शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बीना जी, आप इस आर्टीकल को पढ़ लीजिये बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने इसमें सुझाये गये हैं.
निशा: कृ्ति जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. हम इन्हें बनाने की कोशिश करेंगे.
मेरी एक बेटी 11 महीने की है पार बो केबल अपनी माँ का वह दुध पिटी है। या अपर का दूध या दाल का पानी कुछ भी नहीं खाती है। मुझे कुछ उपाय बताए .
निशा: सोमेश जी, आप जो भी कम मसाले वाला खाना खायें थोड़ा सा बेबी को अवश्य खिलायें, बेबी का स्वाद डिवेलप हो जायेगा, वह खाना सीख लेंगी, कोशिश करते रहिये,बेबी खाना खाने लगेगी.
निशा:पूजा जी,बेबी का पाचन सही न होने से एसा हो सकता है, आप उसे बच्चे की घुटी या बोनीसन दिन में 2 बार दे सकती है, ये पाचन के लिये होते हैं, बेबी ठीक रहेगा वह अच्छी तरह खाना खायेगा.
निशा: आरती जी, बेबी को माता या खसरा हो सकता है, बेबी को की केयर करें बाहर हवा में उसे न ले जायें, अगर नीम के पत्ते मिल जाये तो बेबी के बैड पर रखे, मुझे खेद है कि मैं ये रिप्लाई देर स कर पायी हूँ,बेबी स्वस्थ होगी.
निशा: काम्या जी, बेबी भूख कम लगती हो वह पूरा दूध नहीं पी रहा हो तो आप उसे घुटी दोंनो समय दें, बेबी का डायजेशन सही हो जायेगा और बेबी दूध भर पेट पीयेगा,बेबी को रोजाना बेबी ओयल से मालिस करके नहलायें, इससे बेबी खुश रहता है,खेलता है और हैल्दी होता है.
mam mera baby 4 mnths ka h n wo apni mumma ka doodh ni peeta jiski wjh se wo bht kmjor h so plz ap uske liye diet plan btaiye na
निशा: उमेश जी, बेबी को गाय का दूध या बेबी के लिये अमूल मिल्क पाउडर जो आता है उसे दे सकते हैं, और अब आप बेबी को थोड़ा थोड़ा लिक्विड खाना जैसे दाल का पानी, चावल का मांड़, मैस्ड बनाना, मैस्ड मेन्गो, बेबी के हाथ में सोफ्ट बिस्किट भी दिये जा सकते हैं.
निशा: हर्षित जी बेबी स्वस्थ है तो पतला हो कोई बात नहीं, बेबी का खाना घर में बना ताजा होना चाहिये, बाहर के जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक बेबी को न दें, बनाना, बनाना शेक, मेन्गो शेक बेबी को दिन 2- 3 बार दे सकते हें.
निशा: रेखा जी,बेबी को थोड़ा थोड़ा सा खिलाना शुरू कर सकती हैं.
निशा:रमेश जी,बेबी को बच्चों के डा. को दिखायें.
निशा: फरहट जी,बेबी समय समय पर मां का दूध दें और दूध पचने के लिये बेबी को जन्म घुटी या बोनीसन दे सकते हैं, जिससे बेबी को अच्छी भूंख लगेगी और वह स्वस्थ रहेगा.
निशा: राजू जी, बेबी को गाय का दूध पिलायें, साथ में मूंग की दाल का पतला पानी, मेस्ड किये हुये पतले चावल, मैस्ड केला, आम का पल्प,नमकीन मीठे बिस्किट बेबी के दे सकते हैं,बेबी को सुबह - शाम घुटी भी पिलायें,इससे बेबी का पाचन सही रहे.
निशा: कटारा जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के फूड सुझाये गये हैं, दलिया, मूंग दाल, दलिया की खिचड़ी, दाल चावल और चावल की खिचड़ी, सूजी की खीर, साबूदाना खीर, फलों के पल्प, बेबी को दिन 2-3 दिन बार सोलिड फूड और 3-4 बार दूध देना अच्छा होता है.
निशा: आसिफ जी, 4 मन्थ बेबी के लिये मां का दूध सबसे अच्छा होता है, सोलिड फूड बेबी को 6 महिने का होने के बाद दीजिये, तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: कोमल जी, आप इस आर्टीकल को पढ़े इसमें बेबी के लिये अनेक प्रकार के हैल्दी खाने के बारे में बताया गया है, दलिया की खिचड़ी या मूंग की दाल दलिया, दूध दलिया, चावल की खिचड़ी या दाल चावल या दूध चावल, मिक्स आटे का चीला, बनाना मैश करके, आम का पल्प मैश करके और आप जो भी कम मसाले वाला खाना खाते हैं, वह भी बेबी को थोड़ा सा अवश्य खिलायें.
निशा: नमिता जी हां गर्मी का मौशम है बेबी को पानी दे सकते हैं.
निशा: गौरव जी, आप चाहें तो सोफ्ट सोलिड फूड बेबी को दे सकते हैं लेकिन अगर बेबी को मां का दूध पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है तो बेबी को 6 माह तक मां का दूध ही दें.
निशा: मनमोहन जी, बेबी को भूंख न लगे तो बेबी खाना नहीं खाता और भूख न लगने का कारण पेट का सही न रहना, आप बेबी को घुटी दे सकते हैं जिससे बेबी को भूख लगेगी और वह खाना खायेगा, बेबी के लिये इस आर्टीकल में अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं, बेबी को थोड़ा सा ताजा बनाकर खिला सकते हैं, और आप जो भी कम मसाले से बना खाना खायें वह बेबी को थोड़ा सा अवश्य खिलायें,बेबी खाना अवश्य खायेगा. बेबी की तिल के तेल से मालिश करके रोजाना हल्के गुनगुने पानी से नहलायें,बेबी की हैल्थ अच्छी हो जायेगी.
निशा: नेहा जी, आप क्या पूछ्ना चाह रहे हैं आपका सवाल हमें समझ नहीं आ रहा है.
निशा:नीलम जी,बेबी को आप जो भी खाना कम मसाले वाला खायें बेबी को भी थोड़ा थोड़ा खिलायें, बेबी को दूध के साथ दलिया, मूंग दाल दलिया की खिचड़ी, या दाल चावल की खिचड़ी, सूजी की खीर, फ्रूट पल्प, गर्मी के मौसम में दही और आप ये आर्टीकल पढ़े इसमें बेबी के लिये अनेक खाने के बारे में सुझाव दिये गये हैं.
Mam mera beta 3saal ka h.
Hum usko play group me dalge ...
Plz m uske tiffin me kya dalu batiye plzzzz aap tiffen recipe bataye
निशा: सुमन जी, बेबी के टिफिन में स्टफ्ड परांठे, मूंग की दाल या बेसन का चीला, दोसा, इडली, पोहा या फ्राइड राइस बदल बदल कर दे सकती हैं.
निशा: मनीष जी, हो सकता है कि बेबी का डायजेशन सही न हो आप उसे दोंनो समय सुबह और शाम घुटी पिलायें डायजेशन सही होने पर बेबी दूध डायजेस्ट कर सकेगा और उसका मन दूसरी चीजों को खाने के लिये भी करेगा या आप डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
निशा: शानवी जी, बेबी के लिये स्टफ्ड परांठा, दाल या बेसन चीला जिसमें कद्दूकस करके सब्जियां डाली हों बनायें और खिलायें, और जो भी आप खा रहे हों बेबी को खाने के लिये दें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगी.
निशा: चंचल जी, स्नेह भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: कुन्दन जी, बेबी को दूध 5-6 बार पिलायें, दूध पिलाने से पहले बोयल करें, और फिर ठंडा करके , हल्का गरम रहने पर बेबी को पिलायें, दूध पहले बोयल कर दिया है तब उसे हल्का गरम करके बेबी को दें, बोटल को पानी में डालकर बोयल करके साफ करें, या स्टील कि कटोरी या छोटे गिलास से बेबी को दूध पिला सकते हें. बेबी को खाने के लिये बिस्किट उसके हाथ में पकड़ाते रहें, वह खाना सीखेंगी. आपकी बहन या मम्मी बेबी को सभाल लेंगी, टेक केयर, मैं आशा करती हूँ कि बेबी खुश रहेगी.
निशा: राजीव जी, डा. से बात कर सकते हैं, लेकिन खाने में गाजर का जूस, पालक, बथुआ, खजूर, खजूर का दूध, अनन्नाश का जूस अवश्य दीजिये, ब्लड देने के बाद भी उनके खाने का ध्यान रखना पड़ेगा.
Mene kele ki kheer bnaya to milk fatt gaya h..meri baby 10 month m enter KRNE Wala h ....but he not yet proper anything..Pls suggest diet plan..Thank u
निशा: तमन्ना जी, बेबी को सोफ्ट खाना ताजा बना कर देते रहें, आर्टीकल में अनेक तरह के खाने बेबी के लिये सुझाये गये हैं, बनाना को एसे ही मैश करके बेबी को दे सकते हैं, और दूध में फैंट कर बनाना शेक बनाकर बेबी को दे सकते हैं, दिन 3-4 बार दूध और 3 -4 बार सोलिड खाना बेबी को दे सकते हैं.
निशा: सुमैरा जी, बेबी के लिये इस आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, आप इसे पढ़ लीजिये और बेबी को ताजा ताजा कुछ बनाकर खिलाते रहें, बेबी के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है, लेकिन नहीं मिल रहा है तो भैस का दूध भी बेबी को दिया जा सकता है.