मटर को महीनों तक स्टोर करें - How To Store Green Peas - How to Preserve Green Peas

📅 6 जनवरी 2017 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.4 (4982)


मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसन्द आता है. हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, हरी मटर में B ग्रुप के विटामिन काफी मात्रा में पाये जाते हैं, विटामिन, मिनरल और फाइबर इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं.

हरी मटर का मौसम नवम्बर से शुरू हो जाता है, मार्च के अन्त तक बाजार में हरी मटर खूब मिलती है. आप इस मौसम में मिलने वाले ताजे हरे मटर को प्रिजर्व करके फ्रीजर में रख सकते हैं.

Read this post in English - How to preserve gree Peas Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to Preserve Green Peas

  • हरी मटर के दाने- 700 ग्राम
  • चीनी- 2 छोटी चम्मच 

विधि- How To Store Green Peas

मटर को प्रिजर्व करने के लिये हरे ताजे मटर के दाने चाहिये.  मटर प्रिजर्व करने के लिये हमेशा नरम एवं अच्छी क्वालिटी की ही मटर लें.

मटर के दानो को पानी से अच्छी तरह 2 बार धोइये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रखिये कि मटर उसमें डूब सके, पानी में उबाल आने पर, इसमें चीनी डाल दीजिए. इसके बाद, मटर के दाने उबलते पानी में डालिये और घड़ी से देखकर पूरे 2 मिनिट पानी में रहने दीजिये. समय समाप्त होने पर आग बन्द कर दीजिये.  मटर को छलनी में डालिये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.

दूसरे बर्तन में एकदम ठंडा पानी लीजिये और छलनी में निकाले गये मटर के दाने ठंडे पानी में डालिये. मटर के ठंडा होने के बाद, मटर को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. मटर के दाने छोटे छोटे जिप लॉक पोलीथिन बैग में भर लीजिये.  मटर भरे बैग अपने फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह प्रिजर्व करके रखी हुई हरी मटर ताजे मटर की तरह ही लगती है. प्रिजर्व मटर आपके फ्रीजर में है, जब मन हो मटर निकालिये और सब्जी बना लीजिये.

सुझाव

  • एक बैग में सिर्फ एक बार उपयोग की जाने लायक मटर प्रिजर्व करना अधिक सुविधा जनक रहता है.
  • चीनी का उपयोग मटर में मिठास और अच्छा हरा रंग लाने के लिए किया गया है.
  • मटर को उबलते पानी में डालने के बाद बस 2 मिनिट ही रखें. इससे कम या अधिक समय तक न रखें.
  • आप फ्रिज का एकदम ठंडा पानी ले सकते हैं या फिर सादे पानी में बर्फ भी डाल सकते हैं.
  • आप मटर प्रिजर्व करने के लिए पैकेट्स की जगह कन्टेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पैकेट्स फ्रीजर में लगाना आसान है और ये कम जगह में भी बन जाते हैं.
  • आप सादा पॉलीथीन बैग लेकर  टेप से बन्द कर सकते हैं या रबर बैन्ड लगाकर भी बन्द कर सकते हैं.
  • मटर की ही तरह से आप ब्रोकली, बीन्स आदि भी प्रिजर्व कर सकते हैं.

How To Store Green Peas For Months - How to Preserve Green Peas

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4982 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

नियति
निशा जी प्रिजर्व मटर को कब तक उपयोग में ले सकते ह?
निशा: नियति, आप फ्रीजर में तो इसे साल भर भी रख सकते हैं.