शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepali shende
meri baby 10 month ki hai wo bilkul heldi nahi hai abhi talak chalati bhi nahi & bhethi bhi nahi plz aap meri help kijiye use kya food du & konsi janmguti du plz bataiye
निशा: दिपाली जी, बेबी के लिये आर्टीकल में बहुत सारे खाने दिये हैं, बेबी को ताजा ताजा खाना बनाकर खिलायें, बेबी के हाथ - पांव की बेबी ओयल या तिल के तिल से मालिश करें. जन्मघुटी या बोनीसन कोई भी बेबी को 1-2 बार दे सकते हैं.बेबी अपना पूरा खाना खायेगी तो बेबी जल्दी ही एक्टिव हो जायेगी, परेशान न हों.
madhu gupta
veryy good sejetion

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sarita
Mera beta kuch nahi khata kya kari
ranjana
bhohat accha
rehana
Kya makhan ir ggee dono santh de sakte he bachhe ko
निशा: रेहाना जी हां अवश्य दे सकते हैं.
rehana
Hello
Mera baby 8 month ks he usne stating se hi cow miilk piya he mothar milk use nahi mila or koi or dudh bhi use suna nahi hua he usne cow milk bhi 4 month se lagbhag choda hua he zabardasti karn par womit kardeta he or upar ka bhi meetha pasand nahi he use me kta du use khane me plzzzzzzzz mughe batae me bohot pareshan hu uska pet bhi kuchh hazam nahi karta use kuchh upar ka khilati hu to khatti dakar leta he.
निशा: रेहाना जी, बेबी को रोजाना घुटी दे सकते हैं, इससे पाचन सही होता है और बेबी को खिचड़ी, मूंग दाल पालक, दाल का पानी, दलिया, फ्रूट पल्प इन दिनों गरम करके बेबी को दीजिये, उसका डायजेशन सही हो जायेगा.
saira
mera beta 06 month ka hone wala hai per us ko motion ho rahe hai hamesa se hone lagte hai kya karu dawa to chal rahi hai nisha ji aap kuch aur batae plz....
निशा: साइरा जी, बेबी को शुरू से मोशन होते हैं, और दवा देने के बाद भी फायदा नहीं हो रहा है, तो प्लीज बेबी को बच्चों के स्पेशलिस्ट को दिखायें, औरलेक्टोज इन् टोलरेन्स के बारे में उन्हैं बतायें, वो चैकअप करके, पता कर लेंगे और दबा लिखेंगे, बेबी एकदम ठीक.
SATPAL
Namskar Madam ji .madam ji mera 6month complete kar chuka hai .apne upper jo shishoon ke lyie ahar btaya hai kya mein wo sab ahar apne bache ko de sakta hoon.or din mein kitni baar de sakta hoon.please reply me.thanks
निशा: सतपाल जी, हां अवश्य बेबी 6 महिने का हो गया है उसे आप ये सभी चीजें खाने के लिये दीजिये, उसके लिये आवश्यक है, ये बेबी की अच्छी ग्रोथ में सहायक होती हैं.
Kavita jain
Hello mam .Mera baby 1 4m ka he vo milk upar ka bilkul bhi nahi pita he may ka karu Sabe flawer try kartay deke please sajation me or uska wet bhi nahi he 8.475 kg he
निशा: कविता जी, बेबी को अब ऊपर के दूध के साथ ठोस आहार भी खाने के लिये दीजिये, बेबी के लिये थोड़ा सा कुछ बनायें और उसे खिलायें,खाने की चीजें बेबी के हाथ में दीजिये और मुंह में भी रखिये, दाल या खिचड़ी या सूजी खीर जैसी चीजें बेबी को बनाकर खिलायें, अपना दूध पिलाना कम करती जायें,इसके लिये आपको थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पढ़े तो हों बेबी बहुत जल्द ही बाहर का खाना खाना सीख लेगा.
Manju
my baby is preterm but by birth he is six month and due date time he is 3 months only can I start for other food.
निशा: मंजू जी,बेबी कितना एक्टिव है, बेबी के मूंह में आप बहुत थोड़ा सा कुछ खाने के लिये रखें, बेबी के हाथ में सोफ्ट बिस्किट दे सकते हैं, और देखिये बेबी कैसे खाता है, धीरे धीरे अगले महिने या और थोड़े दिन बाद थोड़ा सा सोलिड फूड खिलाना शुरू कर सकते हैं और डा. से भी सलाह अवश्य ले लीजिये.
raj mandal
mera beta 6mahina kaa hai how to haldi food
निशा: राज जी, इस लेख में बेबी के लिये कई तरह के खाने सुझाये है, ये आप बेबी को दे सकते हैं, घर में बना ये खाना बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है.
sandeep Kumar
1year old baby diet and about food.
निशा: संदीप जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं, आप घर में बना हुआ ताजा खाना खिलायें, ये बेबी के लिये अच्छा होता है.
Aprajita Dubey
Mera baccha 10mahine ka hai usko jyada ulti ho rahi bai medicine bhi diya lekin koi fayda nhi vo kuch bhi kha pee raha hai turant bahar aa ja raha hai plz help me
निशा: अपराजिता जी, बेबी को दवा दे रही हैं, बेबी को ओआरएस का घोल अवश्य पिलाती रहैं, और बेबी को ठंड लगी हो तो 1 पीपर 1 कप पानी में उबाल कर रख लीजिये. पीपर किराना दुकान पर मिल जाती है, और छना हुआ पानी 1-2 चम्मच बेबी को 2-2 घंटे में दिया जा सकता है, इससे सर्दी में फायदा होता है. डा. द्वारा दी गई दवायें अवश्य देती रहें, और उससे कन्सल्ट करती रहें.
priyanka Asgaonkar
Hi..
Please share diet chart for 1.5 years and 4 years old baby boy.
The receipe for Hindu. Try and arrange receipe in hindi or gujrati. .
Thanks & regards,
Priyanka
Your name...
padkr bahot acha laga diet thanks mam upyog suru kr diy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
arjun rawat
tips foe baby health care food somethig..........
Jagriti pandey
Hello,aap ka respiy bhot accha h,verry nice,mam mera beta 9month ka h aap plz uske liye helthy food k baare me btaye,,
निशा: जाग्रति जी, इस लेख में बेबी के लिये अनेक प्रकार के फूड सुझाये हैं, प्लीज इस लेख को आप पढ़ कर बेबी को अपने हाथों से ताजा खाना बनाकर खिलायें, और ये खाना बेबी के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है.
Jagriti pandey
Hello,aap ka respiy bhot accha h,verry nice

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
uma farve
मेरी 11 माह की बेटी है। उसे किस मौसम मे कोनसा फल खिलाये....?
ओर क्या खिलाये की उसकी ग्रोथ अच्छे से बढ़े।
priyabka
Mera baby abi 12 month ka pailhe kafi healthy tha ab vo cearlac k alava kuch or k hi ni h what I need to do pls helpe
निशा: प्रियंका जी, बेबी को अलग अलग स्वाद में खाना बनाकर दीजिये, इस आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने के सुझाव हैं, जो भी आप खा रहें, उसमें मिर्च न हों बेबी को अवश्य खिलायें. बेबी बेबी धीरे धीरे खाना सीखेगा.
Leena Gupta
Hello nisha, meri beyi 150
priya
mere baby k daat nahe nikal rahe hai.WO 1 year ka ho gaya hai. main kya karu thoda pareshan hu plz help ne
निशा: प्रिया जी, आप बिलकुल परेशान न हों कभी कभी दांत 1 साल के बाद भी निकलते हैं.
sonia sharma
Mera bccha 2sal 6mhine ka h mota nhi h kya kru play school jata h khana btao kya dalu tiffin me
garima
Hello mam ur recipes are so gud...my son is 15 months old n he nly takes food in liquid form
Ankita palel
Nishaji meri beti 4 se5 chammach khati hai kabhi kabhi pure din me do chammach khati hai to kya ththik hai ya kam hai.?
Ankita patel
Meri beti 9 month ki hai woh 7kg ki hai, aur woh pure din mai do katori dudh aur 4-5spoon dal ya dalchaval khati hai to chalenga agar nahi to mai kya karu use khilane ke liye please tellme
Dolly
Assalam alaikum nisha ji
Me apse y janna chahti hu k mera beta 4 month k h to kya me use cerelac de skti hu.plz tell me
Dolly
Assalam alaikum nisha ji
Me apse y janna chahti hu k mera beta 4 month k h to kya me use cerelac de skti hu.mera beta bhot kmjor h .Plz tell m fast.
nidhi saraswat
Hii nisna Jim
Mera beta 5 month ka h .or active bhi bhut h .kya m use food ya daal ka pani de skti hu .or kitni bar de skti hu.
sangita dawar
Hii! Nishaji mere baby ka 9th month running Mein hai par wo kuch bhi khane nahin Karta koi upay bataiye please