शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vipin Kumar Singh
Aapne thik likh Rakha hai
NishaMadhulika
thanks you Vipin Kumar Singh
NISHA PANDEY
THANKS A LOT MAM.
I AM HAPPY WITH YOUR ANSWER:)
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद और आभार NISHA PANDEY
NISHA PANDEY
MAM MAI APNI 1.5 YEAR BABY KO DUDH KA BANA DALIYA KHILATI HU AUR KHANE ME KABHI ARHAR KI DAL K SATH CHAWAL YA DALIYA AUR USME KABHI AALO YA KOI HARI SABJI KI KHICHADI BANA K DETI HU BUTTER GHEE PANEER YE SAB KABHI KABHI KHILATI HU.PAR VO KHATTI CHIJE JADA KHANA CHAHTI HAI JAISE NIBU.ACHAR NAMAK YE SAB K LIYE JID KARTI HAI.KYA YAHI VAJAH HAI KI VO DUBLI LAGTI HAI?
MAM 18 MONTH BABY KA WEAIGHT KITNA HONA CHHAHIYE? PLESE MAM I M SO WORRIED
NishaMadhulika
NISHA PANDEY जी, परेशान न हों हर बच्चा अपने अनुसार ही ग्रोथ करता है उसे जो पसंद हो थोड़ी मात्रा में दीजिए और आप जो खिला रही हैं वह भी बहुत अच्छा है. बच्चे के विकास के लिए ये सभी चीजों की आवश्यकता होती ही है.
NISHA PANDEY
THANKS MAM
NishaMadhulika
NISHA PANDEY जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
NISHA PANDEY
mam my daughter is 1.5 year old her weight is 10 kg she is looking thin.what should i do.
NishaMadhulika
NISHA PANDEY जी, परेशान न हों, आर्टीकल में बेबी के खाने के लिये अनेक सुझाव दिये गये है, वह रेसिपीज़ को बच्चे को खिलाएं साथ ही उसे मौसम के फल भी थोड़ी थोडी़ मात्रा में जरूर चखाएं. यह उसके लिए फायदेमंद होंगे.
Pritee mishra
Thank you mam apki saari dishes mujhe bahot pasand aati h Khaskar bachho ko khilane wali .
NishaMadhulika
Pritee mishra जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Iqra maheen
टिप्पणीThanks mam ,mai aapki bahut badi fan hoon
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Iqra maheen
Kanika kanu
Thnks alot mam
NishaMadhulika
Kanika kanu , आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
Rinki
Thank U mam
NishaMadhulika
रिंकी जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
Prathamesh dipak lokhande
very nice.
NishaMadhulika
Prathamesh dipak lokhande , बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam Mera baby 1.5 years ka hai bt wo kuch khata nai h m bhut preshan ho Jo marji bna k do wo nai khata.......muh m dalo to nikal deta h ya rone lgta h plzzx koi solution btao
NishaMadhulika
बच्चे को आप खाना बदल बदल बनाकर खिलाइये, आप उसको दाल चावल, दलिया, खिचड़ी, केला, दूध से खीर बनाकर, कुछ अलग अलग चीजें बना कर खिलाइये, थोड़ा थोड़ा खाना शुरू कर देगा तो वह अपनी मन पसन्द चीजें खाने लगेगा, आप डाक्टर से सलाह भी ले सकती है.
Nandkishor sharma
सिसु आहार 2से3 साल के बच्ची के लिए
निशा: नन्दकिशोर जी, इतना वड़ा बच्चा दलिया - खिचड़ी और दाल चावल के अलावा रोटी , अलग अलग तरह के परांठा और अलग अलग तरह के चीला भी खा सकते हैं, तो बेबी को रोजाना कुछ अलग बना कर खिलायें.
Deepika
Thank you mam iam big fan of you.

निशा: दीपिका जी, आपके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarti aangrakh
Mera baby 2 years old hai but week hai waight gain krane kevliye recipi bato. Kuch nhi khata mera beta
निशा: आरती जी, घर में बना खाना बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है लेकिन बेबी को उसे खाना चाहिये, अगर बेबी को भूख न लगती हो तो उसके लिये आप डा. से सलाह ले सकती है और बेबी को उसकी अलग प्यारी सी प्लेट में उसके मनपसन्द का खाना दें, बेबी अवश्य खायेगा और स्वस्थ रहेगा.
Komal
hllo Mam mera beta 8month ka hai uske liye recipe btaye

निशा: कोमल जी, लेख में बहुत सारी चीजें सुझाई गई हैं, आप वह बना कर बेबी को खिला सकते हैं और आप जो भी कम मसाले का खायें वह बेबी थोड़ा सा अवश्य खिलायें.

yasu
Baby ko kon kon si daal or kon si sbji de skte h.
pooja
hi,mam
mam meri bati 7 month ki h..usko last week nimonia hua tha cough .cold abhi bhi h...me usko fruit kheer khila sakti hu kya...
usko khaansi bhut jyada h ....medicine se koe relief nhi ho rha..
Deepa tibude
Meri baby 18 month kids hai weight badhane k liye food suzav dijiye

निशा: दीपा जी, परेशान न हों, आर्टीकल में बेबी के खाने के लिये अनेक सुझाव दिये गये है, वह रेसिपीज़ को बच्चे को खिलाएं साथ ही उसे मौसम के फल भी थोड़ी थोडी़ मात्रा में जरूर चखाएं. यह उसके लिए फायदेमंद होंगे.
Rakhi
1 sal ke baby ke liye khun badane ni recipe bataliye Mara baby khun ki kami ke vajah se bimar padta Barbara muje kya dhyan rakhna chahiye eske liye. Plz help kiye merit....
निशा: राखी जी, बेबी को खाने में मूंग दाल - चावल की खिचड़ी, या मूंग दाल- दलिया की खिचड़ी या दूध - दलिया या मूंग दाल का चीला या मिक्स आटे से बना चीला दें, और कम मसाले में बना जो भी खाया आप अपने लिये बनायें वह थोड़ा थोड़ा बेबी को भी खिलायें, फलों में बेबी को बनाना खूब खिलायें, और अगर बेबी की तबियत खराब हो तो डा. से अवश्य मिलें.
rajibdhan
7 month baby ko sugar de sakhta hain

निशा: राजीब जी, बच्चे को थोड़ी मात्रा में मीठा खाने को दिया जा सकता है.
rajibdhan
Mere 7mont ka baby hain abi tanhdi ka mosom aa rahie hain kiya kahana aacha hain
निशा: राजीब जी, बेबी को हमेशा हल्का गरम खाना खिलायें, गरम सूजी की खीर, दूध दलिया या दलिया की खिचड़ी, मूंग दाल कम मसाले वाली, दूध भी बेबी को हमेशा हल्का गरम ही पिलायें, अगर आपको लगे कि बेबी को ठंड का असर है, तो दूध में 1/4 इंच बड़ी पीपर को कूट कर दूध के साथ उबाल लीजिये और थोड़ी सी चीनी, दूध को छान कर बेबी को पिला सकते हैं, दिन में 2 बार दे सकते हैं, इससे बेबी को ठंड में राहत मिलती है, ये बड़े लोग भी यूज कर सकते हैं.








द्



Baby
Meri Beti 5 month ki h use kela khilla skti hun or kya kya de skti hun usko

निशा: आप बेबी को दाल का पानी, खिचड़ी, दलिया, चावल का पानी, मैश्ड फ्रूट्स और सूजी की खीर खिला सकती हैं, जो भी बेबी को अच्छा लग रहा हो खिला सकती हैं.
Aslam
Mera bacca 3+yrs hai usko weight barane ke liye kya khilana chahiye.

निशा: असलम जी, बेबी को घर का बना ताजा खाना दें, बाजार के कोक या ड्रिंक और जंक फूड खाने के लिये न दें, बेबी को अलग अलग तरह के खाने बना कर दीजिये, उसे अलग कलर फुल प्लेट में खाना लगाकर दीजिये, और आप उसे अपने हाथ से खाने दें और हैल्प भी करें, भूंख नहीं लगती हो तो डा. से सलाह लें.ये सारी चीजें हैल्थ के लिये अच्छी होती हैं.
Neha
Sbse pehle to thank u soo much mam..
Actually apke rehte hue hume kuch bhi banane ka dar nhi agar koi kuch bhi bolta h banane ko to hume nhi aate hue bhi hm bol dete h ki hm bana denge Phir aap ki help se Hum Bana Dete Hai
Mam mera beby 15 month ka hai aur wo meetha kuch bhi nhi khata hai plz hume koi recipe bta dijiye namkeen qki use cerelac ya moong dal khichdi khila khila k thak gye h plz mam jaldi btayiega thank u love u.

निशा: नेहा जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, बेबी के लिये अलग अलग तरह के चीले, या मल्टीग्रेन आटे से चीले बनायें, पनीर बेसन का चीला बनाकर बेबी को खिलाया जा सकता है, जो खाना आप खाते हैं कम मसाले से बना हुआ खाना बेबी को थोड़ा अवश्य खिलायें, आर्टीकल पढ़े इसमें बेबी के लिये अनेक तरह के खाने के बारे में सुझाव दिये गये हैं.
Vandna agarwal
Mam Mera bacha 1saal ka hai uski digestion thk ni hai Jbse hua hai kuch bhi khaate hi turnt poti krta hai kyakru..
निशा: वंदना जी, बेबी को डा. को दिखायें, और घर में बेबी दिन में 1-2 बार घुटी दे सकते हैं, इससे पाचन सही होता है.
Sonia
Mam mere baby ko 7 month lag gaya h.... Use ab teeth nikal rahe h... Use potty bahut lag rhi h kya du me use
निशा: सोनियां जी, अगर ज्यादा पोटी हो रही है तो डाक्टर तुरन्त दिखायें और बेबी को पानी उबाल कर पिलायें, चावल का मांड थोड़ा सा नमक डालकर बेबी को पिलायें, दही दे सकते हैं और बनाना मैश करके बेबी को खिलाया जा सकता है, संतरे का रस निकाल कर बेबी को दे सकते हैं.
sonia
Mam mere baby ko 7mnth lagne wla h... Mne use 6 month lgte hi solid food chalu kar diya tha... Wo mera feed ni krta....
Hum diwali pe kerala ja rhe h ghumne... Me travelling me kya lekr jau uske khane ke liye jese uska pet bhi bhara rhe
निशा: सोनियां जी, बेबी के लिये अमूल पाउडर मिल्क और सेरेलक सोलिड फूड ले जाइये, गरम पानी में बनाकर उन्हैं कहीं भी बेबी को खिलाया जा सकता है, साथ में बेबी के मन पसन्द के बिस्किट भी ले जाना न भूलें.
Yamini
Maim mere13 months bete hai
Wo bs mera feed karti hai upar ka kuch b nai khati maine bhot pareshan ho gaye hu maine bhot koshish kita usko khilane ka lekin wo itna rone lagti hai ki mai khila hi nai pati aur jo muh me jata hai wo 10 minutes tk muh me hi li rahti hoi wo kamjoor ho ja rai hai pls mere help kijiye
निशा: यामिनी जी, आपका कमेन्ट पढ़कर मैं आपकी परेशानी समझ सकती हूँ, बेबी अभी तक सिर्फ आपके दूध पर ही रहती है, बेबी रोयेगी लेकिन आपको थोड़ा और परेशान होकर उसका सामना करना पढ़ेगा, अपना फीड थोड़ा समय बढ़ाते हुये बन्द कीजिये, बीच में बेबी रोये तो छोटे गिलास या छोटे चम्मच से गाय या भैंस का दूध पूरी तरह से उबाल कर हल्का गुनगुना बेबी को पिलायें, बेबी पीयेगी नहीं , थोड़े पक्का हो कर उसे अपना फीड न करायें, बेबी को बाहर का दूध और बिस्किट, नमकीन परांठा दें. धीरे धीरे बेबी खाना खाने लगेगी.
Seeta soni
Hi man
My daughter just reach six month...plz tell some more recipe of apple for her..
निशा: सीता जी, एपल को बारीक पीस कर, थोड़ा पकायें और शहद डालकर या थोड़ा दूध मिलाकर बेबी को उसका हलवा जैसा या खीर जैसी बना कर खिलायें.
ankit
mam can i use readymade rice flour for baby cereal my baby is 10 months old
निशा: अंकित जी, ये फ्लोर यदि किसी रेप्यूटेड कम्पनी जो बेबी फूड बनाती है उसका का है तो अवश्य दे सकते हैं.