आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe

गर्मी के मौसम में आम सब को बहुत पसंद होते हैं और सब की पसंद अगर मिठाई में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी तो आज हम बनाएगें आम की बर्फी। आम और बेसन मिल कर काफी अच्छा टेस्ट देते है।
आवश्यक सामग्री
- पके आम का पल्प- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी- 1/3 कप (80 ग्राम)
- काजू- 10-12
- पिस्ते- 10-12
- इलायची पाउडर - 5-6
विधि
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन भून लीजिए बेसन भूनने के लिए एक पेन में 1/3 कप घी डाल लीजिए और घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक कप बेसन डाल कर धीमी आंच पर उसे चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लीजिए और बेसन के भून जाने के बाद उसे एक बर्तन मे निकाल लीजिए।
अब एक पेन में एक कप आम का पल्प और 3/4 चीनी डाल कर अच्छा गाढ़ा होने तक पकाए। आम के पल्प के गाढ़ा हो जाने के बाद उसमें बेसन, काजू और इलायची डाल कर चलाते हुए बर्फी के कन्सिस्टैन्सी तक भून लीजिए

अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे अच्छे से चिकना कर लीजिए और उसे में बर्फी के घोल को फैला लीजिए और घोल के ऊपर कटे हुए काजू और पिस्ता डाल कर बर्फी को हल्के हाथ से दबा दीजिए और उस 7 से 8 घन्टे ठंड़ा होने रख दीजिए
बर्फी के जम जाने के बाद उसे अपने पसंद के टुकड़ो में काट लीजिए और प्लेट को नीचे से हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि बर्फी आसानी से निकल जाए ये बर्फी एक महीने तक फ्रीज में रख कर खा सकते हैं
सुझाव
अगर आप के आम का कलर सफेद सा हैं तो आप उसे में खाने वाला पीला कलर डाल सकते है
आप अपने पसंद से कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
आम के पल्प की कन्सिस्टैन्सी चेक करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बर्फी का घोल जमा कर देख सकते हैं
आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe
कमेंट (86)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks mam ki ap hume aachi-2 Dish batate h me apki har Dish Dekhti hu or unme se Kuch try bhi Karti hu jo ki bhut tasty hoti h or easy bhi mujhe bhi cooking ka bhut shok h jb bhi Free hoti hu Kuch na Kuch try karti hu apse ek question puchna hai ki hum Aam wali barfi me besan ki jagah confloor bhi use Kar sakte hai? Or kaise use Kare jisse taste aacha rehe plz tell me mam.
Thanks
निशा: ज्योति जी, आम के पल्प में कार्न फ्लोर पका कर ये बर्फी बनाई जा सकती है.
आम की बर्फी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
एक सवाल है... बर्फी बनाने के लिए आपके बताए गए तीनों विकल्पों में मावा का, मिल्क पाउडर का, कंडेंस्ड मिल्क तीनों का 1 कप बराबर कितने ग्राम लेना है? बेसन के ग्राम जितना ही लेना है या तीनों का माप अलग अलग रहेगा? और 2 कप आम का पल्प बराबर कितना ग्राम लेना है? (1 कप की तुलना में). एक रिक्वेस्ट है, यदि हो सके तो ये सब कप की मात्रा आप ग्राम में भी बता दे और रेसिपी में भी edit कर दे.
Thanks & Regards,
God Bless You!
निशा: विशाल जी, मावा एक कप ले सकते हैं, 250 ग्राम होता है, मिल्क पाउडर एक कप ले सकते हैं ये 150 ग्राम होता है लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क ले रहे हैं तब 1 टिन लीजिये ये 400 ग्राम होती है, इसमें आधा मिल्क सोलिड और आधी चीनी होती है, कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ बर्फी बनायेंगे तो चीनी नहीं डालेंगे. पल्प की मात्रा हमने ग्राम में दे दी है.
निशा: हर्षित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, पाइन एपल या स्ट्राबेरी के फ्लेवर में भी बर्फी बनाई जा सकती है.
निशा: शुभम जी, धन्यवाद.
kal maine mango burfi banayi besan ke satth but wo jami nahi
tell me how I can fix tht aur kya problem hui hogi
निशा: दीप्ती जी, आपका मिश्रण पतला रह गया होगा. आप इसे थोड़ी देर और जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए, बर्गी जरूर जमेगी.
nisha ji aap bhut achhe recipe bnati hain ...mai v aapki tarah bnna chahti hun...
निशा: प्रिन्सी जी, अवश्य बनिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, कन्डेन्स् मिल्क आम की बर्फी बनाने के लिये, आप रेसिपी के अनुसार ले लीजिये और एक कप लगभग 400 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क ले लीजिये, मिलाइये और जमने वाली कनसिसटेन्सी होने तक पका लीजिये. जमा कर बर्फी बना लीजिये, इसमें अलग से चीनी डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: kalyji, आम पकने के बाद डार्क होता है, बर्फी न जमने का कारण है उसको थोड़ा कम पकाया है, अगली बार मिश्रण को थोड़ा और पकाइये, प्याली में थोड़ा मिश्रण डालकर या उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर चैक कर लीजिये, जमने वाली कनसिसटेन्सी का पता चल जाता है.
निशा: अंजली जी, मिश्रण थोड़ा कम पका हो तो बर्फी नहीं जमती, अगली बार मिश्रण को और गाढ़ा होने तक पकायें, बर्फी अच्छी जमेगी.
Thanks to u
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बेसन की बर्फी का कलर डार्क होता है, लेकिन बेसन अच्छा भुना हो तो अगर उसे ज्यादा भूना जाय तो कलर ज्यादा डार्क हो सकता है और स्वाद भी खराब हो सकता है.
Nishaji Aam ka mausam jane ke pehle hi Agar pulp preserve karne ka tarika bata dete to kya baat thi...regards.
निशा: ममता, मिश्रण को थोड़ा सा और पका लेते तो वह अच्छी तरह ड्राई हो जाती. आम के पल्प लिये आप आम को छीलिये, पल्प निकालिये और मिक्सर से पीस लीजिये, पल्प को किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर क फ्रीजर में रख दीजिये जब भी आपको यूज करना हो निकाल कर यूज कीजिये, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AAP KI YE RECIPE HME BHUT PASAND AAE . A LOT OF THANKS.
निशा: ANYIM, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, मेन्गो बर्फी के लिये, बेसन की जगह मिल्क पाउडर ले लीजिये और सारी मात्रा रैसिपी के बराबर लेकर बर्फी बना लीजिये.
Kindly guide.
निशा: मनीषा, चाशनी अधिक पक जाने से बर्फी हार्ड हो सकती है.
Thanks!
Pl. reply
निशा: संजना, मैन्गो के पल्प में पानी की मात्रा बहुत होती है, उसे जलने थोड़ी देर लग जाती है, बर्फी को जमने वाली कनसिसटैन्सी तक पकाना होता है, थोड़ी कम पकने पर बर्फी नरम या नहीं जमती है.
But even after letting ir cool for four hrs ir still remains like halwa. Can u tell me why?
निशा: निधि, मेन्गो मिश्रण को थोड़ा कम पकाया जाय तो वह नहीं जमता है.
निशा: नैना, फ्रोजन मैन्गो पल्प भी यूज किया जा सकता है, मैन्गो जूस यूज तो कर सकते हैं लेकिन उसे बहुत देर तक पका कर सुखाना होगा, धन्यवाद.
निशा: मनीषा, जी हां ये तो होता है, मुझे बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
निशा: विश्वजीत, हम काजू बर्फी अवश्य बनायेंगे लेकिन आपको इसके लिये थोड़ा सा इंतजार करना होगा,धन्यवाद.