Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.
जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati) यानी दाल बाफला (Dal Bafla) बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये. आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.
Read - Dal Bati Recipe Daal Baati Recipe In English
बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)
- गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
- सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
- घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- अजवायन- आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि - How to make Dal Bati
आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.
बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.
बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.
बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.
दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.
बाटी के लिये मिक्स दाल
- अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
- मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- घी- 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिन्च
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 - 3
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
विधि
दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है. दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.
6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बाबूलाल जी, धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, गैस तंदूर आप इस गैस पर यूज कर सकते हें.
निशा: मीनाक्षी जी गैस तंदूर तो गैस पर यूज किया जाता है.
I have tried dal-bati recipe & it was awesome..though I am malwadi and every sunday I used to make dal bati & bharta with lehsun chutney.But first time I tried dal with moung dal & chana dal & without onion I must say it was just like mouth watering dish...everyone liked it..
Just one word to say "THANK YOU"
निशा: सक्सेना जी, इतना अच्छा कमेन्ट देने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, धन्यवाद.
निशा: ललित जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए धन्यवाद.
निशा: बाटी कई तरह से बनाई जाती है. जैसे बाटी को उबाल कर बनाई हुई बाफला बाटी, मसाले और स्टफिंग भरी हुई भरवां बाटी या फ्राइड बाटी इत्यादि.
निशा: बीना जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बाटी को तवा पर नहीं बना सकते, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी प्रकार बना सकते है जैसे कि रेसिपी में बताया गया है.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरोज जी, बाटी को फ्राइड किया जा सकता है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर फ्राइड बाटी की रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शकुंतला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नियती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: भरत जी, गैस पर गैस तंदूर काम करता है और इसमें बाटी बनती है.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुश्बु जी, बाटी आप फ्राई करके या कुकर में भी बना सकती हैं.
निशा: मोना जी, बिलकुल बना सकते हैं, इन्हैं इलैक्ट्रिक तंदूर या गैस तंदूर में बनाया जा सकता है.
ki baaati kitne time k lie or kitne degree pr oven me rkhni h
निशा: सरस जी, ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये. बाटी की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रखिये और ओवन को 220 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद बाटी को ओवन से बाहर निकालिये और चैक कीजिये, बाटी थोड़ी हल्की ब्राउन है, बाटी को 200 डि.से. पर 5 मिनिट के लिये ओवन में रखकर निकाल कर चैक कीजिये, बाटी अगर अभी भी हल्की ब्राउन है, तो बाटियों को 5 मिनिट और बेक कीजिये.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.