मटर को महीनों तक स्टोर करें - How To Store Green Peas - How to Preserve Green Peas

📅 6 जनवरी 2017 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.4 (4982)


मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसन्द आता है. हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, हरी मटर में B ग्रुप के विटामिन काफी मात्रा में पाये जाते हैं, विटामिन, मिनरल और फाइबर इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं.

हरी मटर का मौसम नवम्बर से शुरू हो जाता है, मार्च के अन्त तक बाजार में हरी मटर खूब मिलती है. आप इस मौसम में मिलने वाले ताजे हरे मटर को प्रिजर्व करके फ्रीजर में रख सकते हैं.

Read this post in English - How to preserve gree Peas Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to Preserve Green Peas

  • हरी मटर के दाने- 700 ग्राम
  • चीनी- 2 छोटी चम्मच 

विधि- How To Store Green Peas

मटर को प्रिजर्व करने के लिये हरे ताजे मटर के दाने चाहिये.  मटर प्रिजर्व करने के लिये हमेशा नरम एवं अच्छी क्वालिटी की ही मटर लें.

मटर के दानो को पानी से अच्छी तरह 2 बार धोइये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रखिये कि मटर उसमें डूब सके, पानी में उबाल आने पर, इसमें चीनी डाल दीजिए. इसके बाद, मटर के दाने उबलते पानी में डालिये और घड़ी से देखकर पूरे 2 मिनिट पानी में रहने दीजिये. समय समाप्त होने पर आग बन्द कर दीजिये.  मटर को छलनी में डालिये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.

दूसरे बर्तन में एकदम ठंडा पानी लीजिये और छलनी में निकाले गये मटर के दाने ठंडे पानी में डालिये. मटर के ठंडा होने के बाद, मटर को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. मटर के दाने छोटे छोटे जिप लॉक पोलीथिन बैग में भर लीजिये.  मटर भरे बैग अपने फ्रीजर में रख दीजिये.

इस तरह प्रिजर्व करके रखी हुई हरी मटर ताजे मटर की तरह ही लगती है. प्रिजर्व मटर आपके फ्रीजर में है, जब मन हो मटर निकालिये और सब्जी बना लीजिये.

सुझाव

  • एक बैग में सिर्फ एक बार उपयोग की जाने लायक मटर प्रिजर्व करना अधिक सुविधा जनक रहता है.
  • चीनी का उपयोग मटर में मिठास और अच्छा हरा रंग लाने के लिए किया गया है.
  • मटर को उबलते पानी में डालने के बाद बस 2 मिनिट ही रखें. इससे कम या अधिक समय तक न रखें.
  • आप फ्रिज का एकदम ठंडा पानी ले सकते हैं या फिर सादे पानी में बर्फ भी डाल सकते हैं.
  • आप मटर प्रिजर्व करने के लिए पैकेट्स की जगह कन्टेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पैकेट्स फ्रीजर में लगाना आसान है और ये कम जगह में भी बन जाते हैं.
  • आप सादा पॉलीथीन बैग लेकर  टेप से बन्द कर सकते हैं या रबर बैन्ड लगाकर भी बन्द कर सकते हैं.
  • मटर की ही तरह से आप ब्रोकली, बीन्स आदि भी प्रिजर्व कर सकते हैं.

How To Store Green Peas For Months - How to Preserve Green Peas

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4982 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chetna
Mam mujhe aapka green peas store krne ka method bhut achaa lgaa. Lkin, mujhe green chana( choliyaa) store krne ka bhi method btaaa do..pls jldi btaa Dena.!
NishaMadhulika
चेतना जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इस पर विडियो अपलोड करने की कोशिश करूंगी.
CHANDRA SHEKHAR
निशा जी, बाजार जैसी ग्रीन वैली मटर बनाने के लिए क्या करना चाहिए। उसे फ्रीज में नही लगाते है ऐसे ही बिकती है। कृपया विधिवत बताए या ईमेल करें
NishaMadhulika
चंद्रा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sangeeta Agrawal
Good description and very easy to understand. Very useful information
NishaMadhulika
संगीता जी, मेरे कार्य को पसंद करने के लिए एव सराहना के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
gaurav
निशा आंटी मैंने ये स्टील कंटेनर मे रखे लेकिन वो ख़राब हो गए कृपया कारन बताये साईट पर
निशा: गौरव जी, अगर आपके यहां लाइट बहुत ज्यादा देर तक के लिये चली जाती है तब एसा हो सकता है.
Ajit
Sir/madam matar ko sal bhat aacha rakhne ke liye temperature kitane digress Celsius hona chahiye
faiz khan
hi
Nisha
how are you. Nisha ge agar hum 10kg greenpeas ko ketna time tak bowil kareay. please give me all good suggestion. I am wating.
priya sandhu
Nisha ji mujhe potato ko long periods tak store krne ka tarika btaye
निशा: प्रिया जी, आलू को सूखी जगह पर किसी भी बास्केट में रख दें, आलू बहुत दिनों तक चलते हैं.
priya sandhu
Nisha ji pudine ko sun light me sukhaya lekin unme khushboo nhi aati pls mujhe btaye kis tarah unhe sukhau ki unme khushboo aye
निशा: प्रिया जी, पोदीने की पत्तियों को धोकर, छलनी में रखें, और उसे रूम के अन्दर ही, छेद वाली बास्केट में रख कर सुखायें, ज्यादा है तो कपड़े पर फैला कर अन्दर छाया में ही सूखने दें, बाद में यदि हल्का नरम लगे तो थोड़ी सी धूप में रखकर उसे चूरा करके छान कर कन्टेनर में भर कर रख लें, बहुत अच्छा खुशबूदार पोदीना पाउडर बनकर तैयार हो जायेगा. और पोदीना पाउडर बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया गया है आप इसे देख सकते हैं.
Sushil Ranjan Dey
Yes I am happy, its is a very good idea for preserve the vegetable.

निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yukti
Thanks nisha ji

निशा: युक्ति जी, धन्यवाद.
sameer
mem malai know jyda din tk fresh rakhne ke liye kya kare
निशा: समीर जी, मलाई को बन्द कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रखें, इस आप जब भी निकालेंगे, ये फ्रेश मिलेगी.
Preeti
Nisha ji yah mater thande ho jye tab bag mai pack kare

निशा: प्रीति जी, इन्हें ठंडा ही पैक करना है. इन्हें ठंडे पानी में डालने के बाद, छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इन्हें सूखे या साफ कपड़े पर फैलाकर या हल्का सा पौंछकर पाँलीथीन में पैक करके रख सकते हैं.
Anjani VISHWAKARMA
suger & salt k sath pea presurvation ki methodology bataye pls

निशा:ल अंजनि जी, धन्यवाद, मटर को इसी तरह से प्रजर्व किया जाता है, हमने मटर में थोड़ी सी चीनी यूज की है जिससे उसका स्वाद हल्का स्वीट रहता है, कुछ लोग थोड़ा सा नमक यूज करते हैं, आप चीनी की जगह नमक डाल सकती हैं या थोड़ा दोंनो चीज यूज कर सकती हैं.
Bhupendra lodha
Nice recipies

निशा: भुपेन्द्र जी, धन्यवाद.
Sandhya
Nish jee....Gajar ko preserve karne ke liye use chhilkar karate hai ....ya pura pura ganar ko ubalte hai....pls bata dijiye...thanku

निशा: संध्या जी, गाजर को छीलकर अच्छे से धोकर टुकड़ों या स्लाइस में काटिए और फिर इन्हें 3 मिनिट ब्लांच करके दी गई मटर प्रिजर्व करने की विधि के अनुसार स्टोर कर लीजिए.
Neha Verma
helo nisha ji
mene rakha tha matar but 1-2 week bad dekha to khrab ho gayi usko opn krke dekha to sare matar khrab ho gye thy mera 3-4 kg matar khrab ho gya .. pta nahi kya mistake hue mujhse
निशा: नेहा जी, फ्रिजर में अधिक सामान होने या किसी और कारण से फ्रीजर सही तरह से काम ना कर रहा हो तब एसा हो सकता है.

deepali
Hello mam 1year tk khrab nhi hinge kya

निशा: दीपाली जी, अगर सही तरीके से और अच्छे से प्रिजर्व की जाएं तब ये पूरे 1 साल तक रखकर यूज किये जा सकते हैं.
girish kumar ojha
mam please help me how can I preserve green peas dry without using freeze

निशा: गिरीश जी, बिना फ्रिज के मटर को प्रिजर्व नहीं कर सकते.
Rashid khan
Hello nisha ji i am rashid khan
Mai kuch puchhna chahata hu
Mai matar company me hi job karta hun mera kehna hai hum matar sijan me maal banate hai 2000 tan blanching 90 se 94 tamperchar rakhte hai aur freezar ka tmprechr -30 se -35 kar ke 18 se 25 manesh me rakh dete hai minimm 8 monthaly tak to rakhte hi hai 30 kg me rakhte hai jab usko peking le liye nikal te hai to pura jam jata hai aisa koi kam apnaya jaye taki ek ek matar ka dana 8 month baad bhi alag alag hi rahe bata sakti hai aap please hellp me
निशा: राशिद जी, मटर फ्रीजर में जाकर जमती ही है, लेकिन जब बनानी होती है तब उसे फ्रीजर से निकाल कर 2-3 मिनिट बाहर रखने से वह अलग अलग हो जाती है.
Gorwadkar
Can we use this method to sale it professionally ?
निशा: गोरवाडकर जी, इस तरीके को यूज किया जा सकता है.
Sonia walia
Nisha Ji
Chini kitni dalni h?

निशा: सोनिया जी, चीनी 2 छोटी चम्मच डालनी हैं.
Ashok kumar
I will try first time

निशा: अशोक जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Archana Gupta
In which month we have to preserve the green peas?

निशा: अर्चना जी, सर्दियों में ताजी मटर के आने पर, मटर के दाने पकें न उससे पहले आप मटर प्रिजर्व कर सकते हैं.
hamid
Is stock kiye hue matar ke dano ko market me bechne ke liye koi laysan ya parmishan lagti hai ?
rupa
Thanks mam

निशा: रूपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
rupa agarwal
Maim plz carrot preserve karne ka method bataye

निशा: रूपा जी, आप गाजर भी इसी प्रकार प्रिजर्व कर सकते हैं.
Deepika
Hello Nishaji

निशा: दीपिका जी, नमस्कार.
जनक
सुपर आईडिया है मैडम जी2 थैंक्स

निशा: जनक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Harish
Sir,
Kiya Mutter 4to 6 month ke liye store kar sakte hai

निशा: हरीश जी, मटर को साल भर तक के लिये स्टोर किया जा सकता है.
Anuj Rathi
Nisha ji..
Matar pek katne ke bad use ice cream wale difrizar me rakh sakte he..

निशा: अनुज जी, हां, इसे पैक करके फ्रीजर में ही रखना है.