आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe

गर्मी के मौसम में आम सब को बहुत पसंद होते हैं और सब की पसंद अगर मिठाई में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी तो आज हम बनाएगें आम की बर्फी। आम और बेसन मिल कर काफी अच्छा टेस्ट देते है।
आवश्यक सामग्री
- पके आम का पल्प- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी- 1/3 कप (80 ग्राम)
- काजू- 10-12
- पिस्ते- 10-12
- इलायची पाउडर - 5-6
विधि
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन भून लीजिए बेसन भूनने के लिए एक पेन में 1/3 कप घी डाल लीजिए और घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक कप बेसन डाल कर धीमी आंच पर उसे चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लीजिए और बेसन के भून जाने के बाद उसे एक बर्तन मे निकाल लीजिए।
अब एक पेन में एक कप आम का पल्प और 3/4 चीनी डाल कर अच्छा गाढ़ा होने तक पकाए। आम के पल्प के गाढ़ा हो जाने के बाद उसमें बेसन, काजू और इलायची डाल कर चलाते हुए बर्फी के कन्सिस्टैन्सी तक भून लीजिए

अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे अच्छे से चिकना कर लीजिए और उसे में बर्फी के घोल को फैला लीजिए और घोल के ऊपर कटे हुए काजू और पिस्ता डाल कर बर्फी को हल्के हाथ से दबा दीजिए और उस 7 से 8 घन्टे ठंड़ा होने रख दीजिए
बर्फी के जम जाने के बाद उसे अपने पसंद के टुकड़ो में काट लीजिए और प्लेट को नीचे से हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि बर्फी आसानी से निकल जाए ये बर्फी एक महीने तक फ्रीज में रख कर खा सकते हैं
सुझाव
अगर आप के आम का कलर सफेद सा हैं तो आप उसे में खाने वाला पीला कलर डाल सकते है
आप अपने पसंद से कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
आम के पल्प की कन्सिस्टैन्सी चेक करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बर्फी का घोल जमा कर देख सकते हैं
आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe
कमेंट (86)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aur hum half milk powder half besen leke aur amm ka pulp leke b bna skte hai kya amm ki burfi?
isme same whi hoga pehle bsen bhuun ke side pe rkho aur pulp ko pakane ke baad usme basen aur milk powder dalke usko phr se b pakane jamne wali situation tkk :)
निशा: अंजू, अभी तो मेरी बुक नहीं है, वेवासाइट पर ही सारी रैसिपी उपलब्ध है, भविश्य मैं मेरी बुक जब भी प्रिन्ट होंगी तब हम उसके बारे में वेवसाइट पर अवश्य लिखेंगे, धन्यवाद.
निशा: रिया, जी हां आप बनाना पल्प लेकर बनाना बर्फी बना सकते हैं.
निशा: नाज, अगर आम और मावा के मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटैन्सी तक न पकाया जाय तो वह नहीं जमती, आप बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालकर, लगातार चलाते हुये और पका लीजिये, और फिर से जमा दीजिए.
निशा: मानसी रैसिपी के नीचे कन्डेन्सड मिल्क से बर्फी बनाने का नाप दिया गया है, धन्यवाद.
निशा: पवन, आम का पल्प पकने के बाद दांत में थोड़ा चिपकता है.
Very good recipe. I made it yday with condensed milk but by mistake i add sugar also....its too sweet but yet tasty...thanks
निशा: प्रिन्सी, बिना रेसे का कोई भी आम लिया जा सकता है, हमने सफेदा आम से बर्फी बनाई है.
निशा: प्रिया, बर्फी को फ्रिज से बाहर रखकर भी जमाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर भी, फ्रिज में बर्फी रखकर जल्दी जम जाती है.
निशा: लर्न, ये बर्फी जमाकर बनाई जाती है.
निशा: अमन, मैं बेसन की बर्फी की रैसिपी लिखूंगी.
निशा: किरन, विन्टर में मैन्गो बर्फी नहीं बन सकती.
निशा: सुमा, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी होती है, अगर हम 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर रहे हैं तब लगभग 100 (आधा कप) ग्राम चीनी उससे मिल गई, और चीनी हम रैसिपी के हिसाब से डाल लेंगे.
निशा: कंगना, मिठाइयां देशी घी की ही ज्यादा स्वादिष्ट बनती हैं.
Please suggest.
निशा: कविता, बर्फी में अगर आम से बेसन की मात्रा ज्यादा होगी तो बेसन का स्वाद ज्यादा आयेगा. बर्फी को आप थोड़ा सा और पका लें, तब बर्फी जम जायेगी. पकाते समय थोड़ा सी बर्फी प्लेट में डालकर टैस्ट अवश्य कीजिये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये आप उसी समय महसूस कर सकते हैं कि बर्फी ठंडी होने पर जम जायेगी.
निशा: आशि, आम छीलो, गूदा निकालो और एक आम में 1 चम्मच चीनी के हिसाब से मिला कर पीस लीजिये, तैयार पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रख लीजिये, पल्प 6 महिने तक भी खराब नहीं होता.
निशा: अविदा, अगर आम पीले हैं तो बर्फी पीली बननी चाहिये, आम का पल्प सफेद है तब बर्फी का रंग पीला नहीं होगा.
निशा: नियति, 1 बड़े आम (250 ग्राम आम) का पल्प 1 कप पल्प के बराबर होता है
निशा: उमेश, बर्फी को आपने थोड़ा कम पकाया है, बर्फी को पकाते समय ही टैस्ट करलें चमचे से जरा सा टुकड़ा उठायें और ठंडा होने पर हाथ से देखें वह जमता दिखता है, बर्फी 3-4 घंटे में ही अच्छी सी जम कर तैयार हो जायेगी.
निशा: जी मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: सोनू, यदि जैम पर्याप्त चीनी से बना हो और पर्याप्त पका भी हो तब प्रिजरवेटिव डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: रैना, दोंनो चीजें पतली होने के कारण बर्फी को आग पर ज्यादा देर तक, जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना था, बर्फी में थोड़ा सा पानी रह जाय तो वह नहीं जमेगी.