आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe

गर्मी के मौसम में आम सब को बहुत पसंद होते हैं और सब की पसंद अगर मिठाई में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी तो आज हम बनाएगें आम की बर्फी। आम और बेसन मिल कर काफी अच्छा टेस्ट देते है।
आवश्यक सामग्री
- पके आम का पल्प- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी- 1/3 कप (80 ग्राम)
- काजू- 10-12
- पिस्ते- 10-12
- इलायची पाउडर - 5-6
विधि
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन भून लीजिए बेसन भूनने के लिए एक पेन में 1/3 कप घी डाल लीजिए और घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक कप बेसन डाल कर धीमी आंच पर उसे चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लीजिए और बेसन के भून जाने के बाद उसे एक बर्तन मे निकाल लीजिए।
अब एक पेन में एक कप आम का पल्प और 3/4 चीनी डाल कर अच्छा गाढ़ा होने तक पकाए। आम के पल्प के गाढ़ा हो जाने के बाद उसमें बेसन, काजू और इलायची डाल कर चलाते हुए बर्फी के कन्सिस्टैन्सी तक भून लीजिए

अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे अच्छे से चिकना कर लीजिए और उसे में बर्फी के घोल को फैला लीजिए और घोल के ऊपर कटे हुए काजू और पिस्ता डाल कर बर्फी को हल्के हाथ से दबा दीजिए और उस 7 से 8 घन्टे ठंड़ा होने रख दीजिए
बर्फी के जम जाने के बाद उसे अपने पसंद के टुकड़ो में काट लीजिए और प्लेट को नीचे से हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि बर्फी आसानी से निकल जाए ये बर्फी एक महीने तक फ्रीज में रख कर खा सकते हैं
सुझाव
अगर आप के आम का कलर सफेद सा हैं तो आप उसे में खाने वाला पीला कलर डाल सकते है
आप अपने पसंद से कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
आम के पल्प की कन्सिस्टैन्सी चेक करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बर्फी का घोल जमा कर देख सकते हैं
आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe
कमेंट (86)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधा, रैसिपी के नीचे मावा के साथ, मिल्क पाउडर के साथ और कन्डेस्ड मिल्क के साथ लिखा है और उनकी मात्रा भी दी गई है.
निशा; जी हां रुचिका, अगर मिल्क पाउडर डालेंगी तो एक कप मिल्क पाउडर और कन्डेस्ड मिल्क डाल कर बनायेंगी तो एक कप कन्डैस्ड मिल्क.
aap kaisi hain,main aap ki website se dekh kar jo bhi banati hoon wo bahut hi swadisth banta hai. thank you very much Nishaji.
With Best Regards,
Poonam
Regards,
Garima
निशा: नीरा, बिना रेशे के कोई भी आम ले सकते हैं, हमारे यहां सफेदा आम मिलता है जिसमें रेशे नहीं होते.
Agar mawa ke saath mango burfi banani hai to ise mai besan dalna hai ya nahi..Im bit confused ...Thanks.
निशा: केडीसिंह, आप आम और मावा से मेन्गो बर्फी बना सकते हैं, या आम और बेसन से भी मेन्गो बर्फी बना सकते हैं, आप चाहें तो दोंनो मिलाकर भी मेन्गो बर्फी बना सकती है.
Regards,
Garima
निशा: गरिमा, अभी हम ये शुरू करेंगे, थोड़ा सा इन्तजार.
निशा: बर्फी का कलर आम के पल्प से आता है, आम का पल्प पीला होगा तब बर्फी पीली बनेगी, आप कलर के लिये 1 पिंच पीले खाने वाले कलर की डाल सकते हैं.
निशा: आम के पल्प को फ्रीजर में 6 महिने तक भी रखकर प्रयोग में ला सकती है. पल्प को चीनी डालकर बनाइये.
निशा: कविता, आम और चीनी के मिश्रण में मिल्क पाउडर पका लिया लिया जाता है, स्वाद में आम और मिल्क पाउडर दोंनो का होना चाहिये.
निशा: मोनिका, आम की बर्फी है, आम का स्वाद तो आयेगा ही.
निशा: कविता, आम का पल्प बनाकर आम को फ्रीज कर लिया जाता है.
निशा: अनीता, सफेदा आम का पल्प तो अच्छा रहता हैं इसमें रेशे नहीं होते है और मीठा भी होता है, आप अपनी पसन्द से किसी भी किस्म के आम का पल्प बना सकती हैं, उसमें रेशे न हो तो अच्छा है.
निशा: राधा, हम मिल्क पाउडर और कन्डेन्स्ड मिल्क बर्फी को डिटेल में लिख देते हैं.
Thank you for the recipe.
Please tell us the measurement for mawa, milk powder and condensed milk so that we can make burfi with any things available in kitchen. Also can we use canned mango pulp?
Regards,
निशा: मोनिका, जी हां.
Monika
good luck nisha ji.
निशा: पूजा, धन्यवाद.
निशा: नियति, मावा अच्छी तरह भूनें तो मावा आम की बर्फी 10 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं, बेसन, मिल्क पाउडर और कन्डेन्स्ड मिल्क सभी से बनी बर्फी 10 - 15 दिन तक फ्रिज में रखकर खाई जा सकती है.