मटर को महीनों तक स्टोर करें - How To Store Green Peas - How to Preserve Green Peas

📅 6 जनवरी 2017 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.4 (4982)


मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसन्द आता है. हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, हरी मटर में B ग्रुप के विटामिन काफी मात्रा में पाये जाते हैं, विटामिन, मिनरल और फाइबर इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं.

हरी मटर का मौसम नवम्बर से शुरू हो जाता है, मार्च के अन्त तक बाजार में हरी मटर खूब मिलती है. आप इस मौसम में मिलने वाले ताजे हरे मटर को प्रिजर्व करके फ्रीजर में रख सकते हैं.

Read this post in English - How to preserve gree Peas Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to Preserve Green Peas

  • हरी मटर के दाने- 700 ग्राम
  • चीनी- 2 छोटी चम्मच 

विधि- How To Store Green Peas

मटर को प्रिजर्व करने के लिये हरे ताजे मटर के दाने चाहिये.  मटर प्रिजर्व करने के लिये हमेशा नरम एवं अच्छी क्वालिटी की ही मटर लें.

मटर के दानो को पानी से अच्छी तरह 2 बार धोइये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रखिये कि मटर उसमें डूब सके, पानी में उबाल आने पर, इसमें चीनी डाल दीजिए. इसके बाद, मटर के दाने उबलते पानी में डालिये और घड़ी से देखकर पूरे 2 मिनिट पानी में रहने दीजिये. समय समाप्त होने पर आग बन्द कर दीजिये.  मटर को छलनी में डालिये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.

दूसरे बर्तन में एकदम ठंडा पानी लीजिये और छलनी में निकाले गये मटर के दाने ठंडे पानी में डालिये. मटर के ठंडा होने के बाद, मटर को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. मटर के दाने छोटे छोटे जिप लॉक पोलीथिन बैग में भर लीजिये.  मटर भरे बैग अपने फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह प्रिजर्व करके रखी हुई हरी मटर ताजे मटर की तरह ही लगती है. प्रिजर्व मटर आपके फ्रीजर में है, जब मन हो मटर निकालिये और सब्जी बना लीजिये.

सुझाव

  • एक बैग में सिर्फ एक बार उपयोग की जाने लायक मटर प्रिजर्व करना अधिक सुविधा जनक रहता है.
  • चीनी का उपयोग मटर में मिठास और अच्छा हरा रंग लाने के लिए किया गया है.
  • मटर को उबलते पानी में डालने के बाद बस 2 मिनिट ही रखें. इससे कम या अधिक समय तक न रखें.
  • आप फ्रिज का एकदम ठंडा पानी ले सकते हैं या फिर सादे पानी में बर्फ भी डाल सकते हैं.
  • आप मटर प्रिजर्व करने के लिए पैकेट्स की जगह कन्टेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पैकेट्स फ्रीजर में लगाना आसान है और ये कम जगह में भी बन जाते हैं.
  • आप सादा पॉलीथीन बैग लेकर  टेप से बन्द कर सकते हैं या रबर बैन्ड लगाकर भी बन्द कर सकते हैं.
  • मटर की ही तरह से आप ब्रोकली, बीन्स आदि भी प्रिजर्व कर सकते हैं.

How To Store Green Peas For Months - How to Preserve Green Peas

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4982 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nishu
mam, hmare yha pr garmi m light 8-10 ghante hi ati h to aise m matar khrab ho jyegi kya..

निशा: निशु जी, हां. ऎसे में मटर खराब हो सकती है.
Dr. veera Jani
Its really very good trick to preserve peas for long time. I will try and will acknowledge for the same.

निशा: वीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pranjali Joshi
I want to know that matar thande Pani se nikalkar polythene bags mein Bharane se pehle pure dry hona jaruri hai kya. Please reply.

निशा: प्रांजलि जी, इसमें बस पानी नही रहना चाहिए, आप चाहे तो इसे कपड़े पर फैला कर हल्का सा पौंछकर रख सकते हैं.
vidya
Thanks for sharing it with us. Very informative.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद.
Hardik vora
hi agar -15 degree cold room me rakhna he to koi alag process he ya yahi he??

निशा: हार्दिक जी, इसी प्रोसेस से मटर को प्रजर्व करने के लिए तैयार करेंगे.
Sangeeta
Nisha ji निशा जी पालक साग को प्रिजर्व कैसे करें ताकि साग को सालभर इस्तेमाल किया जा सके.
निशा: संगीता जी, हरी पत्तियों वाली सब्जियों को धोकर, पानी निकलने तक सुखा कर बारीक काट कर और पूरी तरह सुखाकर रखा जा सकता है, या पालक को बारीक काट कर किसी पोलीथिन बैग और कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रखा जा सकता है.
Pirati
Matar ko single door fridge me rakh sakte hai?? Ya fir double door fridge chahiye??

निशा: पिराती जी, आप इसे सिंगल या डबल डोर किसी भी फ्रिज के फ्रीजर में रख सकती हैं.
inderjeet singh
Kya hare matar ki "taseer" garm hoti hain,, ja iss ki taseer thandi hoti hain,?
Aap bta sakte hain to plz jaldi answer dijiye plz
Sanjay Pandey
Please introduce how to make dry green frozen green peas
निशा: संजय जी, इस आर्टीकल में हरे मटर को प्रजर्व कैसे करें बताया गया है. आपका सवाल क्या है समझ नहीं आ रहा, प्लीज इसे क्लीयर कर दीजिये.
Garima Burnwal
Thanks nisha ji

निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nitu kumari
Mam polythene bag me preserve karna healthy rahega? Koi or option nai hai?
निशा: नीतू जी, आप इसे एअर टाइट डिब्बे में भी रख सकते हैं.
SANGEETA SUR
Nisha mam, aapki recipes boht he achhi hoti hain. Thanks mam for share.

निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amar pol
hi..mam kya matar me namak dalana chahiae

निशा: अमर जी, नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Anita
Kaya hum tàje muter ke Dane direct poly bag me bhar kr freeze kr sakte h
निशा: अनीता जी, एसे भी रख सकते हैं लेकिन इस तरह रखे गये मटर अच्छे नहीं रहते.
praveenrajak
matar ke alawa kis ko saal bhar ke liye preserve kar sakte h mem
or gajar ko kes kar sakte he
jitendra sharma
Is preejrv ki hui matar at ko kitnr samay take freezaj me rakh sakte he.

निशा: आप फ्रीजर में तो इसे साल भर भी रख सकते हैं.
RATAN LAL KEER

Sir muje matar ki kheti karni he....


 

Rajeev

Kya ye matter 1year tak rok sakte hai.


 


निशा: राजीव जी हां इसे साल भर यूज किया जा सकता है.
nameeta agrawal
hello nisha g;maine side by side friz liya hai...mai kya kya vegetables deep friz kr sakti hu
jyoti
Mai jb bhi dhosa bnati hu wo tave pe chipak jata hai aisa kya kru ki dhosa kharab na ho
निशा: ज्योती जी, प्लीज आप अपना ये कमेन्ट दोसा रेसिपी पर लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
s.k.ioshi
how to preserve red chilli garlic pest without refrizerator long long time
gudiya
Hara dhniya kase prijerve kare
निशा: गुड़िया जी, हरे धनिये को सुखा कर रखा जा सकता है.
pooja soni
Thank u so much. Mujhe to pata hi n tha ki mango ko bhi saal bhar tak rakh sakte h. Maine pahli baar matar rakha h. Kya ise freezer m rakhte h.
Nilesh Luhana
Is it necessary to have double door fridge to store green peace
anonymous
good fgood good fgood python 3.3 idle(Gul) trolololol Adebayo Akinfenwa KSI Deji!!!!!!!!!!!!!!!!
kiran jain
hello mam

matar ko presarve karne ke pahle boilling water me salt, sugar & khane ka soda kyo dala jata hai kya ye tino nahi daalne par matar
me kuch fark padhega kya
pls tell me
निशा: किरन, मैं में नमक, चीनी डालने से उसका स्वाद मिठास भरा हो जाता है, मटर को बिना कुछ डाले भी प्रिजर्व कर सकते हैं,धन्यवाद.
kc sharma
like this informations
ashok kak
We preserve peas by simply putting the freshly taken out peas in plastic airtight containers in our freezer of our fridge and it lasts till the next season. Isthere anything wrong in it

Regards
suresh bhuskute
मै आपको हापूस आमका पल्प प्रिझर्व करनेके लिए सिम्पल तरीका बताता हुं । अच्छे पके हुए आम लेकर उसका पल्प निकालिए । १ किलो पल्पमे २०० ग्राम शक्कर मिलाईए और अच्छी तरहसे मिक्स किजिए । बादमे प्लास्टिक जारमे पल्प भरकर डीप फ्रीजमी रखिए । प्लास्टिक जार पर्लपेट कंपनीके इस्तेमाल किजिए । इसी तरह प्रीझर्व किया हुवा पल्पका आपको १ साल तक ओरिजनल टेस्टका आनंद देगा । पल्प उबालनेकी, प्रीझर्व्हेटीव कि जरुरत नही । इसी तरह मै हर साल ५ किलो मेंगो पल्प प्रीझेर्व करता हु । - सुरेश भुस्कुटे, कुवेशी, ता. राजापूर, जि. रत्नागिरी
PREETI KSHISAGAR
nice and easy method to preserve peas.thank u .