Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

📅 17 अक्टूबर 2007 👁 24.6 लाख बार देखी गई 💬 450 कमेंट ★ 4.0 (33598)

Dal Bati Recipe
दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.

जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati)  यानी दाल बाफला (Dal Bafla)  बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये.  आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.

Read - Dal Bati Recipe Daal Baati Recipe In English

बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)

  • गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
  • सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
  • घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • अजवायन- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

dal_bati_recipe_2_595415992.jpg

विधि - How to make Dal Bati

आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये.  आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.

बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.

बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.

बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.

दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.

बाटी के लिये मिक्स दाल

  • अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • घी- 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिन्च
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2 - 3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )

विधि

दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है.  दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.

6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.

 Dal Bati Recipe Daal Baati Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (33598 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (450)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nitya giri
Ma'am...All your recipes are gem after gem; Clearly explained. Many Thanks.

निशा: नित्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shashee kapoor
nice daal bati recipe

निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abha sujay ketkar
oven k bina bati kese bnaye? & ,bati ko boil kr k ghee m fry kar sakte hai kya?
निशा: आभा जी हां बाटी बोयल करके, छलनी में रख लीजिये, पानी सुखने पर उन्हैं फ्राई कीजिये, बहुत अच्छी बाटी बनेंगी.
Bela
निशाजी आपकी बताई विधि अनुसार मैंने बाटी बनाई है लेकिन बाटी तलते समय फूट गई.
निशा: बेला जी, बाटी को तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें, बाटी नहीं फूटेंगी.
sneha jiyani
mam ek baat baton jis ke pass tandur nahi vo kaise kare

निशा: स्नेहा जी, दाल बाटी आप ओवन, माइक्रोवेव कन्वेकशन मोड पर, उपलों पर बना सकती हैं या तल कर बना सकती हैं.
kamna agrawal
Jiske pass tandoor nhi h wo kisme bnayenge

निशा: आप तंदूर के बिना भी बाटी बना सकते हैं. मेरी वेबसाइट पर बिना तंदूर के बाटी बनाने की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
Sonal
Mam m otg first time use kar rahi hu. Mam mujhe nahi pta ki batti k thenda hone par m usse kaise phir se garam karu . Mam please help me.
NEERAJ SAHU
I LIKE DAL VATI

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
anshu
I like dal baatti so I read this recipie.

निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maya
thanks a lot for your recipe. It was first time I made perfect dal batti
Anjali

Nisha mam Maine daal bati bahut baar khai hai mujhe bahut pasand bhi hai par hamesha tuhar ki meethi daal ke sath.....Madhya Pradesh me to tuhar ki daal aur patli meethi kadi ke sath banti hai...aapne uski recipie nahi batai...


निशा: अंजली जी, राजस्थान में बाटी के साथ पंचरतन दाल परोसी जाती है, ये दाल भी आपको बहुत पसन्द आयेगी, पंचरतन दाल की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दाल लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
ANITA DHARAMSI.

how to prepare soft bati


निशा: अनीता जी, अगर आटा सोफ्ट अच्छी तरह लगाया जाय हो और बाटी को सही तापमान पर सेका जाय वे सोफ्ट बनेंगी.
priyanka

HI Nisha ji, 25 logo ke liye daal bati banane ke liye kitni samagri lagegi aur baati se churma laddu bhi bana sakte hai kya uski recipe aur kitni samagri lagegi ye bhi bataye please.thank you.

heena khan

Baati ko tel me tal kr bana sakte h kya?


निशा: हीना जी, बाटी तेल में तल कर बनाई जा सकती है. वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, इसके लिये लिंक मिम्न है.
Anita adhikari

nisha ji kya hum beking powder ki jagah eno dal sakate baati me  pla reply.
निशा: अनीता जी हां डाला जा सकता है, बेकिंग सोडा की जगह उतना ही बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है.

kirti

Make bati in handva sand base.


Fill sand tray on stove arrange bati on it cook at law flame


 

मधु सिंह

क्या हम बाटी को कढाई में  तल केर बना सकते हैं 


निशा: मधु जी हां बाटी को तल कर बनाया जा सकता है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर तल कर बाटी बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
himakshi

hello mam,maine aapki bahut sari recipes try ki h. mere husband ko sb pasand aayi h. mam kya hm bati ko fry v kr skte h.boil krne k bad


 


 

pavan pandya

Superbly cooked. Nice recipe. Thanks.


 

neeta

kya hum bati ko cooker mai bana sake hain or han to kaise please bataye


निशा: नीता जी, बाटी को कुकर में बनाया जा सकता है, बाटी को कुकर में बिलकुल उसी तरह बनायेंगे जिस तरह कुकर में केक को बेक किया है, कुकर में केक के लिये रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. मैं बाटी को कुकर में बनाने की कोशिश करती हूँ.
Anu

Hello, for how many persons is this recipe for?


निशा: अनु जी, ये 4-5 लोंगो के लिये है.
Kit

Thanks a lot!  i made dal bati today first time and it was great.


निशा:किटजी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma

Message...

Simi

Nisha ji kiya batti bina oven ki nahi ban sakti?


 


निशा: सिमी जी, बाटी को गैस तंदूर में बनाया जा सकता है. किसी बड़े तसले में उपले और कोयले जलाकर भी बनाया जा सकता है, बाटी बनाने का ये ट्रेडिशनल तरीका है.
omprakash

स्वाद राजस्थान का

Shambhu chaupal

हमारे पास तन्दुर नहीं है हमारे पस ओबन है


इसमेकैसे पकाना है


Thank you


निशा: शम्भू जी, दाल बाटी ओवन में बहुत अच्छी बनती है, वेबसाइट और चैनल पर दालबाटी ओवन में रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
arcana jalaun

dalbati ko kya hm cula par bana skta h


 


निशा: अर्चना जी, दाल बाटी को उपले में पकाया जा सकता है.
pavan kumar

paneer dhosa kaise banau


 

sofi

Kya auntu bati ko microwave k convection mode par bana sakte agar bana skte hai to kitne der k liye rakhna hai aur boil kari hui ya waise hi rakh skte hai pls tell me


 

Enter your name...

400gm ate mai 6 log bhukhe rah akte hain.....