Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

📅 17 अक्टूबर 2007 👁 24.6 लाख बार देखी गई 💬 450 कमेंट ★ 4.0 (33598)

Dal Bati Recipe
दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.

जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati)  यानी दाल बाफला (Dal Bafla)  बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये.  आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.

Read - Dal Bati Recipe Daal Baati Recipe In English

बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)

  • गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
  • सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
  • घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • अजवायन- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

dal_bati_recipe_2_595415992.jpg

विधि - How to make Dal Bati

आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये.  आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.

बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.

बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.

बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.

दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.

बाटी के लिये मिक्स दाल

  • अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • घी- 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिन्च
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2 - 3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )

विधि

दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है.  दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.

6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.

 Dal Bati Recipe Daal Baati Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (33598 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (450)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kushal
wow nice recipe.
Khushi
kya baati kadayi me talkar bhi banayi ja sakti hai?
निशा: खुशी जी हां बाटी कढ़ाई में तल कर बनाई जाती है.
gehlotlui
muje dalbati bhut pasndh ha.mary mom bhut achy dalbati banaty ha.

निशा: Gehlotlui जी, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
devesh bhatnagar
microvev me bati patthar jesi kathor ban jati hai, kya karan hai
निशा; देवेश, बाटी को माइक्रोवेव न करें, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, बाटी अच्छी बनेंगी या फिर इन्हैं ओवन में बनायें.
abha
nishaji jb cooker m stand rkhkar baati banayege to kya,plate me ghee b lagana hai kya?
निशा: आभा जी हां प्लेट में थोड़ा सा घी लगा लीजिये.
yogesh dhote
mam,daal bafle ko hi daal baati kehate hai kya?
निशा: योगेश जी, दालबाटी और बाफले लगभग एक जैसे ही होते है, दालबाटी को तंदूर या ओवन मे गुथे आटे की बाल बनाकर सेक लिया जाता है, लेकिन बाफले के लिये पहले बाल्स को पानी में उबालते हैं और बाद में इन्हैं उसी प्रकार सेकते हैं. वेबसाइट पर दालबाटी की रैसिपी उपलब्ध है, उसमें हमने दोंनो प्रकार से इन्हैं बनाया है, उसे देखा जा सकता है.
shweta khandelwal
mam my question kya bati meih makkey ka aata rawa aur oil ka moun dal saketey hai
निशा: श्वेता जी हां अवश्य डाल सकते हें.
jyoti arora
thnks mam i'll try
MUKUL
nisha ji kya bati ko bina oven or tandoor ke banaya jaa sakta hai pleasa reply me fast as soon as possible on my email id
निशा: मुकुल, बाटी को बिना ओवन के भी बनाया सकता है, ट्रेडशनी बाटी उपलों पर बनायी जाती थी, और अभी भी बनाई जा सकता है.
dr jyoti arora
mam....hlo.....bati cooker me koi stand [jali] rakh kar bnai ja skti h kya....usme tej aanch pe rakhenge kya...kitna time lagbhag lagega
निशा: ज्योती जी, कुकर में जाली स्टेन्ड के ऊपर प्लेट रखें उस पर बाटी रखकर बनायें, आग मीडियम रखें, 18-20 मिनिट तक लग जाते हैं.
priya
I have also written recipe for dal bati on my blog....have a glimpse !!
preeti
how to make baati without using oven as well as tandur please let me know on my email thanks
nisha
hello mam,
aap mujhe kewal ghee ya oil me fry wali masala bati ka tarika bataye reply fast
निशा: निशा, मैं कोशिश करूंगी.
NS
Hello Mam,
Mujhe baati bht pasand hain... I have IFB oven. It has modes like micro+Grill, Grill, Micro+conv, conv. and some instant modes like Bread Snack, Dessert etc.
Mere oven mei kabhi baati bht achi banti hai kabhi bht kadak...
Kya Glass Stove pe tandoor rakh sakte hain??? Plz Answer.
निशा:, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बाटी बनाइये, ओवन को पहले प्रीहीट अवशय कर लीजिये, बाटी अच्छी बनेंगी. ग्लास स्टोव के वारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
Bhoopi
Dear Nisha Ji,

Thank you very much for listing awesome Indian food, specially Daal Bati, I am living out of India bud today found how to cook daal bati. Being male and being away from home, your site allowed me to have good Indian food.

Thanks again
निशा: भूपि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
nishaji , thank you very much.
aapki har ek receipe lajawab hai.


निशा: पूजा आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
jeetu
Nisha Ji,

Baati ko ek or tareke se be banaya ja sakta hai. Ubaalne ke baad baati ko thode der rakne ke baad 4 pcs main knife se kaat lejeye. Ab in ko oil main fry ker legeye. Ye Baati baut he crispy bante hai. Try this.
निशा: जीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
srishti naidu
aapne baati banane ki dusri vidhi mein baati ko tandoor mein dal kar oven se kaise nikala
निशा: श्रष्ठी, उन्हैं हमने ओवन में बनाया है.
mayur
Very Good And Favaortes Item Of Mine .. Can Eat At Any Time And Allways Healthy
निशा: मयूर, बहुत बहुत धन्यवाद.
jahanvi rajpoot
your recipe is very nice.
thanks a lot
maahi kashyap
agar ghar mai own tandur na ho to hum isse kaise bana sakte hai
farha sharma
mam boil karne k baad baati ko kya deepfry kar sakty hai kya...........
निशा: फरहा बोइल करने के बाद इन्हैं डीप फ्राई करना उतना अच्छा नहीं होता, इन्हैं तंदूर में पकाना ही अच्छा होता है.
priya
testy daal bati
kavita
plz tell me required temp time and mode or combo send ur reply on my email id very soon bcoz i want to make it on holy festival
sakshi
Hello
you must be having tava so you can keep net on that (easily available which is having handle) and put bation that jali.cover with any lid .turn the batis meanwhile
and it's ready
charu pandya
microwave mein baati tabhi bana sakte hain jab aapke pass convection microwave ho.
neelam
how to cook bati on gas stove?
asha tekchandani
Nishaji,

Ek confusion door karen
aapne jo daal ki recipe (Bati ke saath) batayee hai ismein udad means kali urad ki sabut dal
dal hai
निशा: आशा, इस दाल के लिये धुली हुई उरद की दाल लेनी है.
Rajendra
You can make it on कडों (उपलो)
komalvikrambara
i want to know dat how to make aloo batti