चना दाल हलवा – Chana Dal Halwa Recipe

चने से हर तरह प्रकार के नमकीन और मीठे व्यंजन बनाये जा सकते हैं. चने की दाल से बना पारम्परिक हलवे का तो कहना ही क्या.
Read - Chana Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Halwa
- चने की दाल- ½ कप
- मावा- ½ कप
- दूध- ¾ कप
- चीनी- ½ कप
- घी- ⅓ कप
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 1 टेबल स्पून
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 4 से 5
विधि - How to make Chana Dal Halwa
चने की दाल को साफ करके 3 से 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल को कुकर में आधा कप पानी के साथ डालिये. दाल को एक सीटी आने तक उबाल लीजिए/
इसी बीच काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुए और बादाम को पतला पतला काट लीजिए.
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलिये और दाल को निकालकर ठंडा होने दीजिए. चने की दाल को ठंडी होने पर बिना पानी डाले हल्की दरदरी पीस लीजिये.
कढ़ाही में आधे से ज्यादा घी डालकर गरम कीजिये. घी पिघलने पर पिसी हुई दाल घी में डालिये, कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये, दाल का हल्का ब्राउन कलर आने पर दाल में मावा भी डाल दीजिये. दोनों को ब्राउन कलर और अच्छी महक आने तक मध्यम आंच पर भूनिये.

कढ़ाही में दूध और चीनी डालिये, हलवा को चलाते हुये अच्छा गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर ही पकाइये.
थोड़े से कतरे काजू और किशमिश बचाकर सारे काजू-किशमिश डाल दीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये हलवे को कढ़ाई के किनारे छोड़ने तक पका लीजिये. हलवे में इलायची पाउडर और घी डालिये और मिला दीजिये. हलवे को बिल्कुल धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट पकने दीजिए.
चना की दाल हलवा तैयार है, चना दाल के हलवा को प्याले में निकालिये और बचे हुये मेवे ऊपर से डालकर सजाइये.
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
very nice
निशा: दीप्ती, धन्यवाद.
Nisha ji,maine aap ki recipe try ki acchi bani ,mujhe plz mango halwa recipe bataye use bhi isi halwe ki tarah bana sakte hai.
thank u.
निशा: शवाना, मैन्गो हलवा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जीहां अवश्य किया जा सकता है. प्रेशर कुकर तो बस समय बचाने के लिये है.
निशा: क्रीति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रूबी, मूंगदाल का हलवा वेवसाइट पर पहले से दिया गया है, आप सर्च बटन पर मूंगदाल हलवा लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: मोना, मिल्कमेड का यूज करके भी हलवा इसी तरह बनायेंगे, बस आप चीनी की मात्रा पहले से 2/3 कर दीजिये, मिल्कमेड को उस समय मिलाइये जब हम भुना मावा मिलाते हैं.
निशा: जस्सी, मैं जल्दी ही Besan ki Barfi की रेसीपी लिखने की कोशिश करुंगी
thanks nishaji
निशा: नेहा, हलवा देशी घी का ही अच्छा लगता है.
निशा: अनु, हलवा से मावा निकाल दीजिये, चीनी की मात्रा 50 ग्राम (1/4 कप ) कम कर दीजिये, और बिलकुल इसी तरीके से हलवा बना लीजिये.
निशा: रेनू, मैं जल्दी ही लिखूंगी.