चना दाल हलवा – Chana Dal Halwa Recipe

चने से हर तरह प्रकार के नमकीन और मीठे व्यंजन बनाये जा सकते हैं. चने की दाल से बना पारम्परिक हलवे का तो कहना ही क्या.
Read - Chana Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Halwa
- चने की दाल- ½ कप
- मावा- ½ कप
- दूध- ¾ कप
- चीनी- ½ कप
- घी- ⅓ कप
- काजू- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 1 टेबल स्पून
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 4 से 5
विधि - How to make Chana Dal Halwa
चने की दाल को साफ करके 3 से 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल को कुकर में आधा कप पानी के साथ डालिये. दाल को एक सीटी आने तक उबाल लीजिए/
इसी बीच काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुए और बादाम को पतला पतला काट लीजिए.
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलिये और दाल को निकालकर ठंडा होने दीजिए. चने की दाल को ठंडी होने पर बिना पानी डाले हल्की दरदरी पीस लीजिये.
कढ़ाही में आधे से ज्यादा घी डालकर गरम कीजिये. घी पिघलने पर पिसी हुई दाल घी में डालिये, कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये, दाल का हल्का ब्राउन कलर आने पर दाल में मावा भी डाल दीजिये. दोनों को ब्राउन कलर और अच्छी महक आने तक मध्यम आंच पर भूनिये.

कढ़ाही में दूध और चीनी डालिये, हलवा को चलाते हुये अच्छा गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर ही पकाइये.
थोड़े से कतरे काजू और किशमिश बचाकर सारे काजू-किशमिश डाल दीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये हलवे को कढ़ाई के किनारे छोड़ने तक पका लीजिये. हलवे में इलायची पाउडर और घी डालिये और मिला दीजिये. हलवे को बिल्कुल धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट पकने दीजिए.
चना की दाल हलवा तैयार है, चना दाल के हलवा को प्याले में निकालिये और बचे हुये मेवे ऊपर से डालकर सजाइये.
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बरक जी, हां पूरन की तरह भी इसे बनाया जा सकता है.
Maine halwa banane ka try kiya but actually dal kuch jyada hi pak gai aur patli ho gai
Koi solution h kya iska????
निशा: ऋतु जी, अगर उबालने पर अधिक गल गई है तो भी आप दाल को घी में भून कर हलवा बना सकती हैं.
very testy.
thanks for recipe.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: रश्मि जी, हां, मूंग और चने की दाल को मिलाकर भी हलवा बना सकते हैं.
निशा: दीपक जी, बिल्कुल बना सकते हैं. इसमें मूंग की दाल के हलवे और चने की दाल के हलवे का मिला-जुला स्वाद आएगा.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वाजिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chana dal halwa banane mein chana dal bhoonne mein moong dal halwa se kam time lagta hai
निशा: शालिनी जी, लगभग बराबर समय ही लगना चाहिये.
निशा: प्रिया जी, चना दाल का हलवा बिना मावा के भी बना सकते हैं.
निशा: किरन जी, तो भी आप दाल को घी में भून कर बना सकती हैं.
निशा: नाजि़या जी, आप इसे जरूर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिएगा.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam halwa bahut hi achha bana...khaskar mere bachhon ko bahut pasand aaya,,,vishwas nahi ho raha ki pahli baar me hi maine itna achha bana liya iske liye aapko dhanyavaad mam
nisha ji...aap batayen ki hame agar ghar ka ghee available na ho paye to hame market se kiss company ka ghee kharidna chahiye jiska taste achha ho aur jisse sari dishes bhi achhi bane. please suggest karen mam
निशा: अनुप्रिया जी, किसी अच्छी कम्पनी का देशी घी ले सकती है, घी अच्छा होता है.
7din k baad ye halwa ny khaa skte h kya. . ??
by the way awesome recipe ma'm :)
निशा: दिव्या जी हां हलवा को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
I tried moong dal ka halwa with ur recipe...I also tried gazar ka halwa.both were great.
Thanx for ur recipe...
Plz also tell about sohan papdi
निशा: दीपशिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं सोहन पपड़ी के लिये कोशिश करूंगी.
chane ki dal bina bhigoey sidhe ubalkar halwa bana sakte hain/????
plz reply soon....:)
निशा, अनु जी, बना तो सकते हैं, दाल उबालने में बहुत देर लगेगी, दाल भिगो देंगी तो दाल जल्दी उबल कर तैयार हो जायेगी, और हलवा भी ज्यादा अच्छा बनेगा.
निशा: अनीता मैं कोशिश करूंगी, प्लीज आप बतायेंगी कि ये पेड़ा कहां मिलते हैं?
निशा: अजिम जी वेबसाइट पर कई प्रकार के ढोकला बनाने की रेसिपी है, सर्च बटन पर ढोकला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: बबली, मैं कोशिश करती हुँ.
निशा: शुहुमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनल, मावा को खोया भी कहते हैं, मावा बनाने की विधि वेबसाइट पर दी हुई है, वेबसाइट पर दिये गये सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, चने का साग वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटर पर चने का साग या भांजी लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.