शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा जी, बेबी को ओट्स दिये जा सकते हैं.
निशा: मंजू जी, बेबी को सादा रोटी पसन्द नहीं आ रही कोई बात नहीं उसके लिये आटे में हल्का सा नमक और घी डालकर छोटा सा परांठा बनायें, मिक्स आटे से चीला बनायें, मिक्स खिचड़ी बेबी के लिये, चावल, मूंग दाल, दलिया और थोड़े छोटे साबूदाने मूंग दाल इन तीनों चीजों की मात्रा की आधा करके मिलायें, 1 चम्मच घी डालें और थोड़ी सी ताजा खिचड़ी भूनें और पानी डालकर स्वादानुसार नमक डालकर खिचड़ी तैयार करके बेबी को खिलायें, बेबी ये चीजें अवश्य खाना सीख लेगा.
निशा: लखन जी, किराना स्टोर से बड़ी पीपर ले आयें, 1 पीपर कूट कर पाउडर करें और दूध में डालकर उबाल लें, दूध में शहद डालें और बेबी को छान कर पिलायें, 3-4 दिन में बेबी स्वस्थ हो जायेगा.
निशा: मंजू जी, बेबी को गरम खिचड़ी, दलिया या दाल चावल, सूजी की खीर या चीला बना कर दे सकती हैं, बेबी को बनाना खिला सकते हैं और बादाम पाउडर बना कर रख लें और 1 छोटी चम्मच बेबी के दूध में डालकर उबालें और छान कर पिलायें, बेबी अच्छा रहेगा. इस समय बेबी को पुरे कपड़े अवश्य पहना कर रखें.
निशा: मंजू जी, ठंड में बच्चों को दही नही खिलाना है, उन्हैं ठंड हो सकती है.
निशा: रश्मी जी, अगर वह अच्छा दिख रहा है तब यूज किया जा सकता है.
निशा: शविका जी, बेबी के लिये अभी तो मां का दूध ही काफी होता है, अगर मां के दूध से बेबी का पेट नहीं भर पा रहा हो तब बेबी को गाय का दूध गरम करके बोटल से चम्मच से पिलाया जा सकता है, बेबी के हाथ में हल्के नमकीन या मीठे बिस्किट भी दे सकते हैं, वह उन्हैं खाना सीखेगा.
निशा: परवेश जी, गुनगुने पानी में थोड़ी हींग घोले और रूई को हींग के पानी में भिगो कर बेबी के टुंडी के ऊपर रखें, इससे बेबी को गैस में आराम मिलेगा, बेबी के लिये घुटी ले आयें और सुबह शाम छोटी 1 चम्मच घुटी बेबी को पिलायें, गैस वाली परेशानी नहीं होगी.
निशा: नीतू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बेबी को दलिया मीठा या खिचड़ी नमकीन जैसा बेबी पसन्द करे, उसे बना कर खिलायें,वह थोड़ा थोड़ा अवश्य खायेगा. बेबी के हाथ में बिस्किट पकड़ायें, बेबी को दाल या बेसन से चीला बिलकुल छोटा सा बनायें और खिलायें, आप जो भी घर का बना कम मसाले का बना खाना खायें बेबी को अवश्य खिलायें, आवश्यकता हो तो बेबी को घुटी दे सकते उससे पाचन सही होता है और बेबी को भूंख लगेगी, डा. की सलाह भी ली जा सकती है.
निशा: सैयद जी, अभी तो बेबी के लिये मां का दूध सबसे अच्छा होता है.
निशा: अल्पा जी, बेबी के लिये अलग अलग तरह के चीले, या मल्टीग्रेन आटे से चीले बनायें, पनीर बेसन का चीला बनाकर बेबी को खिलाया जा सकता है, जो खाना आप खाते हैं कम मसाले से बना हुआ बेबी थोड़ा अवश्य खिलायें, आर्टीकल पढ़े इसमें बेबी के लिये अनेक तरह के खाने के बारे में सुझाव दिये गये हैं.
निशा: बेबी को खाने में चावल और चावल का पानी, बनाना, दलिया या दलिया की खिचड़ी खाने को दीजिये, और बेबी को डा. को अवश्य दिखायें.
निशा: स्वाति जी, बेबी खानी नहीं खाती लग रहा कि बेबी को भूंख नहीं लग रही है, बेबी डायजेशन के लिये घुटी दे सकते हैं, और डा. से सलाह ले सकते है, और बेबी को हर समय खाने के लिये जिद न करें, डायजेशन सही होने पर बेबी अवश्य खाना खायेगी.
Meri beti 5ve mahine me chal rahi he. Lekin 3 mahine ki lagti he...
Mene use kela or chiku jese fruits khilana shuru kiya he
Kya me use ye sab b khila sakti hu?
निशा: पूजा जी, बेबी को ये सारी चीजें बिलकुल थोडड़ी मात्रा में देना शुरू कर सकती हैं, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मसाज भी करें, इससे भी बेबी स्वस्थ होता है.
निशा: खान जी, आप बेबी को बनाना मैश्ड दूध पिला सकते हैं, लेकिन ये हल्का गरम हो, इसमें आप थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं.
निशा: प्रीति जी, आप अपनी बेटी को किसी खिलौने के साथ व्यस्त करके या किसी और चीज में उसका ध्यान बंटा कर खिलाने की कोशिश कीजिए, शायद वो खा ले.
हमारे बच्चे की उम्र 8 month है। वह शरीर से कमजोर है ओर अब 2 दिन से कब्ज भी क्या करे।
उसका सिर भी गर्म रहता है।।
निशा: मनीत जी, कृ्प्या डॉक्टर से संपर्क कीजिए.
M aapki bahut badi fan ,
Mera beta 15 month ka bt uska weight Abhi 7.5 kg hi h weight badane k liye m usko kya khilau plz help me mam thank you
निशा: प्रमीला जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, बेबी के खाने के लिये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, आप ताजा ताजा बनाकर बेबी को खिलायें, बनाना या एपल बेबी को खाने को दें, हैल्थ के लिये अच्छे होते हैं, बाहर के ड्रिंक आदि न दें.
निशा: ज्योति जी, बेबी को घर का बना ताजा खाना दें, बाजार के कोक या ड्रिंक और जंक फूड खाने के लिये न दें, बेबी को अलग अलग तरह के खाने बना कर दीजिये, उसे अलग कलर फुल प्लेट में खाना लगाकर दीजिये, और आप उसे अपने हाथ से खाने दें और हैल्प भी करें, भूंख नहीं लगती हो तो डा. से सलाह लें.ये सारी चीजें हैल्थ के लिये अच्छी होती हैं.
Shardi me boil ande khila sakta hu kya
Wo ande bahut ache se khata hai
24 hours me 2 ande khila sakta hu ky?
निशा: प्रजापती जी, बेबी को 2 अंडे 24 घंटे में खिलाये जा सकते हैं.
निशा: आतिया जी, बेबी के लिये बादाम या अखरोट या दोंनो मिक्स का पाउडर बनाकर रख लीजिये, और छान लीजिये, सर्दी के दिन है, 1/2 - 1 छोटी चम्मच 1-2 बार शहद में मिलाकर या दूध में डालकर बेबी को पिलायें, ये बेबी की हैल्थ के लिए अच्छे हैं.
निशा: श्रद्धा जी, आप दाल का पानी, खिचड़ी, दलिया, मैश्ड फ्रूट्स और सूजी की खीर खिला सकती हैं, जो भी बेबी को अच्छा लग रहा हो खिला सकती हैं.
Nice messages for babies
निशा: ग्यान जी, बहुत बहूत धन्यवाद.
Meri baby 7month ki hai
Wo Na Mera dudh piti hai or na hi bottle se
To me usko Khana khilati hu
Plz aao mujhe reply Kar de
निशा: यामिनी जी, आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लीजिए. वही आपको सही सुझाव दे पाएंगे.
निशा: रंझना जी, आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कीजिए, वही आपको बेहतर सलाह दे पाएंगे.