घर में मक्खन बनायें - How to make Home made Butter

घर में बने ताजा मक्खन का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मक्खन अगर खाने की टेबल पर रखा हो तो आप इसे तुरन्त खाने के बहाने खोजेंगे.
पहले घरों में दही या मलाई को किसी मटके या बड़े बर्तन में डाल कर, रई से चलाकर, मक्खन बनाया जाता था. रई के बार बार क्लोकवाइज और एन्टी क्लोकवाइज चलने के कारण इस तरह मक्खन बहुत अच्छा निकलता था.
हम घर में मक्खन गाय या भैंस के दूध की क्रीम या दूध से निकलने वाली मलाई से बना सकते हैं. गाय के दूध से प्राप्त क्रीम में मक्खन मात्रा में कम और पीला होता है जब कि भैस के दूध से बनी क्रीम से मक्खन ज्यादा निकलता है और सफेद होता है.
Read this recipe in English - Homemade Butter Recipe
क्रीम से मक्खन कैसे बनायें - How to make Butter from Milk Cream
क्रीम को मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डाल कर चलायें, गर्मी के दिन में ठंडा पानी मिलायें और सर्दियों के दिन में गुनगुना पानी मिलायें, 2-3 मिनट में ही गाड़ा चिकना मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा होने लगता है, मठ्ठा (पानी) मक्खन के नीचे रह जाता है. मक्खन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया जाता है. मठ्ठा जो नीचे रह जाता है उसे भी खाने के काम में लिया जाता है.
घर की मलाई से मक्खन कैसे निकालें - How to make Butter from Malai
घर में फुल क्रीम दूध आ रहा है तब उसकी मलाई इकठ्ठा करके, घर में बड़ी आसानी से मक्खन निकाला जा सकता है.
दूध उबाल कर, ठंडा होने के बाद, उसे बाद में प्रयोग में लाने के लिये, फ्रिज में रख दिया जाता है. दूध के ठंडे होने पर उसके ऊपर मलाई की मोटी परत बन जाती है, दूध से इस मलाई को निकालकर किसी प्याले या डिब्बे में रख लीजिये. मलाई भरे प्याले को ढककर फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह मलाई एकत्रित होने पर सप्ताह या 10 दिन में या जब प्याला भर जाय या जब भी आप मक्खन निकालना चाहें, तब 4-5 घंटे पहले मलाई के प्याले को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दीजिये.
मलाई को कमरे के तापमान पर आने के बाद मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डालिये, 4 कप मलाई में, गर्मी के दिन में 1/2 या 1 कप ठंडा पानी डाल दीजिये. मिक्सी चलाइये कुछ ही मिनिट में मक्खन ऊपर जमा हो जाता है और मठ्ठा मिक्सर में नीचे रह जाता है, अगर एसा न हो तो मिक्सी को और चलाइये, मक्खन ऊपर इकठ्ठा हो जाने पर, मिक्सी बन्द कर दीजिये.

चमचे से या हाथ से मक्खन उठाकर किसी प्याले में रखिये, सारा मक्खन निकाल कर प्याले में रख लीजिये.
इस तरह निकाले मक्खन में, मठ्ठे की थोड़ी मात्रा रह जाती है. मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रख दीजिये. दो मिनट बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन से पानी निचोड़ दीजिये. इस तरह मक्खन से मठ्ठा पूरी तरह निकल जाता है और मक्खन और भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. एसा मक्खन फ्रिज में एक सप्ताह तक भी ताजा बना रहता है.
मठ्ठे में थोड़ा सा दही डाल कर रख दिया जाय तो बिलकुल दही की तरह खट्टा होकर जम जाता है, उसे कढी़ या सब्जी बनाने के काम में लिया जा सकता है.
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ap hme hot tea banane ka sahi tarika bataiye.....hum kitni hi branded tea kharidte hain.lkin tea acchi nahi banti hai.....please jrur btaein.....
निशा: पंकज जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: डा. मोनू, वेबसाइट पर दूध से दही, मक्खन और घी बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा, मलाई के साथ थोड़ा सा पानी मिलाकर किक्सर में चलाइए, थोड़ी थोड़ी देर 1-1 मिनिट में चैक कर लीजिये मक्खन ऊपर निकल कर तैरने लगता है, जैसे ही मक्खन ऊपर आ जाय, मिक्सर बन्द कर दीजिये और मक्खन निकाल लीजिये.
निशा: अंजू, बाजार में मलाई नहीं क्रीम डेयरी पर मिलती है, इसे भी मथ कर मक्खन बनाया जा सकता है.
निशा: अम्रिता जी, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल मशीन आती है, उससे कच्चे दूध को फैंट कर क्रीम बनाई जाती है, घर में कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये और उसके ऊपर जो गाढ़ी क्रीम इकठ्ठी हो जायेगी, उसे उतार लीजिये, क्रीम तैयार हो जायेगी.
निशा; पुष्पा जी, मठे से कड़वा पन या दही से कड़वा स्वाद नहीं आता, यदि ये चीजें अधिक दिनों से रखी हुई हो तो खराब होने पर कड़वा स्वाद दे सकती हैं.
निशा: प्रदीप जी, अवश्य बना सकते हैं.
निशा: शिल्पी, मलाई को कढ़ाई में डालिये, और गरम करके घी निकाल लीजिये.
निशा: जीनल जी, घी को कांच या स्टील के डिब्बे में भर कर रख सक्ते हैं.
निशा: गुरुप्रीत जी, मलाई को भारे तले के बर्तन में डालकर धीमी आग पर गरम करने रखें, थोड़ी देर में चलाते रहें, गरम होकर धीरे धीरे मलाई घी छोड़ने लगती है जब सारा घी मलाइ से अलग हो जाय और सफेद सोलिड अलग दिखने लगे, तब गैस बन्द कर दीजिये और घी छान कर निकाल लीजिये.
निशा: शिखा, घी जलने के बाद ठीक नहीं होता है.
निशा: रुबी, जी हां मक्खन तो इसी तरह से बनाना होगा, और मिश्री मोटी मोटी तोड़कर मक्खन में मिला दीजिये, माखन मिश्री तैयार हो गया.
निशा: अपर्णा जी हाँ आप ये बटर पफ पेस्ट्री शीट में यूज कर सकती हैं, और प्लेन फ्लोर भी मिला सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: अंकित, मक्खन अपने आप में ही स्वादिष्ट होता है, जिस चीज में मक्खन डाल दिया जाय वह बहुत ही स्वादिष्ट हो जाती है, मक्खन खाना है तो उसमें मिश्री मिलाकर खायें वह बहुत अच्छा लगता है.
निशा: प्रीति, जी हां हैवी क्रीम को फैट कर व्हिप क्रीम तैयार किया जाता है, इससे ही केक डेकोरेट करते हैं, मैं इसे जल्दी ही करूंगी. क्रीम व्हिप कैसे करें ये वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
निशा: पकंज जी हां, दही को घर के मिक्सर में मथा जा सकता है.
निशा: रुपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन, दही में पानी मिला कर देर तक मथने से मक्खन निकल कर ऊपर की ओर जमा होने लगता है, मक्खन को अलग कर लिया जाता है, और छाछ रह जाती है उसे भी खाने के काम मे लिया जाता है.
निशा: प्रभात, अभी मक्खन को आप गरम पानी की जगह सादा पानी डालकर बनायें, जब कभी बहुत कढ़ाके की ठंड में मक्खन नहीं निकल रहा हो तो बिलकुल हल्का गरम पानी डालकर चलादें, अच्छा मक्खन बनेगा.
निशा: रोशनी, मक्खन बनाने के लिये के डेयरी पर अलग क्रीम मिलती है, आप उन्हैं बताकर ले सकते हैं, क्रीम को मथ कर मिक्सर में चलाकर मक्खन बनाया जा सकता है.
निशा: निशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता, आप वीडियो चैनल पर देशी घी (How to make ghee at home) बनाने का वीडियो आप देख सकती हैं, जल्दी ही रैसिपी भी आप पढ़ सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: निशिका, मलाई यदि फ्रीजर में रखी गई है, उसका स्वाद अच्छा है, तब आप उससे बने पनीर को अवश्य यूज कीजिये, हमने उस दूध से पनीर कभी नहीं बनाया ये आपने हमें एक नया टिप दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: सेवी, हमने तो बनाकर नहीं देखा है, आप बनाकर देखिये और अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजिये.