घर में मक्खन बनायें - How to make Home made Butter

घर में बने ताजा मक्खन का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मक्खन अगर खाने की टेबल पर रखा हो तो आप इसे तुरन्त खाने के बहाने खोजेंगे.
पहले घरों में दही या मलाई को किसी मटके या बड़े बर्तन में डाल कर, रई से चलाकर, मक्खन बनाया जाता था. रई के बार बार क्लोकवाइज और एन्टी क्लोकवाइज चलने के कारण इस तरह मक्खन बहुत अच्छा निकलता था.
हम घर में मक्खन गाय या भैंस के दूध की क्रीम या दूध से निकलने वाली मलाई से बना सकते हैं. गाय के दूध से प्राप्त क्रीम में मक्खन मात्रा में कम और पीला होता है जब कि भैस के दूध से बनी क्रीम से मक्खन ज्यादा निकलता है और सफेद होता है.
Read this recipe in English - Homemade Butter Recipe
क्रीम से मक्खन कैसे बनायें - How to make Butter from Milk Cream
क्रीम को मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डाल कर चलायें, गर्मी के दिन में ठंडा पानी मिलायें और सर्दियों के दिन में गुनगुना पानी मिलायें, 2-3 मिनट में ही गाड़ा चिकना मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा होने लगता है, मठ्ठा (पानी) मक्खन के नीचे रह जाता है. मक्खन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया जाता है. मठ्ठा जो नीचे रह जाता है उसे भी खाने के काम में लिया जाता है.
घर की मलाई से मक्खन कैसे निकालें - How to make Butter from Malai
घर में फुल क्रीम दूध आ रहा है तब उसकी मलाई इकठ्ठा करके, घर में बड़ी आसानी से मक्खन निकाला जा सकता है.
दूध उबाल कर, ठंडा होने के बाद, उसे बाद में प्रयोग में लाने के लिये, फ्रिज में रख दिया जाता है. दूध के ठंडे होने पर उसके ऊपर मलाई की मोटी परत बन जाती है, दूध से इस मलाई को निकालकर किसी प्याले या डिब्बे में रख लीजिये. मलाई भरे प्याले को ढककर फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह मलाई एकत्रित होने पर सप्ताह या 10 दिन में या जब प्याला भर जाय या जब भी आप मक्खन निकालना चाहें, तब 4-5 घंटे पहले मलाई के प्याले को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दीजिये.
मलाई को कमरे के तापमान पर आने के बाद मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डालिये, 4 कप मलाई में, गर्मी के दिन में 1/2 या 1 कप ठंडा पानी डाल दीजिये. मिक्सी चलाइये कुछ ही मिनिट में मक्खन ऊपर जमा हो जाता है और मठ्ठा मिक्सर में नीचे रह जाता है, अगर एसा न हो तो मिक्सी को और चलाइये, मक्खन ऊपर इकठ्ठा हो जाने पर, मिक्सी बन्द कर दीजिये.

चमचे से या हाथ से मक्खन उठाकर किसी प्याले में रखिये, सारा मक्खन निकाल कर प्याले में रख लीजिये.
इस तरह निकाले मक्खन में, मठ्ठे की थोड़ी मात्रा रह जाती है. मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रख दीजिये. दो मिनट बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन से पानी निचोड़ दीजिये. इस तरह मक्खन से मठ्ठा पूरी तरह निकल जाता है और मक्खन और भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. एसा मक्खन फ्रिज में एक सप्ताह तक भी ताजा बना रहता है.
मठ्ठे में थोड़ा सा दही डाल कर रख दिया जाय तो बिलकुल दही की तरह खट्टा होकर जम जाता है, उसे कढी़ या सब्जी बनाने के काम में लिया जा सकता है.
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रभात, दूध को उबाल कर ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखा जाता है और मलाई तो अपने आप ही दूध के ऊपर जम जाती है, उसे उतार कर इकठ्ठा कर लेते हैं. मलाई कम या ज्याद दूध कैसा है उस पर निर्भर करती है, फुल क्रीम दूध में मलाई ज्यादा आती है.
निशा: सरिता, हमन फूड प्रोसेसर में ही बटर निकाला है, जिस जार में आटे गूथा जाता है, उसी में आटे वाले ब्लेड को लगाकर में बटर आसानी से निकाला जा सकता है.
निशा: कच्चे दूध से बटर नहीं क्रीम निकालते हैं और वह सेप्रेटर्स से निकाली जाती है.
निशा: फातमा, बटर में पीला खाने वाला कलर डाला जाता है और नमक भी डाला जाता है.
निशा: संजना, कढ़ी के लिये रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं,होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: उमा आप सही समझ रही हैं, ज्यादा समय हो जाने पर मलाइ फ्रिज में खराब हो जाती है, आप उसे फ्रीजर में रख दें और कितने समय बाद भी मक्खन निकाले,अच्छा मक्खन बनेगा.
निशा: यदि गरमी नहीं है तो मक्खन सामान्य पानी निकल आयेगा, यदि आवश्यकता हो तो ठंडा पानी डाला जा सकता है. मक्खन को गर्म करके घी भी बना सकते हैं.
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, धन्यवाद.
निशा: उमा, आप किस तरह मक्खन निकालती है, और किस दूध, दही या मलाई से मक्खन निकालती है, इसमे आप तुलना कीजिये तो आप इस समस्या को समझ जायेंगी.
agar butter nahi bana to
निशा: अवश्य बनेगा.
निशा: शोबी, बटर फुल फैट है, हैवी तो होता ही है.
घर में बने मक्खन में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिये फ्रिज में इसे तीन चार दिन तक रख सकते हैं और फ्रीजर में तो आप महीनों तक रखिये.
निशा: शोबी, मक्खन से निकले दध को हल्का सा गरम (गुनगुना) करके जमाईये, अवश्य जमेगा.
निशा: मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
निशा: शोभी, मक्खन बनारही हैं, तभी थोड़ा पानी डालना होता है, मक्खन निकलने के बाद बचे हुये मठ्ठे को हल्का गुनगुना करके 1 चम्मच दही डालकर दही जमा कर कढ़ी बनाने के काम ले लीजिये.
Thanks.
निशा: घर के मक्खन में नमी अधिक होती है, जबकि अमूल मक्खन में नमी की मात्रा कम होती है. इसलिये घर का मक्खन फ्रिज में ही रखा जा सकता है.
निशा: शोभी, फ्रीजर में बटर लम्बे समय तक खराब नहीं होता है, आप कभी निकालिये और जैसे ही वह मेल्ट हो जाय उसे मिक्सर में डालकर चला लीजिये, मक्खन अलग निकल जायेगा, धन्यवाद.
निशा: शोभि, गर्मी के कारण बटर पिघल जाता है, इसमें आप फ्रिज का एकदम ठंडा पानी या बर्फ क्यूबस डाल कर मिक्सर चला लें, मक्खन गाढ़ा होकर, दूध से अलग हो जायेगा.
thanks.
निशा: दही को मथने से ऊपर की ओर झाग इकठ्ठे हो जाते हैं, उसे उतार कर अलग प्याले में रख लिया जाता है, वही माखन है.
निशा: मनीष, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
can we use homemade butter for cake
regards
lata
निशा: लता, होम मेड बटर आप प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: भावना, मक्खन बनाना बहुत ही आसान है, सर्दी के मौसम थोड़ा सा गरम पानी और गरमी के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी डालकर बनायें, बहुत ही अच्छा मक्खन आप बना पायेंगी.