घर में मक्खन बनायें - How to make Home made Butter

घर में बने ताजा मक्खन का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मक्खन अगर खाने की टेबल पर रखा हो तो आप इसे तुरन्त खाने के बहाने खोजेंगे.
पहले घरों में दही या मलाई को किसी मटके या बड़े बर्तन में डाल कर, रई से चलाकर, मक्खन बनाया जाता था. रई के बार बार क्लोकवाइज और एन्टी क्लोकवाइज चलने के कारण इस तरह मक्खन बहुत अच्छा निकलता था.
हम घर में मक्खन गाय या भैंस के दूध की क्रीम या दूध से निकलने वाली मलाई से बना सकते हैं. गाय के दूध से प्राप्त क्रीम में मक्खन मात्रा में कम और पीला होता है जब कि भैस के दूध से बनी क्रीम से मक्खन ज्यादा निकलता है और सफेद होता है.
Read this recipe in English - Homemade Butter Recipe
क्रीम से मक्खन कैसे बनायें - How to make Butter from Milk Cream
क्रीम को मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डाल कर चलायें, गर्मी के दिन में ठंडा पानी मिलायें और सर्दियों के दिन में गुनगुना पानी मिलायें, 2-3 मिनट में ही गाड़ा चिकना मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा होने लगता है, मठ्ठा (पानी) मक्खन के नीचे रह जाता है. मक्खन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया जाता है. मठ्ठा जो नीचे रह जाता है उसे भी खाने के काम में लिया जाता है.
घर की मलाई से मक्खन कैसे निकालें - How to make Butter from Malai
घर में फुल क्रीम दूध आ रहा है तब उसकी मलाई इकठ्ठा करके, घर में बड़ी आसानी से मक्खन निकाला जा सकता है.
दूध उबाल कर, ठंडा होने के बाद, उसे बाद में प्रयोग में लाने के लिये, फ्रिज में रख दिया जाता है. दूध के ठंडे होने पर उसके ऊपर मलाई की मोटी परत बन जाती है, दूध से इस मलाई को निकालकर किसी प्याले या डिब्बे में रख लीजिये. मलाई भरे प्याले को ढककर फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह मलाई एकत्रित होने पर सप्ताह या 10 दिन में या जब प्याला भर जाय या जब भी आप मक्खन निकालना चाहें, तब 4-5 घंटे पहले मलाई के प्याले को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दीजिये.
मलाई को कमरे के तापमान पर आने के बाद मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डालिये, 4 कप मलाई में, गर्मी के दिन में 1/2 या 1 कप ठंडा पानी डाल दीजिये. मिक्सी चलाइये कुछ ही मिनिट में मक्खन ऊपर जमा हो जाता है और मठ्ठा मिक्सर में नीचे रह जाता है, अगर एसा न हो तो मिक्सी को और चलाइये, मक्खन ऊपर इकठ्ठा हो जाने पर, मिक्सी बन्द कर दीजिये.

चमचे से या हाथ से मक्खन उठाकर किसी प्याले में रखिये, सारा मक्खन निकाल कर प्याले में रख लीजिये.
इस तरह निकाले मक्खन में, मठ्ठे की थोड़ी मात्रा रह जाती है. मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रख दीजिये. दो मिनट बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन से पानी निचोड़ दीजिये. इस तरह मक्खन से मठ्ठा पूरी तरह निकल जाता है और मक्खन और भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. एसा मक्खन फ्रिज में एक सप्ताह तक भी ताजा बना रहता है.
मठ्ठे में थोड़ा सा दही डाल कर रख दिया जाय तो बिलकुल दही की तरह खट्टा होकर जम जाता है, उसे कढी़ या सब्जी बनाने के काम में लिया जा सकता है.
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Please guide me.
निशा: नेहा जी, उसे अच्छी तरह मथ कर फिर से अलग किया जा सकता है.
निशा: शारदा जी, यदि आपको चीजों को लम्बे समय के लिए रखने के लिए इसकी आवश्यकता तो पड़ेगी ही.
Plz guide karen
निशा: कनक जी, घी तो लगभग बराबर ही निकलता है, और आप घी धीमी गैस पर उसका ध्यान रखते हुये बनायें, बार बार चलाते रहें तो वह वेस्टेज एकदम मावा की तरह गुलाबी होती है घी छानने के बाद उस वेस्टेज से थोड़ा आटा या बेसन डालकर उसकी बर्फी बना सकते हैं.
निशा: चंदन जी, बटर में थोड़ा वाटर रहता है, बटर को 3-4 दिन के लिये बाहर एसे ही छोड़ दिया जाय तो वह खराब हो जाता है, लेकिन घी में वाटर कन्टेन्ट नहीं रहता है उसे 6 महिने के लिये भी बाहर रख दें तो भी खराब नहीं होता.
निशा: दिशा जी, मलाई का स्वाद कड़वा होने के कारण ही मक्खन के स्वाद में कड़वाहट आ जाती है. मलाई को फ्रिज में स्टोर करने के वजाय फ्रीजर में स्टोर करें, मलाई एकदम फ्रेस रहेगी और बटर भी टेस्टी बनेगा.
Makkhan me Agar Hame Namak milana ho to kitna Aur kis samy milae
निशा: अटारी जी, मलाई से मक्खन निकाल कर घी बना लीजिये या फिर मलाई को डायरेक्ट गरम करके घी बना लीजिये.
निशा: पूजा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी ये दूर नहीं हो पाती.
निशा: आदित्य जी, घी को गरम करके छान लीजिये.
निशा: मुकेश जी, दूध को अच्छे से उबाल लीजिए और ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिए. मलाई पड जाएगी. फुल क्रीम मिल्क की अपेक्षा गाय के दूध में मलाई कम पड़ती है.
निशा: Meaowji, मक्खन डायरेक्ट दूध से नहीं निकालते, मक्खन बनाने के लिए फुल क्रीम दूध में जो मलाई पड़ती है़, उसे इकठ्ठा करके उससे बना सकते हैं, या मक्खन को दही जमा कर उसे मथ कर भी बनाया जा सकता है.
Ghatata hai
Badhta hai
निशा: सोनू जी, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल मशीन आती है, उससे कच्चे दूध को फैंट कर क्रीम बनाई जाती है, घर में कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये और उसके ऊपर जो गाढ़ी क्रीम इकठ्ठी हो जायेगी, उसे उतार लीजिये, क्रीम तैयार हो जायेगी.
निशा: शिप्रा जी, कभी बटर घुला-घुला रहता है, वह अलग नहीं होता, ऎसा गरमी के कारण् होता है, थोड़े बर्फ के टुकड़े डाल कर मिक्सर चलाने से बटर अलग हो जाता है, आप ट्राई कीजिए और बताइये कि बटर बना?
निशा: रेहान जी, क्रीम से घी निकाला है, मतलब घी तो प्योर है, घी अच्छा होना चाहिये, और इसमें अच्छी महक आनी चाहिये, आप उसे यूज कीजिये, हो सकता है आप पैक्ड घी की महक को अच्छा समझ रही हों, बाजार के पैक्ड घी में खुसबू डाली जाती है, आप क्रीम वाले घी को यूज कीजिये वह आप पसन्द करेंगी.
निशा: सविता जी, उसे थोड़ी देर 1 घंटे के लिये छोड़ दीजिये, और अब फैटिये मक्खन अलग हो जायेगा.
निशा: अशोक जी, मक्खन को धीमी आग पर तब तक गरम करते हैं जब तक कि उसमें से सारा मठ्ठा जल कर खतम हो जाय और ठंडा कर छान लेने से घी बन जाता है, और घी कैसे बनाये मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं इसके लिये रेसिपी उपलब्ध है.
निशा: सोफिया जी, बना सकते हैं.
निशा: रेश्मा जी, मिक्सर में बटर आसानी से बन जाता है, कभी बटर घुला घुला रहता है, वह अलग नहीं होता वह गरमी के कारन होता है, थोड़े बर्फ के टुकड़े डाल कर मिक्सर चलाने से बटर अलग हो जाता है, आप ट्राई कीजिये और बताइये कि बटर बना?
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिज़वान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैत्री जी, गर्मी ही कारण है उसे आप 1-2 घंटे फ्रिज में रख कर फिर से फैंटे मक्खन अलग हो जायेगा.
निशा: प्रियंका जी, मलाई को किसी ठंडी जगह पर रखने कि आवश्यकता होती है नहीं तो वो खराब हो जाती है.
निशा: यामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी अवश्य कर सकते हैं.