शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anjalimaurya
Mera baby 6 mounth old h kuch ni khati h kuch tips dijiye bht week h uska weight 5 kg h
निशा: अंजली जी, बेबी अभी 6 माह का है, वह खाना सीखेगा, आप अपने खाने से उसे हर खाना जिसमें मसाले कम हों टेस्ट करायें, बेबी के हाथ में बिस्किट पकड़ायें, बनाना मैश करके खिलायें. बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगी.
Nitin Kumar
Meri baby 8 month ki h use bhut dast HK rahe h uske daat nikal rahe h use kya de khane ko kindly tell me
निशा: नितिन जी, बेबी को डा. को तुरन्त दिखायें, ORS घोल पिलाते रहें, चावल का माड़, में थोड़ा सा घी और काला नमक डाल कर बेबी को पिलायें, बनाना मैश करके खिलायें और मां का दूध तो बेबी को पिलाते ही रहना होता है, बेबी की सफाई का बहुत ध्यान रखना है, बेबी के हाथ हमेशा साफ रखें, बेबी बार बार अपने हाथ मुंह के अन्दर ले जाता है, इससे भी बेबी को दस्त होते रहते हैं, प्लीज टेक केयर बेबी बहुत जल्द अच्छा हो जायेगा.
Nancy
nisha ji.main apne 3 month ke baby ko dal ka paani de sakti hoon
निशा: नैन्सी जी, अगर आपका दूध बेबी के लिये पर्याप्त हो रहा है तब अभी बेबी को कोई फूड देने की आवश्यकता नहीं है. और आप बेबी को दाल का पानी पिलाना चाहती हैं तो उसे छान कर पिलायें, उसमें मिर्च न हों.
priti singh
Hello mera beta 16 month ka hai.lekin uska weight 10 kg hi hai.please main kya khilau bete ko jisse uska weigh bar sake.
निशा: प्रीती जी, कुछ बच्चे पतले होते हैं, बेबी स्वस्थ है तो परेशान होने की आवश्यकता बिलकुल नहीं है. बेबी को दिन में 3-4 बार दूध और आर्टीकल में दिये हुये खाने ताजा बनाकर खिलाती रहें, बेबी हैल्दी रहेगा.
Yamini
Maim mera 18 month ka beta hai aur uska weight 10.5kg hai. Is samay wo bhut week ho ja raha hai mai usko daliya,dal roti, jush sb dete hu aur cow milk b dete hu aur wo sb khata b hai lekin fir b mota nai ho raha mai usko aur kya khilao ki wo mota ho jaye. Mujhe usko kitna ghante k antral pe khilana chahiye. Wo mother feed nai karta hai
निशा: यामिनी जी, बेबी को आप सारी चीजें खिला रही है और वह खा भी रहा है, लेकिन पतला है प्लीज परेशान न हों, कुछ बेबी पतले ही रहते हैं. बेबी को आप 2-2 1/2 घंटे बाद कभी दूध और कभी खाना दिन में 2-3 बार दूध और 2-3 बार खाना खिलायें, बेबी स्वस्थ है, बिलकुल भी चिन्ता मत कीजिये.
shravan kumar diwan
2 years ke bachche ke bhukh badhane ke upay kya hai?
निशा: श्रावन जी, बेबी अगर स्वस्थ होता है तो वह खुद ही अच्छी तरह खाता रहता है, बेबी का डायजेशन सही रखने के लिये घुटी दे सकती हैं, और डा. से सलाह भी ले सकती हैं.
Rajeshwari rajput
mera baby 19 month ka ho gya h lekin abhi tak kuch v nhi khata.doctors ko v dikhaya normal h.fir v khata nhi main bahut pareshan hu please much bataye.?
निशा: राजेश्वरी जी, परेशान न हों, आप जो भी कुछ कम मसाले वाला खाना खायें, बेबी को टेस्ट करवायें, बेबी को थोड़ा खिलाती रहें, धीरे धीरे वह खाना खाना सीख लेगा.
khushboo
Mera beta 3.5 saal ka h bhut kmjor h usko kya de aisa khane ko ki uski health shi ho jaye
निशा: खुशबू जी, बेबी को बेसन चीला, सूजी चीला, आटे का चीला या मूंग दाल का चीला और छोटा परांठा बना कर दीजिये, खिचड़ी या दाल चावल उसकी सुन्दर सी प्याली में परोस कर खिलायें, फ्रूट पल्प और मिल्क शेक बनाकर पिलायें, जो भी आप खा रही हैं, उसमें से थोड़ा थोड़ा बेबी को खिलाती रहें, बेबी स्वस्थ रहेगा.
Sagar
6 month Kay baby ko ma kay dudth Kay alava kya khilana pilana chaiye
निशा: सागर जी, प्लीज इस आर्टीकल को पढें, इसमें बेबी के खाने के लिये अनेक सुझाव दिये गये हैं, बेबी को अपने ताजा ताजा कुछ खिलाते रहें, अब उसे सोलिड खाना भी चाहिये.
Sonali dixit
Nisha ji mera baby 6 month ka hua hai abhi.usko teeth niklne ki process k wajah se motion ho rhe hai jisse wo chidchida or kamjor ho raha hai.plz bataiye aise me mujhe usey kya khilana chahiye or kaise. Jisse uski health sahi rhe.
निशा: सोनल जी, बेबी को ORS का घोल पिलाती रहें, माड़ वाले चावल मैश करके या चावल से निकला माड़ में थोड़ा सा घी और काला नमक डालकर बेबी को खिलायें, बनाना खिलायें, अपना दूध पिलाती रहें, सफाई का पूरा ध्यान रखें, और डा.को से सलाह अवश्य लीजिये, बेबी स्वस्थ रहेगा.
supriya ingale
Nice recipes

निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neelam
Hello mam,
Kya mai apni 14mnth old baby ko garmiyo mai ghee or egg khila sakti hu .
निशा: नीलम जी, बेबी को घी में बना चीला या दाल-चावल, खिचड़ी में घी डालकर खिला सकती है, लेकिन एग न खिलायें.
Mahendrasingh
Mera baby 6month 15 din ka hai use Kya kya khilana or pilana chahiye.
निशा: महेन्द्र जी, प्लीज आप इस आर्टीकल को पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के खाने के बारे में अनेक सुझाव हैं, बेबी को अपने हाथों से बना ताजा खाना खिलायें, बेबी की हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता है.
kajal jha
Mera baby 11month ki h wo dudh k siwa kuchh nhi khati h din raat m kitna baar or kitne der pe khilana chahiye plz bataiye
निशा: काजल जी, बेबी को 1 दिन में 4 -5 बार दूध और 2 बार सोलिड फूड खिलायें, बेबी की हैल्थ की लिये अच्छा होता है, बेबी सिर्फ दूध पीती है, कोई बात नहीं बेबी हर चीज थोड़ा थोड़ा खिलाने की कोशिश करती रहें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगी.
Khushbookhan
Mera baby 25 days ka h aur kamzor bhi bohut h mera dudh nhi utar raha doctor she dawai leke bhi khali par koi fark nhi pada plz kuch tips aisi bta dijiye jisse mere baby ki halat m sudhar ho abhi m unhe cow ka dudh de rhi hu
निशा: खुशबू जी, आप बेबी को गाय का दूध दे रही हैं, मां के दूध के बाद ये दूध ही सबसे अच्छा होता है. आप अपने खाने में दूध की मात्रा लीजिये, दूध- दलिया खाना बहुत अच्छा होता है, वेबसाइट पर दिये हुये गुड़ मेवा के लड्डू, जच्चा के लिये पंजीरी ये बनाकर थोड़ा थोड़ा खायें, और बेबी को अपना दूध भी पिलाती रहें.
varsha
Plz kisi achhe baby oil ka name btaiye.olive oil kesa h malish ke liye.112 saal ki buriya ki ghuti kesi rhti h 7 month ke baby ke liye.
निशा: वर्षा जी, ओलिव ओइल बेबी की मसाज के लिये अच्छा है और ये घुटी भी अच्छी है.
shalu
Your side is very good

निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushbu
Mera 3month ka baby h jo kuchh dino se din me 4-5bar potty kar raha aur uska potty dahi ki tarh h mai kya karu dudh pite hi hi potty kar raha Ha
निशा: खुशबू जी एसा लग रहा है कि बेबी को दस्त हो रहे हैं उसे डाक्टर को दिखायें, ओरएस का घोल पिलाती रहें.
sukhwinder
my baby boy 7th months bt he is vry weak plz tell me wht to do that he make healthy
Sandeep
My son is 11th month old
His blood is 6 point in his body so please advoise for blood increse
ravinder chauhan
Kya 1saal tak k baby ko roti kilana acha rehta hai ya nahi
निशा: रविन्दर जी, जी हां 1 साल का होने के बाद बेबी को थोड़ी थोड़ी रोटी खिला सकते हैं.
himanshu
Agar baby teething me ho.. Aur Kch kha pi na reha ho. Toh kya kerna chahiye
निशा: हिमांशु जी, दांत निकलते समय बेबी परेशान रहता है, बेबी को दूध पिलायें, ताजा जूस या फल देते रहें, उसको जो भी पसन्द हो खिलायें, थोड़े समय बाद बेबी नार्मल जो खाता है खाने लगेगा.
Ravinder Singh
मेरा बेटा 2 साल का और बड़ा बेटा साढ़े 4 साल का है । प्लीज उनके लिए सही डाइट प्लान बताइए ।
Palak Sharma
Mere bête 6month ki hai or mujhe samaj ni aata ki usy kya khilau......abhi to main usy banana khilate hu half wo bi ache se mash kia hua or doodh lete hai wo or sooji ki kheer wo ache se khate ni balki doodh ko chodke baki sb Asa lgta hai ki wo jbardasti kha re hai
निशा: पलक जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, उनमें से अपनी या बेबी की पसन्द का खाना बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, और अभी ही तो आपने बेबी के लिये सोलिड फूड शुरू किया है, उसे बहुत ही थोड़ी मात्रा में खिलायें, बेबी धीरे धीरे हर चीज खाना सीख लेगी.
Uma
Hi meri beti 19 month ki hai wo khana nahi khati hai sirf juice piti hai mai isko kya khilau?
निशा: उमा जी, इस आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह खाने के बारे में बताया गया है, आप इनमें से बेबी की पसन्द के अनुसार उसे खाने के लिये कुछ भी दीजिये, बेबी जितना खायें उतना खिलायें, वह धीरे धीरे खाना शुरू कर देगी.
manish
Meri 6 month baby KO dast lag rahe hai khane main kela chiku khilane pe nikal deti hai..ors Ka ghol Bhi diya hai Dr.medicine b kaam nhi kar rahi
निशा: मनीष जी, बेबी को ORS का घोल पिलाते रहें और बेबी को डा. के पास अवश्य दिखायें.
Sonam negi
Nisha ji aap plss mujhe bata do mai apne bache ko doodh kaise do wo doodh nahi pita hai mera beta 2 saal ka hai plssss bata do.
निशा: सोानम जी, बेबी को दूध में आम या बनाना डालकर शेक बनाकर पिला सकती है, अगर वब बार्नबिटा आदि मिलाकर दूध पीता है तो वह डालकर दे सकती हैं, बेबी को दूध दलिया खिलायें बहुत अच्छा होता है.
mohd sahil khan
Mera beta 2 saal 3 machine ka hai Aur bahut kamzoor ho gaya hai Aur Kuch khata Nhi thik se Mai kya karu plz Koi tarika bataye
निशा: mohdji, बेबी को घर में बनी खिचड़ी, दाल चावल, दलिया, चपाती, परांठा, बनाना, मेन्गो सीजनल फ्रूट खिलायें, बेबी को दिन 2-3 बार दूध भी पिलायें, बेबी अवश्य अच्छा स्वस्थ हो जायेगा.
Major Deepti Shukla
very good knowledge about Indian home made food for baby

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
raj sinha
Meri beti 7 month ki hai ushe din me kitne 2 time par khilana chahiye
निशा: राज जी, बेबी को दिन में 2-3 बार सोलिड खाना दीजिये, प्रत्येक खाने के बीच में 4-5 घंटे समय रख सकते हैं, और बेबी दिन 5-6 बार मां का दूध पीता है.