Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)

📅 17 अक्टूबर 2007 👁 24.6 लाख बार देखी गई 💬 450 कमेंट ★ 4.0 (33598)

Dal Bati Recipe
दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.

जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati)  यानी दाल बाफला (Dal Bafla)  बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये.  आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.

Read - Dal Bati Recipe Daal Baati Recipe In English

बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)

  • गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( 4 कप )
  • सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक कप)
  • घी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • अजवायन- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

dal_bati_recipe_2_595415992.jpg

विधि - How to make Dal Bati

आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये.  आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.

बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.

बाटी को पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.

बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. सिकी बाटी ओवन से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.

दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.

बाटी के लिये मिक्स दाल

  • अरद की दाल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • मूंग की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • चना की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • घी- 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिन्च
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2 - 3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )

विधि

दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. दाल तैयार हो गयी है.  दाल को प्याले में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.

6 लोगों के लिये. | बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.

 Dal Bati Recipe Daal Baati Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (33598 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (450)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ravi Bariya
Bati banane ki vidhi bataye....
Harsharan kaur chadha
I made dal bati come out very well thanks
Harsharan kaur chadha
I tried it was very good
samiksha
Dear mousi ji namaste, aap ki batayi hui sabhi shandaar recipe hum banate rehte hai dhanywaad un sabhi recipes ke liye..humne 2 month pehle electric tandoor liya hai per us ko jyada use nahi kar pa rahe hai aap ki batayi hui baati banayi hai acchi bani ....plz or bhi recipe bataye taki hum us ko use kar sake.
निशा: समीक्षा जी, तंदूर में नान भी बहुत अच्छे बनते हैं, आलू या पनीर टिक्का भी बना सकते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
firdaus patel
Agar dal JAL jae to kaise think karte hai
निशा: फिरदौस जी, दाल जल गई है तो चमचे उसे खुरच कर मिक्स न करें, ऊपर से अच्छी दाल किसी दूसरे बर्तन में निकालें और यूज करें. जली दाल को आपने सारी दाल में मिक्स किया है तब उसे ठीक नहीं कर सकते.
shalini
Nishaji, Nina soda daale oven mein baati bana sakte hain kya?
निशा: शालिनी जी, बिना सोडा डाले बाटी बनाई जा सकती है, लेकिन आटे में घी थोड़ा अधिक डालना होगा, बहुत अच्छी बाटी बनेंगी.
cheenu
Hi mam,
Tave par baati sekte samay alumunium channi ki jagah aluminium plate use ki ja sakti he kya?and kya is tarah se baati swadish ban sakti he?pls reply asap..
cheenu
Tave par baati sekte samay lohe ki channi ki jagah kya plate use ki ja sakti he???
pinky
Thnx nishaji,I will try.pls nan khataii. Ki recipie,mannual iven me kaise bnate h btaiye.waise aapki site se sb samajh me aa jata h.
keshar singh
मण तो घणी चौक्‍यी लाग्‍य दाल बाटी।
कोई तो खुआओ
varsha sunar
Hi nishaji,
Mere pass electric tandoor hai usme uper heater or lower heater ke nob diy hai or usme high or low option hai or timer bhi hai. To muze bati haig me ya low mai banani hai. Or time kitna rakhana hoga.
निशा: वर्षा जी बाटी को 250 डि. से. पर चैक करते हुये पका लीजिये.
Dilkush gulzar
Hai mama, myry pass grill wala oven hai usmy bhti bana shkthy ky .aur bhti ka thandoor ky sa hotha hai pl bathey
निशा: दिलकुश जी, आप इसमें बाटी बनाकर ट्राई कर सकती हैं, पहले 10 मिनिट बाटी को सेकें और बाद में समय बड़ाते हुये बाटी को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये. बाटी तंदूर बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाता है, जिसे गैस पर रखकर बाटी बनाई जाती हैं.
vikas
Namaste nisha mam
Maine bati aapke tarike se banayi bahut achi bani thanks kya stuffed Bati bhi convection mein isi tarah baas sakte hain
निशा: विकास जी, स्टफ्ड बाटी भी बिलकुल इसी तरह से कन्वेक्सन मोड पर बनाई जा सकती हैं.
vikas batra
Hello nisha mam
Convection microwave mein Bari aur bafla ban jayega ki nahi air use preheat bhi karna hoga kya
निशा: विकास जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बाटी और बाफला बनाया जा सकता है, ओवन को प्रीहीट तो करना ही होता है.
KAVITA
Dear Nisha ji, I made bati as per your guidance in cooker..they turned out to be super duper successful !! My husband like
d them a lot..thakyou so much :)
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ram malviya
maine dono hi tarah ki bati banakr khai hain..aapki bidhi se.bahut achchi lagi.thanks
निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yash Saraf
nice reciepe 8-)
pritimarwan
I like dal bati
Deepak
bati ko pani me ubalne par voo Kuala gi nahi?
shivani
mam ye uplo kaise manate hai

निशा: शिवानी जी, उपले गोवर से बनाये जाते हैं, गोवर को शेप देकर, धूप में सूखने रख देते हैं, सुखने पर उपले जलने के लिये तैयार हो जाते हैं. गांव में या जहां गाय भैंस पाले जाते हैं वहां पर उपले भी बनाये जाते हैं.
kavita
Dear Nisha ji, thanks for your reply..actually mera oven India main hai..maine aapki naankatai ki recipe dekhi..mujhe yahan Saudi Arabia main cooker main banani padagi..mere paas 8 litres ka cooker hai..par kya cooker ki whistle aur gasket nikal ke banani padegi? please guide ki main pressure cooker main namak daal ke kaise banao..usko air tight band kaise karoon ?
निशा: कविता जी, कुकर की सीटी मत लगाइये, गास्केट निकालने की आवश्यकता नहीं है और कुकर को बन्द कर दीजिये, आग एकदम धीमी रखिये.
gudiya malviya
Mam bati to bani par dal khrab ho gae dal alag or pani alag or dal me test bhi nhi aaya.muje samja me nhi aa raha hai ki dal khrab kaise hue aap meri help kar sakte hai.
निशा: गुडिया जी, दाल थोड़ी कम पकी हो तो एसा होता है, इसके लिये आप दाल को फिर से कुक्रर में डालकर उबाल सकते हैं, दाल पूरी तरह गल जाय तो वह पानी के साथ चलती है, लेकिन ध्यान रहे कि दाल को बहुत देर तक उबालना भी नहीं होता वह कढ़ी बन जाती है.
bindu
thanks nisha mam.... mene try ki cooker me bati.... inti achchi or narm bati bani... ki mere mamma pahle tooth problem ki wajah se kha nai pati thi Aaj unhone Bhi maje se khai....thanks ......
निशा: बिन्दू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bindu
kya bati pressure cooker me bhi ban sakti he?.......mujhe kisi ne khilai thi or kaha tha ki cooker me banai he but mujhe sahi se banane ka tarika nai bataya.try kiya to bati jal gai thi...kya aap bata sakti he?
निशा: बिन्दू, कुकर में बाटी को बनाने के लिये बिलकुल वही तरीका अपनाना पड़ेगा जो हमने नानखताई बनाने में किया है, कुकर के वजाय किसी भारी तले के बर्तन में भी बाटी बनाई जा सकती है.
VANSHIKA POTDAR
or ha us mai moyan ka use na kare....or oil ka hath laga laga ke ata madde....
VANSHIKA POTDAR
Batti ka ata Dudh mai madde or soda use kare...bati bhut soft bane gi...TRY IT
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pragya
thank u aunty it realy works nicely...
pragya
namste aunty... mere paas elctric tandoor nai hai... abhi convention microwave kharidaa hai usme kitne temp samay n mode k liye cook kree...
निशा: प्रग्या जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230 या 250 डि.से. पर 18-20 मिनिट या अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिये, बनाइये आप अवश्य बना लेंगे.
Asad
its easy..........
amit
I like dal bati