखें.
- बची हुई चाशनी में 10 से 12 नींबू का रस डाल लीजिए और इसे शर्बत की तरह इस्तेमाल कर लीजिए.
- आप चाहे तो पेठा बनने के बाद, चाशनी में अपने स्वाद के अनुसार इसमें कोई भी फ्लेवर, एसेन्स या कलर डाल सकते हैं.
Petha Sweet Recipe | पेठा बनाने की विधि | Agra Ka Petha Recipe
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, मुझे बहुत खुशी हुई कि आपने अच्छा पेठा बना लिया, धन्यवाद.
निशा: कविता, मैं पेठे की सब्जी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: आयशा, पेठा फल को अंग्रेजी में Ash gourd or White gourd और गुजराती में Bhurukoholu, Dorokaru, Koholu कहते हैं
निशा: कविता, पेठा फल में बीज पड़ चुके होने चाहिये और छिलके का कलर सफेद हो जाना चाहिये. एकदम कच्चे फल से तो आप सब्जी बहुत अच्छी बना सकतीं हैं.
निशा: रीता, के ऊपर से पूरी तरह पका हुआ दिख रहा है, और चाकू की नोक पर लग कर आ रहा है, आप केक को देखें केक जो चिपक रहा है वह पतला दिख रहा या दाने जैसे हैं, अगर चाकू जरा भी खुरदरा हो तो केक चाकू से चिपकता है, चाकू पर हल्के दाने से लग कर आ रहे हैं तो आपका केक बन चुका है.
निशा: हेमलता, आप इस वेबसाईट की फीड सब्स्क्राइब कर सकतीं है.
सुजाव के लिये धन्यवाद. मैं आने वाले साल में इस वेबसाईट का साप्ताहिक न्यूजलेटर भेजते रहने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रभात, मैं कोशिश करूंगी
निशा: पूजा, आपके जो भी जबाव हों आप रैसिपी पर लिखिये मैं उनके रिप्लाई कर दूंगी.
निशा: निम्मी, अधिक घी हो तो बेसन के भूनने पर घी अलग होकर निकलने लगता है, आप उसे हटा सकती है. तगार तो भूरी ही होती है. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने लड्डू बांधे जा सकते हैं.
निशा: प्रियंका, कोशिश करूंगी.
निशा: राजेश्वरी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रेनुका, धन्यवाद.
Chinese name is "Donggua"
if you have any receipe for papaya tutti fruitti please tell me.
thanks.
kya agra ka petha kaddu se bhi banaya ja sakta hai kya?
agar nahi to petha india me ki state me adhik paya jata hai, kya m.p. me bhi milta hai kya, maine kabhi petha ka fruit nahi dekha hai m.p. me