शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, छोटे बेबी को अनार का दाना नहीं दिया जा सकता, वह उनके गले में अटक सकता है, अप अनार का जूस बेबी को दे सकती हैं.
Meri beti 5 month ki hai. Wo sirf lactogen 1 or mere feeding per hi. Kiya mi usey food khilaskti hun. Meri feeding wo kai bar nhi leti hi. Unka weight 5.2 hai. Jab wo muje feed nhi leti. I feel to crying. Mi kisey usey achi diet du. Koi idea ho jisey wo meri feeding le to mi apki thank full rahungi. Or muje inko kiya khilana chahiye
Thank you
I will be eagerly waiting for ur response
निशा: माहिन जी, निराश न हों, बेबी को दूध पिलाने की कोशिश करती रहें, आप उसे पतला सोलिड फूड फूड भी खिला सकती है, पतली मूंग दाल या मैस्ड राइस या सूजी की खीर बेबी को दिये जा सकते हैं, मैस्ड केला और चीकू भी बेबी के दे सकते हैं.
निशा: दर्शानी जी, बेबी को आप चार बार खाना खिला सकती हैं, उसे आप बीच बीच में बनाना, या एपल भी क्रश करके खिलायें, और दूध भी देती रहें, इतना ध्यान रहे कि खाना अच्छी तरह डायजेस्ट हो.
Meri baby 2 years ki hai.per vah kuch bhi nahi khati sirf milk piti hai kuch khilane per vomit kar deti hair aur body me dubli dikhti hai per furtil kuch help kijiye please thank you.
निशा: यदुनाथ जी, बेबी को खिचड़ी या दूध दलिया या दाल चावल थोड़े पतले बनाकर खिलायें, उसे थोड़ा थोड़ा करके बार बार खिलायें, बनाना- मेन्गो - एपल फ्रूट भी खिलायें, थोड़े दिन में बेबी खाना खाना सीख जायेगी.
निशा: ओम प्रकाश जी, बेबी को डा, को तुरन्त दिखायें, घर में बेबी बोय है तो उसे जायफल दे सकते हैं, जायफल को चकले पर घिस कर, सुबह शाम खिलायें, या पीपर को पानी में उबाल कर छान कर रख लें और बेबी को दिन 3 बार 2-3 छोटी चम्मच पानी पिलायें, इससे बेबी जल्दी स्वस्थ हो जायेगा. जायफल और पीपर किराना स्टोर पर मिल जाते हैं.
निशा: बबिता जी, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, ये बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, बेबी को घुटी दे सकते हैं, और अगर बेबी को ठंड का असर रहता है तब बड़ी पीपर जो बड़े किराना स्टोर पर मिल जाती है, उसका एक छोटा टुकड़ा कूट कर दूध में डालें और छान कर बेबी वह दूध पिलायें, 3-4 दिन में ठंड का असर खतम हो जाता है, बेबी की रोजाना ओलिव ओयल या बेबी मसाज ओयल से मसाज करें, पैरों को अच्छा मसाज करें, हल्के गरम पानी से नहलायें, बेबी स्वस्थ रहेगा.
3 to 5 din main ek hi baar potty aati ha. Pls suggest me.
निशा: भूपेन्द्र जी, बेबी को कब्ज की शिकायत है, बेबी खाने में मूंग की दाल दलिया की खिचड़ी, दाल और दलिया, हरी सब्जियों का सूप, दही और गाय का दूध, फल में केला और पपीता अधिक खिलायें, डायजेशन सही हो जायेगा और पोटी जाने का रूटीन भी सही हो जायेगा.
निशा: वर्षा जी, बेबी को भूख कम लगती है वह दूध कम पीती है कोई बात नहीं बेबी स्वश्थ रहनी चाहिये, और बेबी जैसे जैसे बड़ी होगी उसकी भूख बढ़ती जायेगी, और कुछ बच्चों की भूख कम होती है.
निशा: राज जी, बेबी को लेक्टोजन पाउडर मिल्क देते हैं उसे पिलाते रहें, और मम्मी के दूध के लिये ट्राई करते रहें, धीरे धीरे वह पीना शुरू कर देगा.
निशा:अवधेश जी, बेबी को अब ठोस आहार खाने के लिये दिए जा सकते हैं, इस आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने बनाने के बारे में सुझाया गया है, आप उनमें से जो चाहें बेबी को ताजा बनाकर खिलायें ये बेबी के हैल्थ के लिये बहुत अच्छा है.
निशा: नन्दिता जी, प्लीज आप आर्टीकल को पढ़े, इसमें बेबी के लिये अनेक तरह के फूड सुझाये गये हैं, आप ताजा ताजा बेबी को खिलायें, ये उसके लिये अच्छे हैल्दी होते हैं.
Thank you
निशा: मीनाक्षी जी, बेबी को घर में बना ताजा खाना खिलायें, बाहर का खाना बिलकुल बन्द, बेबी कुछ दिन तक परेशान रह सकता है लेकिन बाहर का खाना उसके लिये बिलकुल अच्छा नहीं है, बेबी के पसन्द के अनुसार खाना बनायें उसे चीला, स्टफ्ड परांठा, दाल चावल, खीर बना कर कर दीजिये, उसके लिये स्पेशल प्लेट कलर्ड हो, उसमें उसके मन पसन्द फोटो ग्राफ हों लाइये, और खाना उससे पूछ कर बेबी तुम क्या खायोगे बना देते हैं, थोड़े दिन बाद बेबी घर का खाना खाना शुरू कर देगी.
निशा: हिना जी, बेबी को घुटी दे सकते हैं,मूंग दाल का हल्का गरम पतला पानी पिला सकते हैं, अगर फिर भी नहीं तब आप बेबी को डा. को दिखाये़.
निशा: रेखा जी, कुछ बच्चे खाना बहुत कम खाते हैं या नहीं खाते, दूध पर ही रहते हैं, बेबी को आप दूध तो पिलाती है, दूध में बन दलिया, चावल की खीर, साबूदाना खीर या सूजी की खीर बेबी को बना कर दे सकती हैं, और बेबी को आप हर खाने का टेस्ट करवायें, हो सकता है उसे कोई स्वाद पसन्द आ जाये तब बेबी को उसी तरह का बना कर खिलाया जा सकता है, बेबी को आप घुटी भी दे सकती है उससे बेबी का पाचन सही रहेगा और भूंख भी लगेगी.
निशा: अशोक जी, बेबी को घर में बना ताजा खाना खिलायें, परांठा, चपाती, चीला, दलिया, इडली, दोसा, खिचड़ी, राइस जो आप खाते हैं, वह बेबी को दें, बेबी के खाने में अधिक मसाले का यूज न करें, बटर और देशी घी का यूज करें, बेबी को घर का ही खाना दें, बाहर के जंक फूड कुरकुरे या कोक आदि से दूर रखें, बेबी हैल्दी रहेगा.
निशा: चंचल जी किसी कारण से बेबी को भूंख कम लग रही है इसलिये वह कुछ खाना पसन्द नहीं कर रही है, हो सकता है बेबी को पेट में कुछ प्रोब्लम हो, बेबी को घुटी दे सकती है, या बोनीसन भी दे सकते है, मैडीकल स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं, उससे बेबी का पाचन सही होगा और बेबी खाना खायेगा, बेबी के पसन्द की चीजें उसे खिलाने की कोशिश करें. बेबी अवश्य खाना खाना शुरू कर देगा.
Fast ka doodh pila Raha hu
निशा: आशिश जी, प्याली में 1 टेबल स्पून पानी लीजिये और उसमें 1 पिंन्च अच्छी हींग की घोलिये, थोड़ी सी रुई ले लीजिये और बेबी के पेट पर नाभि के ऊपर हींग का पानी मलें और हींग से भरी रुई बेबी के नाभि के ऊपर रखें गैस पास होने लगेगी, बेबी को दूध पीने के बाद कन्धे से चिपका कर वर्प करायें, उससे बेबी को गैस की प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: गोपाल जी, अब बेबी को सोलिड फूड दिया जा सकता है, ओर इस आर्टीकल में बेबी के खाने के बारे अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं, प्लीज आप इसे पढ़ लीजिये बेबी को घर में ताजा बना खाना खिलायें.
निशा: दीवानी जी, आप जो भी घर का बना कम मसाले वाला खाना खाते हैं, उसमें से बेबी को अवश्य टेस्ट कराये, बेबी धीरे धीरे खाना खाना शुरू कर देगा.
निशा: विकरम जी, आप जो भी घर का बना कम मसाले वाला खाना खाते हैं, बेबी को टेस्ट करांयें, वह धीरे धीरे खाना खाना सीख लेगी.
निशा: पूनम जी, बेबी के लिये घर का बना ताजा खाना अच्छा रहता है, प्लीज आप इसे आर्टीकल को पढ़े इसमें बेबी के लिये कई तरह के खाने के बारे में सुझाव दिये हैं.
निशा: आरती जी, बेबी को कभी कभी रोटी का छोटा टुकड़ा दे सकते हैं, लेकिन बेबी को ज्यादातर सोलिड खाना दलिया और दाल और दलिया की खिचड़ी, दाल और चावल और चावल की खिचड़ी के रूप में खिलायें.
निशा: आरती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, बेबी को तुरन्त डा. के पास ले जायें.
My baby 5 month old
Main apne baby ko kya kya de sakti hun ab and kitni matra me and kitni bar. plz suggest me
Ji m Sab try krti hu but WO na toh ktori se duth pita h na botal ko muhh lgata h or na he chamch se pita h or AGR m usse kuch bnakr deti hu toh bohat km khata h esliye WO breast milk he mangta h bar bar jisse mujhe lgta h eska pet ni bhrta toh baar baar milk he mangta h esliye chahti hu k botal k dudh k sath shyd eska pet bhrr jaye plz kuch aisa btaiye Jo yeh kha or pi ske..plz mam life m apki shukr gujaar rahungy.
Mera ek baby hai 6 month ka WO jbse hua h mera he dudh pita hai AGR mai use m use kuch bnakr deti hu toh kha leta hai par fr bhi mera dudh pita hai plz mujhe much btaiye .
M chahti hu k WO bottle ka dudh pina shuru krde par WO bottel ko muhh he ni lgata plz kuch btaiye m kya kru.
निशा: अफसा जी, बेबी को आप ताजा खाना बना कर खिलाती रहें, बेबी को दूध अभी आप अपना पिलाती रहें अच्छा है और अगर आप चाहती हैं कि बेबी दूध बाहर से पीये तब उसे बोटल या छोटी कटोरी से दूध पिला सकती है, ट्राई करती रहें बेबी कटोरी या छोटे गिलास से दूध पीना सीख लेगा.
निशा: सीमा जी, बेबी की रोजाना बेबी आयल से मसाज करें, और हल्के गरम पानी से नहलायें, अगर दूध बाहर से दे रहे हैं तो हमेशा हल्का गरम दूध बेबी को दें. कमरे का माहोल शांत रहे, बेबी अच्छी नीद सोयेगा.
निशा: मधु जी, बेबी को गाय या भेंस का दूध और घर में बना ताजा खाना बिना मसाले का खिलायें. बाजार के जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से बेबी को दूर रखें.