शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mera ladka abhi ek mahine ka hi ye mera 3 ra ladka hai lekin har waqt woh bhuka hi hota aur mera shayad use mera doodh pora nahi ho raha honga to uski bhook poori karne ke liye kuch upai bataiye please.
Meri beti 4month ki h nd use 1week se khasi hai.mene doctor ko v dikhya but koy aasar nahi hota kuch din thik hota hai fir waise hi ho jati hai. Aub ap hi btao mai kya kru plzzzz reply to me fast... plzźzz
निशा: रुही जी, किराना स्टोर पर पिपर मिलती है, थोड़ी सी मगवा लीजिये और उसे पानी में उबाल कर छान कर रख लीजिये, दिन में 3-4 बार बेबी को 1-2 चम्मच पिलायें, या शहद में शितोफलादि मिलाकर बेबी को दीजिये, बेबी कि सर्दी की खांसी जल्दी ही ठीक हो जायेगी.
निशा: पंकजा बेबी को सबसे पहले तो आप दूध ही पिलाइयें, 3-4 बार दूध, दिन में 2-3 बार बेबी को सोलिड फूड खाने के लिये दीजिये, फ्रूट पल्प, बेबी के हाथ में बिस्किट दीजिये, बेबी खाना खाना सीखेगी, और उसकी अच्छी ग्रोथ होगी.
निशा: कशिका जी, बेबी को खिचड़ी, दाल चावल, मीठे चावल, दूध दलिया, दाल का चीला, दोसा, उपमा और स्टभ्ड अलग अलग तरीके के परांठे, बेबी के लिये बहुत छोटा सा परांठा बनायें, चीला और पेन केक भी उसके लिये बहुत छोटे छोटे बनायें, कुकीज और घर में केक बनाकर बेबी को खिलायें, ब्रेड पिज्जा बदल बदल बेबी को थोड़ा खिलाती रहें, केला, पपाया और एपल फ्रूट भी बेबी को समय समय पर देती रहें,बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
निशा: प्रिया जी, बेबी को समय समय पर केला मैश करके, पपाया मैश करके और दाल दलिया, खिचड़ी, सूजी खीर या राइस खीर, पेन केक, बिस्किट्स आप जो भी खायें बिना मसाले की चीजें बेबी को अवश्य खिलायें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगी और बेबी को भूख लगने से पहले उसके लिये खाना तैयार करके उसे खिलाने की कोशिश करें.
निशा: कल्पना जी बेबी को तुरन्त डाक्टर के पास ले जाइये, बेबी के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, इससे बुखार सिर में बुरा प्रभाव नहीं डालता.
निशा: चंदन जी,बेबी मां का दूध तो पीती ही है, साथ में गाय का दूध भी दिया जा सकता है, अभी बेबी 200-400 ग्राम दूध 3 बार में पी सकती है, बाद में बेबी की भूख के हिसाब से बेबी को दूध देते रहें.
6 month baby ko comlusary maa ka dudh jaturi hai ka?
aur 6 month baby ko pani nahi pilana chaliye.pls advise me
Thanks
निशा: शीतल जी, बेबी को 6 महिने तक मां का दूध आवश्यक है, मां के दूध में पानी पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिये बेबी को बाहर से पानी देने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: अनु जी, आप जो भी खाते हैं, कम मसाले की चीजें बेबी को थोड़ा थोड़ा खिलायें और दलिया दूध, दलिया की खिचड़ी, चावल की खिचड़ी या खीर बनाकर बेबी को खिलायें, आर्टीकल में बहुत सारी जानकारी दी हुई है.
निशा: सोम्या जी, बेबी को दलिया,खिचड़ी, खीर, बनाना पल्प, पपाया पल्प कुछ भी जो बेबी पसन्द करें खिला सकते हैं, दूध दलिया और दूध से बनी चीजें बेबी को खाने को दीजिये.
निशा: सरस्वती जी, बेबी दूध नहीं पी रही हैं, तब दूध से बनी चीजें उन्हैं खिलाई जा सकती हैं.
निशा: बसरत जी, सोलिड फूड बेबी को 6 महिने के बाद ही देना अच्छा होता है, बनाना का पेस्ट या एपल पीस कर बेबी को पहले दे सकते हैं.
निशा: शिखा जी, बेबी को सूजी की खीर या साबूदाना खीर या दूध के साथ दलिया दे सकती हैं.
निशा: कशिका जी, बेबी स्कूल जायेगा तब बच्चों के साथ अपने से खाना सीख लेगा, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: बेबी को बोटल से दूध पिला सकते हैं, दूध में बिस्किट डालकर चम्मच से थोड़ा खिला सकते हैं, और जैसे ही बेबी 6 महिने का हो जाये उसे आप खिचड़ी और सूजी खीर और इस लेख में सुझायें हुये खाने बनाकर खिलायें बेबी बड़े खुशकर होकर सब कुछ खायेगा .
निशा: बेबी को देशी घी या मक्खन दिया जा सकता है, लेकिन एक बार में आधा छोटी चम्मच से भी कम घी या मक्खन यूज कीजिये, बेबी के बड़े होने पर आप इसकी मात्रा अधिक कर सकती हैं.
mera beta 2 saal ka hai lekin dudh peene ke alawa wo kuch khata pita nahi hai..asa kyu