चना दाल हलवा – Chana Dal Halwa Recipe

📅 28 अप्रैल 2011 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.0 (5942)


चने से हर तरह प्रकार के नमकीन और मीठे व्यंजन बनाये जा सकते हैं. चने की दाल से बना पारम्परिक हलवे का तो कहना ही क्या.

Read - Chana Dal Halwa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Halwa

  • चने की दाल- ½ कप
  • मावा- ½ कप
  • दूध- ¾ कप
  • चीनी- ½ कप
  • घी- ⅓ कप
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 1 टेबल स्पून
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • इलायची- 4 से 5

विधि - How to make Chana Dal Halwa

चने की दाल को साफ करके 3 से 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल को कुकर में आधा कप पानी के साथ डालिये. दाल को एक सीटी आने तक उबाल लीजिए/

इसी बीच काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुए और बादाम को पतला पतला काट लीजिए.

कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलिये और दाल को निकालकर ठंडा होने दीजिए. चने की दाल को ठंडी होने पर बिना पानी डाले हल्की दरदरी पीस लीजिये.

कढ़ाही में आधे से ज्यादा घी डालकर गरम कीजिये. घी पिघलने पर पिसी हुई दाल घी में डालिये, कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये, दाल का हल्का ब्राउन कलर आने पर दाल में मावा भी डाल दीजिये. दोनों को ब्राउन कलर और अच्छी महक आने तक मध्यम आंच पर भूनिये.


कढ़ाही में दूध और चीनी डालिये, हलवा को चलाते हुये अच्छा गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर ही पकाइये.

थोड़े से कतरे काजू और किशमिश बचाकर सारे काजू-किशमिश डाल दीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये हलवे को कढ़ाई के किनारे छोड़ने तक पका लीजिये. हलवे में इलायची पाउडर और घी डालिये और मिला दीजिये. हलवे को बिल्कुल धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट पकने दीजिए.

चना की दाल हलवा तैयार है, चना दाल के हलवा को प्याले में निकालिये और बचे हुये मेवे ऊपर से डालकर सजाइये.

Chana Dal Halwa Recipe video - Chana Dal Halwa Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5942 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

afsha
nisha ji its very tasty dish
priya
bazaar me milne wala gol gol cheeni wala sweet batasa, jo bagwan ko prasad me diya jata hai , wo kaise banaya jata hai? dhanyawad

प्रिया: बताशा 3 तार की चाशनी को गर्म अवस्था में ही फैंटते हुये कपडे पर टपका कर बनाया जाता है. इसे घर में बनाना मुश्किल है.
manisha
hello nishaji. its very good recipe. i think it will be tasty like moong dal halwa. i did try moong dal halwa with ur recipe it was great. if we dnt want to use mava kya doodh ki qty same hogi? nishaji can this halwa be made using besan flour instead of cooking n grinding dal.

निशा:
रीता, चना दाल का हलवा भी मूंग दाल के हलवा की तरह स्वादिष्ट होता है, बिना मावा के हलवा बनाने के लिये भी दूध इतना ही ले लीजिये, लेकिन चीनी की मात्रा कम 125 ग्राम (2/3 कप) कर दीजिये. बेसन से बना हलवा की अपेक्षा दाल से बना हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.