शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पुलकित जी, कुछ बेबी खाने में पीछे होते हैं, वे बहुत ही कम खाते हैं, लेकिन बेबी को कुछ कुछ ताजा बनाकर खिलाते रहें, फ्रूट पल्प, फ्रूट जूस, उसके पसन्द वाले बिस्किट देते रहें, और बेबी स्वस्थ है तो चिन्ता न करें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेता है.
.
निशा: सीमा जी कुछ बच्चे एसे होते हैं, बेबी को बाजार से खरीद कर जंक फूड न खिलायें, कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे आदि न दें, बेबी को अपने हाथों से बना हुआ ताजा खाना खिलायें, जो बेबी को भरपुर पोषण देता है, बेबी स्वस्थ है तो बिलकुल चिंता न करें.
निशा: हितेश जी हां अवश्य खिलायें.
निशा: पाशा जी, बेबी को घुटी देते रहें, इससे बेबी का पाचन सही रहेगा और यदि प्रोब्लम अधिक है तो उसे तुरन्त डा. के पास ले जायें.
निशा: हुसेन जी, बेबी को दिन में 2-3 बार सोलिड फूड घर में बनाया हुआ खिलायें, बनाना पल्प या मेन्गो पल्प भी दें, दिन में चार बार दूध बेबी खुश और अच्छा रहेगा.
Thankyou
निशा: प्रियंका जी, बेबी को गाय का दूध या बेबी मिल्क पाउडर दे सकती हैं, अगर उपलब्ध न हो तो डेयरी मिल्क भी दिया जा सकता है, दूध को उबालने के बाद हल्का ठंडा होने पर ही बेबी को पिलायें.
निशा: दुर्गा जी, बेबी को दिन में 2-3 बार थोड़ा थोड़ा सोलिड फूड और 5-6 बार दूध यानी कि फीड करा सकते हैं.
Mera beta 1saal or 4 mahine ka h wo kafi kamzor h to uske liye kch esa upay bataiye na ki wo thoda healthy ho jaye plsss mam.... I'm waiting for ur suggestion.....
निशा: सोनी जी, मैं डा. नहीं हूँ, प्लीज बेबी को डा. को दिखायें, और पता करें कि एसा क्यों है.
निशा: यूसुफ जी, बेबी अच्छी तरह खा पी रही है और स्वस्थ है सब कुछ अच्छा है, चिन्ता न करें वजन तो कभी भी बढ़ जायेगा.
My baby is 4 month old please give me some suggestions for my baby
निशा: लवलीन जी, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मालिश कीजिये, हल्के गरम पानी से रोजाना नहलायें. AC में न रखें. बेबी के लिये सबसे अच्छा है कि वह मदर फीड पर रहे, और अगर आपको अधिक लाड़ आ रहा हो तो बेबी को फ्रूट जूस या दाल का पानी या चावल का माड़ पिला सकती है, बेबी हैल्दी रहेगा.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हुकम चन्द जी, आप आर्टीकल को पढ़िये, आपको इससे बेबी के लिये अनेक प्रकार हैल्दी खाने मिल जायेंगे.
निशा: अकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, दांत निकलते समय बच्चे ऎसे ही हो जाते हैं, बेबी की सफाई का पूरा ध्यान रखें, बेबी को खाने में बनाना, खिचड़ी या दलिया, बिस्किट जो भी बेबी खाये खिलाती रहें, और बेबी को जन्म घुटी या बोनीसन दे सकती है जिससे बेबी का डायजेशन सही रहेगा, डा. की सलाह से सकती हैं.
Me apne bache ko kal fist time kidze me bhej rahi hu plz,me kya dalu tiffen me meroko 7,8 recipes batiye plz ye 2.5year ka ho geya h or much the nahi katah plzzzzzz
निशा: राजू जी, बच्चों के लिए बहुत सी रैसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप उन्हें देख सकते हैं. कोई भी चीला, सेन्डविच, दोसा, इडली, ढोकला या कोई भी स्टफ्ड परांठा बेबी को बनाकर दे सकती हैं.
निशा: अंजली जी, बेबी को दूध से बनी चीजें खिला सकती हैं, पनीर, दही, चावल की खीर, साबूदाना खीर या सूजी की खीर, दलिया की खीर बेबी को खिलायें और आर्टीकल में दी हुये खाने भी बेबी को ताजा बनाकर खिलाते रहें, बेबी स्वस्थ रहेगी.
निशा: अनूप जी, बेबी को छोटी चम्मच से या छोटे गिलास - कटोरी से दूध पिला सकते हैं.
निशा: रीना जी, छोटे बेबी को 2-3 घंटे के अन्दर खाना खिलाना होता है.
निशा: निक्की जी, बेबी को आप अपने हाथ से खाना खिलायें, बिस्किट बेबी के हाथ में देते रहें, बेबी धीरे धीरे खाना खाना सीख लेगा.
निशा; दीपनविता जी, आप बेबी को ये खाने दे रही हैं, इसके लिये सहमत नहीं हूँ. बेबी को पाचक खाना खिचड़ी, दलिया, दाल चावल, चपाती, सब्जी, चीला, खीर और फ्रूट्स, दीजिये होर्लिक्स आदि दे सकती हैं.