मटर को महीनों तक स्टोर करें - How To Store Green Peas - How to Preserve Green Peas

मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसन्द आता है. हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, हरी मटर में B ग्रुप के विटामिन काफी मात्रा में पाये जाते हैं, विटामिन, मिनरल और फाइबर इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं.
हरी मटर का मौसम नवम्बर से शुरू हो जाता है, मार्च के अन्त तक बाजार में हरी मटर खूब मिलती है. आप इस मौसम में मिलने वाले ताजे हरे मटर को प्रिजर्व करके फ्रीजर में रख सकते हैं.
Read this post in English - How to preserve gree Peas Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to Preserve Green Peas
- हरी मटर के दाने- 700 ग्राम
- चीनी- 2 छोटी चम्मच
विधि- How To Store Green Peas
मटर को प्रिजर्व करने के लिये हरे ताजे मटर के दाने चाहिये. मटर प्रिजर्व करने के लिये हमेशा नरम एवं अच्छी क्वालिटी की ही मटर लें.
मटर के दानो को पानी से अच्छी तरह 2 बार धोइये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रखिये कि मटर उसमें डूब सके, पानी में उबाल आने पर, इसमें चीनी डाल दीजिए. इसके बाद, मटर के दाने उबलते पानी में डालिये और घड़ी से देखकर पूरे 2 मिनिट पानी में रहने दीजिये. समय समाप्त होने पर आग बन्द कर दीजिये. मटर को छलनी में डालिये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.

दूसरे बर्तन में एकदम ठंडा पानी लीजिये और छलनी में निकाले गये मटर के दाने ठंडे पानी में डालिये. मटर के ठंडा होने के बाद, मटर को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. मटर के दाने छोटे छोटे जिप लॉक पोलीथिन बैग में भर लीजिये. मटर भरे बैग अपने फ्रीजर में रख दीजिये.
इस तरह प्रिजर्व करके रखी हुई हरी मटर ताजे मटर की तरह ही लगती है. प्रिजर्व मटर आपके फ्रीजर में है, जब मन हो मटर निकालिये और सब्जी बना लीजिये.
सुझाव
- एक बैग में सिर्फ एक बार उपयोग की जाने लायक मटर प्रिजर्व करना अधिक सुविधा जनक रहता है.
- चीनी का उपयोग मटर में मिठास और अच्छा हरा रंग लाने के लिए किया गया है.
- मटर को उबलते पानी में डालने के बाद बस 2 मिनिट ही रखें. इससे कम या अधिक समय तक न रखें.
- आप फ्रिज का एकदम ठंडा पानी ले सकते हैं या फिर सादे पानी में बर्फ भी डाल सकते हैं.
- आप मटर प्रिजर्व करने के लिए पैकेट्स की जगह कन्टेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पैकेट्स फ्रीजर में लगाना आसान है और ये कम जगह में भी बन जाते हैं.
- आप सादा पॉलीथीन बैग लेकर टेप से बन्द कर सकते हैं या रबर बैन्ड लगाकर भी बन्द कर सकते हैं.
- मटर की ही तरह से आप ब्रोकली, बीन्स आदि भी प्रिजर्व कर सकते हैं.
How To Store Green Peas For Months - How to Preserve Green Peas
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
नमस्कार मैंने मटर को preserve करके रखा है परन्तु जब उसे बनाती हूँ तो उसका स्वाद बहुत मीठा होता है और सब्जी मीठी मीठी सी लगती है. ऐसा क्यों कृपया सुझाव दें. धन्यवाद
निशा: रेनू, मटर का वही स्वाद होता है जो ताजा मटर का स्वाद होता है, मटर आपने मीठे वाले एकदम हरे लिये होंगे तो वे मीठे ही होंगे, प्रिजर्व करने से मटर मीठे नहीं होते, धन्यवाद.
निशा: डौली, अगर लाइट ज्यादा समय के लिये जाती रहे तो फ्रिज की ठंडक खतम हो जाती है और प्रिजर्व की हुई चीजें खराब होने लगती हैं.
main bhi esi prakar matar preserve karti hun.Lekin ubalte samay thoda namak aur sugar bhi dalti hun.Ye 1 sal accha rahata hai.
Muze bataeye ke gajar kaise preserve karen?
निशा: सुमेधा, गाजर को भी इसी तरह ब्लांच करके प्रजर्व किया जाता है.
How long can we preserve the mutter by just putting them in freezer after pealing them i.e. without blanching(boiling/cooling).
निशा: दीपा, मटर को बिना बलांच किये प्रिजर्व किया जा सकता है, और काफी समय तक ठीक मिलती है. लेकिन ब्लांच करने पर मटर का स्वाद ज्यादा अच्छा मिलता है.
निशा: वर्षा, मेथी को इस तरह प्रजर्व नहीं किया जाता है, मेथी को साफ करके पत्ते अलग करके धो कर धूप में सुखा लीजिये, जिसे कसूरी मेथी कहते हैं ये सूखी मेथी होती हैं, इसे सुखा कर लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
निशा: डौली, बहुत अच्छा, धन्यवाद.
निशा: दीपक, बिना फ्रिज के मटर को प्रजर्व नहीं कर सकते.
निशा: ज्योति, जी हां आप सही समझ रही हैं, चिल्ड वाटर ही लीजिये.
निशा: प्रिया, लाइट न रहने पर फ्रिजर का तापमान अधिक होने से फ्रीजर न काम करे तब मटर का टेस्ट खराब हो सकता है.
निशा: अनिल, प्रिजर्व मटर को 6 महिने तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: जैसमीन, सब्जियों में कुछ इस तरह के एन्जाइम्स और बेक्टीरिया होते हैं जो फ्रोजन के समय इनकी न्यूट्रीशन वैल्य़ू, कलर और टैक्सचर को खराब करते हैं, इसलीये बोइल पानी में डाल कर पहले मटर के दानों को ट्रीट किया जाता है ताकि उनका स्वाद और कलर सेम रहे.
निशा: कविता, इन्हें फ्रीजर में ही प्रिजर्व करना हैं
निशा: विजय, मटर के दाने सुखाने नहीं हैं, वस 2 मिनिट उबाले हैं, कृ्पया लेख को 1 बार और पढ़ लीजिये सारा अच्छी तरह समझ जायेंगे, धन्यवाद.
me first time hi preserve kar rahi thi to thoda dar tha k kahi galti na ho jaye. par apki help se ab sahi hoga. Thanks
निशा: प्रेटी, शकर पारे की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
Aapki recepie bahus ewsy aur achi hoti hai.... koi nai recepie batae meri kitty party ke liye
hara matar ko freeze ke nichla box mein ya baraf wala box mein rakhna hain.
निशा: ज्योति, हरे प्रिजर्ब मटर को बर्फ वाले बाक्स में रखिये.
hara matar ko preserve freeze mein kara ya freezer mein.
निशा: ज्योति, हरे मटर को प्रजर्व करके फ्रीजर में रखते हैं.
निशा: रचना, आम का अचार बनाते हैं, मुरब्बा चटनी बनाते हैं. आम का पल्प निकाल कर सुखाकर रखा जाता है, जो अमचूर के रूप में स्तेमाल किया जाता है.