घर में मक्खन बनायें - How to make Home made Butter

घर में बने ताजा मक्खन का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मक्खन अगर खाने की टेबल पर रखा हो तो आप इसे तुरन्त खाने के बहाने खोजेंगे.
पहले घरों में दही या मलाई को किसी मटके या बड़े बर्तन में डाल कर, रई से चलाकर, मक्खन बनाया जाता था. रई के बार बार क्लोकवाइज और एन्टी क्लोकवाइज चलने के कारण इस तरह मक्खन बहुत अच्छा निकलता था.
हम घर में मक्खन गाय या भैंस के दूध की क्रीम या दूध से निकलने वाली मलाई से बना सकते हैं. गाय के दूध से प्राप्त क्रीम में मक्खन मात्रा में कम और पीला होता है जब कि भैस के दूध से बनी क्रीम से मक्खन ज्यादा निकलता है और सफेद होता है.
Read this recipe in English - Homemade Butter Recipe
क्रीम से मक्खन कैसे बनायें - How to make Butter from Milk Cream
क्रीम को मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डाल कर चलायें, गर्मी के दिन में ठंडा पानी मिलायें और सर्दियों के दिन में गुनगुना पानी मिलायें, 2-3 मिनट में ही गाड़ा चिकना मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा होने लगता है, मठ्ठा (पानी) मक्खन के नीचे रह जाता है. मक्खन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया जाता है. मठ्ठा जो नीचे रह जाता है उसे भी खाने के काम में लिया जाता है.
घर की मलाई से मक्खन कैसे निकालें - How to make Butter from Malai
घर में फुल क्रीम दूध आ रहा है तब उसकी मलाई इकठ्ठा करके, घर में बड़ी आसानी से मक्खन निकाला जा सकता है.
दूध उबाल कर, ठंडा होने के बाद, उसे बाद में प्रयोग में लाने के लिये, फ्रिज में रख दिया जाता है. दूध के ठंडे होने पर उसके ऊपर मलाई की मोटी परत बन जाती है, दूध से इस मलाई को निकालकर किसी प्याले या डिब्बे में रख लीजिये. मलाई भरे प्याले को ढककर फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह मलाई एकत्रित होने पर सप्ताह या 10 दिन में या जब प्याला भर जाय या जब भी आप मक्खन निकालना चाहें, तब 4-5 घंटे पहले मलाई के प्याले को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दीजिये.
मलाई को कमरे के तापमान पर आने के बाद मिक्सर के बड़े जार या फूड प्रोसेसर के बड़े जार में डालिये, 4 कप मलाई में, गर्मी के दिन में 1/2 या 1 कप ठंडा पानी डाल दीजिये. मिक्सी चलाइये कुछ ही मिनिट में मक्खन ऊपर जमा हो जाता है और मठ्ठा मिक्सर में नीचे रह जाता है, अगर एसा न हो तो मिक्सी को और चलाइये, मक्खन ऊपर इकठ्ठा हो जाने पर, मिक्सी बन्द कर दीजिये.

चमचे से या हाथ से मक्खन उठाकर किसी प्याले में रखिये, सारा मक्खन निकाल कर प्याले में रख लीजिये.
इस तरह निकाले मक्खन में, मठ्ठे की थोड़ी मात्रा रह जाती है. मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रख दीजिये. दो मिनट बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन से पानी निचोड़ दीजिये. इस तरह मक्खन से मठ्ठा पूरी तरह निकल जाता है और मक्खन और भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. एसा मक्खन फ्रिज में एक सप्ताह तक भी ताजा बना रहता है.
मठ्ठे में थोड़ा सा दही डाल कर रख दिया जाय तो बिलकुल दही की तरह खट्टा होकर जम जाता है, उसे कढी़ या सब्जी बनाने के काम में लिया जा सकता है.
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: डा. आशिश जी, दही को मथकर पहले मक्खन बनायें और उसे गरम करके घी बनाया जा सकता है.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai butter mixer se nikal rhi thi ,2-3 minutes chalne k bad m meine tap water dala, voh nhi nikla, thodi ice Dali, fir nhi ab,fridge mei rakh dia, jaldi btao ab kya kro
निशा: शबाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, मक्खन निकलने के बाद बचे हुये मठ्ठे को हल्का गुनगुना करके 1 चम्मच दही डालकर दही जमा कर कढ़ी बनाने के काम ले लीजिये.
निशा: मोंटी जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे. धन्यवाद.
pleease give me respki for meking cake creams
m waiting for you reply
Hinnisha ji
Plz give me a solution
Me kitni der se malai ko math ja rhai hun but makhan nahi nikal rha
Handy se bhi try kiya
Vo thik to ho gai he but butter nahi ban rha
निशा: प्रियंका जी, गर्मी के कारण बटर, मठा से अलग नहीं हो पाता, तब अगर थोड़ा फ्रिज का पानी डाल दिया जाय और थोड़ा सा मिक्सर को फिर से चला दिया जाय, बटन अलग होकर निकल जाता है.
घर मे ज्यादा मात्रा मे दही से घी बनाना क्या अपराध मे आता है लाइसेन्स लेना पडता है ?
hello everyone ! HAPPY EID
mam kya mai Isko electric beater se bana sakti hu ???????
निशा: जीनत जी अवश्य बना सकते हैं.
Mam, jab bhi ghee banati hu, Jo ghee upar ane ke bad niche jala hua / brown wastage bahut zyada kyun reh jata he?
निशा: हिरल जी, घी बनाने समय आप उसे चलाने का ध्यान रखेंगी तब ये जलने के वजाय बहुत अच्छा ब्राउन कलर का मावा जैसा बनेगा, जिसे आप चाहे तो स्वीट बनाने में काम ले सकती हैं.
M half hour se makhan bnane ki try ker rhi hu lakin isme sirf jag hi bna h makhan to nikla hi nhi
Or kbhe esa hota hai k gay dood km dete hai
dairy m ese samasyao se neptne k ley or supply maintain rkhne k ley dairy sanchalk ko kya krna chahey
निशा: राहुल जी, sorry, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: राहुल जी, sorry, मुझे आपका सवाल समझ नहीं आ पा रहा है.
निशा: अंजुम जी, घी को मक्खन से अलग होने के बाद 2-3 मिनट थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकायें, और पूरी तरह ठंडा होने के बाद छान कर रख दीजिये,घी में मठ्ठा नहीं जाना चाहिये. घी की शैल्फ लाइफ बहुत, 6 महिने तक होती है.
Kya aap Mozarella cheese ki receipe bata sakti h....Thank u