घर में मक्खन बनायें - How to make Home made Butter

घर में बने ताजा मक्खन का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मक्खन अगर खाने की टेबल पर रखा हो तो आप इसे तुरन्त खाने के बहाने खोजेंगे.
पहले घरों में दही या मलाई को किसी मटके या बड़े बर्तन में डाल कर, रई से चलाकर, मक्खन बनाया जाता था. रई के बार बार क्लोकवाइज और एन्टी क्लोकवाइज चलने के कारण इस तरह मक्खन बहुत अच्छा निकलता था.
हम घर में मक्खन गाय या भैंस के दूध की क्रीम या दूध से निकलने वाली मलाई से बना सकते हैं. गाय के दूध से प्राप्त क्रीम में मक्खन मात्रा में कम और पीला होता है जब कि भैस के दूध से बनी क्रीम से मक्खन ज्यादा निकलता है और सफेद होता है.
Read this recipe in English - Homemade Butter Recipe
क्रीम से मक्खन कैसे बनायें - How to make Butter from Milk Cream
क्रीम को मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डाल कर चलायें, गर्मी के दिन में ठंडा पानी मिलायें और सर्दियों के दिन में गुनगुना पानी मिलायें, 2-3 मिनट में ही गाड़ा चिकना मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा होने लगता है, मठ्ठा (पानी) मक्खन के नीचे रह जाता है. मक्खन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया जाता है. मठ्ठा जो नीचे रह जाता है उसे भी खाने के काम में लिया जाता है.
घर की मलाई से मक्खन कैसे निकालें - How to make Butter from Malai
घर में फुल क्रीम दूध आ रहा है तब उसकी मलाई इकठ्ठा करके, घर में बड़ी आसानी से मक्खन निकाला जा सकता है.
दूध उबाल कर, ठंडा होने के बाद, उसे बाद में प्रयोग में लाने के लिये, फ्रिज में रख दिया जाता है. दूध के ठंडे होने पर उसके ऊपर मलाई की मोटी परत बन जाती है, दूध से इस मलाई को निकालकर किसी प्याले या डिब्बे में रख लीजिये. मलाई भरे प्याले को ढककर फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह मलाई एकत्रित होने पर सप्ताह या 10 दिन में या जब प्याला भर जाय या जब भी आप मक्खन निकालना चाहें, तब 4-5 घंटे पहले मलाई के प्याले को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दीजिये.
मलाई को कमरे के तापमान पर आने के बाद मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डालिये, 4 कप मलाई में, गर्मी के दिन में 1/2 या 1 कप ठंडा पानी डाल दीजिये. मिक्सी चलाइये कुछ ही मिनिट में मक्खन ऊपर जमा हो जाता है और मठ्ठा मिक्सर में नीचे रह जाता है, अगर एसा न हो तो मिक्सी को और चलाइये, मक्खन ऊपर इकठ्ठा हो जाने पर, मिक्सी बन्द कर दीजिये.

चमचे से या हाथ से मक्खन उठाकर किसी प्याले में रखिये, सारा मक्खन निकाल कर प्याले में रख लीजिये.
इस तरह निकाले मक्खन में, मठ्ठे की थोड़ी मात्रा रह जाती है. मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रख दीजिये. दो मिनट बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन से पानी निचोड़ दीजिये. इस तरह मक्खन से मठ्ठा पूरी तरह निकल जाता है और मक्खन और भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. एसा मक्खन फ्रिज में एक सप्ताह तक भी ताजा बना रहता है.
मठ्ठे में थोड़ा सा दही डाल कर रख दिया जाय तो बिलकुल दही की तरह खट्टा होकर जम जाता है, उसे कढी़ या सब्जी बनाने के काम में लिया जा सकता है.
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भावना, जी हां क्रीम को ठंडी ही मिक्सर में चला कर मक्खन निकल जाता है, मठ्ठा अलग हो जाता है, लेकिन क्रीम से मक्खन कम मात्रा में निकलता है. मक्खन वहां अलग से पैक में मिल जाता होगा, वह लेंगी तो ज्यादा अच्छा है, धन्यवाद.
निशा: निशिका, घर में तो प्योर घी निकलता है, घी में जो असली महक होती है, वह आनी चाहिये,घर के बने ताजा मक्खन का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है, निशिका मुझे तो घी और मक्खन का ओरिजनल स्वाद और खुशबू ही बहुत पसन्द है, आर्टीफिशियल फ्लेवर के वारे में मुझे जानकारी नहीं है.
निशा: रीना, धन्यवाद.
निशा: सावी, उस मलाई से मक्खन बना लीजिये लेकिन अच्छी तरह मलाई से मक्खन अलग होने तक पकाइये,ठंडा होने पर छान लीजिये.
निशा: पूनम, क्रीम या मलाई का आधा मात्रा पानी की ले लीजिये, पानी की मात्रा थोड़ी कम ज्यादा भी हो सकती है, जो पानी आप डालेंगी वह सारा मठ्ठा के रूप में मक्खन से अलग हो जाता है.
निशा: भारती, कोई खास फर्क नहीं होता.
Cream se makhan banane ke liye cream me jaman (javan)(dahi ya chach dalkar ek do din rakhna)jaruri hai ya sidhe taja cream se hi makhan bana sakte hai? Please jarur batayen.
निशा: अल्का, आप ताजा क्रीम से भी मक्खन बना सकती हैं और दही डाल कर जमा कर भी आप जैसे चाहें वेसे बना लीजिये.
निशा: निति, आप आज के समय में भी इतना कर लेती है यह बड़ी बात है, धन्यवाद.
निशा: नेहा, किसी भी ब्रांड की या बिना ब्रांड की मिल्क क्रीम प्रयोग कर सकतीं है. बस यह लो फैट क्रीम नहीं होनी चाहिये.