शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Roti cerelac khaata hai aur doodh bhi pita hai fir
Bhi mota nahi hai . Bataiye mail kya Karu.
निशा: सुनीता, बेबी को ताजा खाना बनाकर समय से खिलाती रहें, मोटा नहीं है, एक्टिव है, तन्दुरुस्त है, आप बिलकुल भी चिन्ता न करें कुछ बच्चे पतले ही रहते हैं, धन्यवाद.
निशा: पिंकी, डाकटर की सलाह से ही टीका लगवाइये, अगर डाक्टर कहते हैं कि बच्चे के ठीक होने पर टीका लगवायें तो वही ठीक है और टीके का पूरा चार्ट रहता है कि कौन सा टीका कब लगाया जाता है, वह भी डाक्टर देते है, बेबी को बच्चों के डाक्टर के पास ले जाते रहें और उनकी सलाह से बेबी को टीके लगवायें, धन्यवाद.
निशा: निशा: पिंकी, को थोड़ा अपने खाने में से टेस्ट करवाते रहें, उसे जो खाना पसन्द आये थोड़ा सा खिलाइये, मां का दूध तो सबसे अच्छा है पिलाती रहें, सेरेलक फूड दिया जा सकता है.
thank s
निशा: ज्योति सारे बच्चे अलग अलग रहते हैं, कुछ बच्चे दुबले रहते हैं, अगर बेबी स्वस्थ है तो परेशान होने की कोई बात नहीं, अभी तो बच्चे को मां का दूध ही सबसे अच्छा रहता है, यदि मां का दूध किसी वजह से कम हो रहा है तब बच्चे को बोटल से गाय का दूध दीजिये, धन्यवाद.
mera beta 9 moth ka ho gaya hi aajkal uske sir or pairo k talve or hathli bhut garam rahete hi or vo bhut chirchira ho gaya hi potty bhi patali or green colour k kr raha hai kya uske teeth aa rahe hi ya kuch or
निशा: टीना जी, बेबी के दांत तो निकलने का समय है, दांत निकल रहे होंगे, लेकिन दांत निकलते समय एसा नहीं होता, बेबी का पेट खराब है, उसे डाक्टर को दिखाइये, और उसका पूरा ध्यान रखिये, धन्यवाद.
apka koi jawab nhi aaya abi tak plz replay.
निशा: अनमोल जी, हमने जबाव दे दिया है, धन्यवाद.
mere twins baby hai ladka ladhki dono 21month ke hai but abhi do teen din se kuch khate nhi hai kya garmiyon mein bacho ko bhi bhukh nhi lagti plz replay kya mujhe dr ko dhikana chahiye woh to balaji b nhi khate hai plz meri help kariye mai unhe kya khilau? plz replay
निशा: अनमोल जी गर्मी के मौसम में बच्चे खाना कम कर सकते हैं लेकिन एसा नहीं कि वे बिलकुल ही कुछ नहीं खायें, आप उन्हैं, बनाना, चीकू, फलों का जूस, फलों की आइसक्रीम सूजी की खीर और जो बच्चों को पसन्द हो वह बनाकर खिलायें और बच्चे रोते हैं,लगरहा हैं कि बच्चे बीमार हैं तो डा. को अवश्य दिखायें, धन्यवाद.
निशा: नरेश जी, बच्चे के हाथ में खाने के लिये नमकीन या मीठे बिस्किट देते रहिये, और आप जो भी खा रहें हैं बच्चे के खाने लायक है बच्चे को थोड़ा सा मुंह में रखिये,जो भी स्वाद बच्चे को पसन्द आयेगा वह उसे खायेगा, और बेबी धीरे धीरे खाना सीख जायेगा. बेबी रोता है आप उसे देखिये कि उसे कुछ प्रोब्लम तो नहीं है, बच्चों को बाहर जाना पसन्द होता है वे घर के अन्दर हैं तो चिड़ कर रोते हैं, भूखें हों तो भी रोते हैं, पानी चाहिये तो भी रोते हैं, या कोई स्वास्थ सम्बन्धी समस्या तो भी रोते हैं. वे अपनी हर इच्छा को रोकर ही तो बताते हैं, अनकी बात पूरी हो जायेगी वे चुप हो जायेंगे, और सब कुछ ठीक है तो बेबी को थोड़ा सा रोने दीजिये, कोई बात नहीं, धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, बच्चों का दूध पीने के बाद थोड़ा दूध तो बाहर निकलता है वह डकार लेने की वजह से होता है, दूध पिलाने के बाद बच्चे को कन्धे से चिपका कर पीठ पर प्यार से हाथ से मल दीजिये, बच्चे को बर्प आ जाती है, थोड़ा दूध निकलता है तो निकलने दीजिये, कोई बात नहीं,बाद में अलटपलटने से दूध नहीं निकलेगा, अगर बच्चे का ज्यादा दूध बाहर निकलता है, तो पाचन ठीक न होने के कारण हो सकता है, मुगली घुट्टी या बोनीसन दिया जा सकता है, और डाक्टर से भी सलाह ले लीजिये, धन्यवाद.
निशा: वैली जी, बेबी स्वस्थ है, आप परेशान न हों, आप जो भी खायें उसे टेस्ट कराते रहें वह धीरे धीरे कभी जो उसे पसन्द होगा खाना शुरू कर देगी, धन्यवाद.
mera beta 9 months ka hai usne kuch tym se solid food khana band kr dya hai milk bhi nhi pita khelta rhta hai kya usko koi prblm ho skti hai kafi weak hai plzzzzz kuch solution baataye thnks.
निशा: दीपिका जी, बेबी का पाचन खराब हो सकता है, जिससे उसको खाने का मन नहीं हो रहा है, आप उसे घुटी या बोनीसन दे सकती हैं, ये मीठी होती है ताकि बेबी इसे आसानी से खा सके, बेबी खाना खाने लगेगा.
Uska wait pura karne k liye kya kisi doctor ko dikhana chagiye
निशा: ललित जी, बेबी की मसाज ओइल से रोजाना मसाज करते रहें, थोड़ा थोड़ा सोलिड फूड भी देते रहें, कुछ बच्चे देर से बैठते हैं, वह जल्दी ही बैठने लगेगी, परेशान न हों.
निशा: आरती जी, बेबी के खाने के लिये आप आर्टीकल को पढ़ेगी तो बहुत सारी चीजें उसे खिला सकती हैं, कलर अच्छा हो उसके लिये बेबी मसाज ओइल से उसकी रोजाना मसाज कीजिये, बेबी सुन्दर और स्वस्थ्य दिखेगा.
निशा: आसमा जी कुछ बच्चो को दूध पसन्द नहीं आता, उसे आप साबूदाना, चावल या सूजी की खीर बनाकर दीजिये, गर्मी आ रही है दही खिलाइये, मक्खन खिला सकती है, और ज्यादा परेशान न हो बेबी स्वस्थ है उसे जो भी पसन्द है, ताजा बनाकर खिलाती रहें, धन्यवाद.
thank s
निशा: खुशी, बेबी को घुटी या बोनीजन दे सकते हैं, मेडिकल की दुकान पर मिल जायेगी, उससे बेबी का डायजेशन ठीक रहेगा, और इस तरह की परेशानी नहीं होगी.
निशा: लालमोहर जी, बेबी के लिये मां का दूध सबसे पौष्टिक होता है, और अभी आप थोड़ा थोड़ा उसे खाने को देंगी तो और अच्छा होगा, लेख में बहुत सारी चीजें सुझाई गई हैं, जो भी आपको पसन्द हों बेबी को खिलायें, घर के बने ताजे खाने पौष्टिक होते हैं.
निशा: जयदा, बेबी को थोड़ा थोड़ा जो आप बनाती हैं, दाल का पानी, लौकी का मेस्ड पल्प, मेस्ड चावल बिलकुल थोड़ा सा मुंह में डालती रहें, ग्लूकोज बिस्किट उसके हाथ में दीजिये, धीरे धीरे वह खाना शुरू कर देगा, परेशान न हों, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri beti 9 months ki hai main usse sula kar khilane ki koshish karti hu to wo meri godh se utar jati hai aur rone aur bhagne lagti hai isliye ussey ghumte ghumte sukhi cheezen khilana padta hai... app please kuch aise dry & healthy recipes bataiye jissey main apne beti ko din bhar khila saku aur uska pet bhi bhar jaye.
निशा: शिखा, बच्चे को दिन भर खिलाने की आवश्यकता नहीं होती, दिन में 3-4 बार थोड़ा थोड़ा उसकी मन पसन्द का खिलायें और 4-5 बार दूध पिलायें, इस लेख में हमने बच्चे के खाने के लिये बहुत सारे सुझाव दिये हैं, पौष्टिक चीजें है, इससे बेबी के पसन्द के अनुसार चुन कर उसे खाने को दीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शहीनजुही, बेबी को भेंस का दूध पिलाते समय,दूध सा हल्का सा गरम हो और हल्का सा मीठा भी होना चाहिये, बोटल जिससे आप दूध पिलायें उसे पानी में उबाल कर साफ अवश्य कर लीजिये, बोटल में बचे दूध को बोटल में भरा नहीं रहने दीजिये, तुरन्त खाली करके और धोकर रखें.
निशा: ऊषा, बच्चे को मिट्टी मत खाने दीजिये, खिचड़ी, दलिया या खीर कुछ भी उसे थोड़ा थोड़ा खिलाने की कोशिश करती रहें. किसी दूसरे Dr. child spe. से सलाह लीजिये, अगर वे भी इसी तरह का कहते हों तब डा. के अनुसार बेबी का इलाज कीजिये, बेबी जल्दी ही अच्छा हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, सारे बच्चों को ये प्रोब्लम नहीं होती है, बेबी को दलिया या खिचड़ी बनाकर खिलाइये, फ्रुट खिलाइये बाहर का जंक फूद मत दीजिये, घर का ताजा खाना दीजिये, डाक्टर की सलाह लेकर दबा दे सकती है, कब्ज को डाइट से काफी हद तक दूर किया जा सकता है.
meri beta six years ka he. uska weight 15kg he. bhut km khata he kya kru.
निशा: रामा कुछ बच्चे कम खाते हैं खाने में भी बहुत गिने चुने खाने वे खाते है, उनको आप कुछ नई चीजें बनाकर टेस्ट कराती रहें और हैल्दी खाना ताजा बना कर देती रहें, जंक फूड कम दीजिये, बच्चा धीरे धीरे अपना टेस्ट चेंज कर लेंगे.
निशा: आंचल जी बिलकुल ठीक है, धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बेबी पतली दुबली है, उसे समय से दूध और खाना दीजिये, दिन में 4 बार दूध और 2 बार उसके मन पसन्द का खाना बना कर दीजिये, इस लेख में कई प्रकार के खाने सुझाये गये है.
निशा: प्रेमा जी, इस आर्टीकल में बहुत सारे आहार बच्चे के लिये सुझाये गये है, जो बच्चे को 6 माह के बाद दिये जा सकते हैं, आप इसमें देख लीजिये और जो भी आहार आप बच्चे को खिलाना पसन्द करती हैं, उसे खिलायें.