शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mera baby 2 saal ka he uska wight 7kg he vo bahot ptla bhi hekhane me to vo sbkuch khata he lekin pta nai q uski body nai bdhti aap esa kuch khana btaye ki jis se uski body bdhe. Me use sumobaby jesa karna chahti hu. Pls pls help me
निशा: पुर्णिमा जी, बेबी सब कुछ खाता है, और फिर भी उसका वजन इतना कम है, बेबी स्वस्थ है और अच्छी तरह खेलता है, तब तो चिन्ता की कोई बात नहीं है, क्यों कि कुछ बच्चों में फैट बहुत कम बनती है, उसी वजह से एसा हो सकता है, आप बेबी को ताजा ताजा पौष्टिक खाना बनाकर खिलाती रहें, और इसके बारे में डा. से सलाह ले सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बेबी बीमार और डा. का कहना है कि खून की कमी है, वह इलाज तो चल ही रहा है. बेबी खाना नहीं खाता इसका मतलब है कि बेबी को भूंख नहीं लग रही है, उसके लिये आप चाहें तो बेबी को मीठी घुटी बोनीसन या मुगली घुटी दे सकती हैं.
निशा: सोनम जी, बेबी दूध नहीं पसन्द करता या दूध से बनी चीजें नहीं खाता, उसे दूध का स्वाद पसन्द नहीं आ रहा है आप उसमें बार्नबिटा आदि डालकर पिला कर देख सकती है, और वह आपका दूध पीता है, दाल चावल या खिचड़ी खाना पसन्द करता है, आप बिलकुल चिन्ता मत कीजिये, उसे जो पसन्द है ताजा खाना बनाकर खिलायें. बेबी दूध से बनी चीजें और दूध पीना कभी सीख सकता है.
Thanku hema Singh
निशा: हेमा जी, बेबी को मिल्क से बनी चीजें खिलाई जा सकती है, पनीर को भून कर हल्का सा नमक डालकर मेस करके दिया जा सकता है, दूध से बनी चावल, साबूदाने और सूजी की खीर बनाकर बेबी को दी जा सकती है, बेबी के खाने के लिये आर्टीकल में कई तरह के खाने के सुझाव दिये गये हैं, बेबी और आपकी की पसन्द के अनुसार उसे खिला सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, बेबी को दूध पिला रही हैं उसमें शुगर डाल कर पिलाई जा सकती है, उसके लिये सूजी की खीर बना रही हैं तो शुगर डाल कर बनायें और खिलायें, शुगर बेबी को खिलाई जाती है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.
Mera beta 5 yr ka hai wo khana nhi khata jabardasti use khelana padta h. Or usme bhi thoda bhahut hi khata h. Uski height bhi kam h. Aap koi solution bataye. Jisse uski height bhi grow ho sake plzzzz
निशा: सावी जी, बहुत सारे बच्चे इसी तरह खाने में परेशान करते हैं, उसके लिये कुछ अलग अलग तरह का खाना ताजा ताजा बना कर देती रहें, स्टभ्ड परांठे, दाल का चीला, बेसन का चीला, खिचड़ी, दाल चावल और दलिया, आलू और भिन्डी बेबी को कुछ जरूर अच्छा लगेगा.
निशा: नीलम जी. बेबी को इस समय सोलिड खाना देना तो आवश्यक है, सेरेलक भी अच्छा है, उसे आप अपने हाथों से बनाकर भी कुछ नया नया खिलाती रहें, आर्टौकल में कई तरह के खाने के सुझाव हैं.
निशा: shhebaz ji, बेबी कितने महिने का है ये नहीं लिखा आ रहा है, लेकिन आप जायफल किराना स्टोर पर मिल जाता है, साफ धुले पत्थर पर घिस कर चौथाई छोटी चम्मच से आधा मात्रा में उसे सुबह और शाम दे सकती हैं या मैडिकल की शोप से शितोफलादि चूर्ण ले आयें और एक चौथाई छोटी चम्मच से कम एक चम्मच शहद में मिला कर दीजिये बेबी की खासी सही हो जायेगी.
isse koi pro to ni hogi baby ko....aur dahi bhi khilati hu...ye sab baby ke liye thik hai ki ni....aur kya kya de sakti hu ....mein baby ko....plz reply jaldi karna...m waiting for u ans.....
निशा: साक्षी जी, बेबी को आप ऊपर का दूध और सोलिड फूड दे रही हैं, कोई प्रोब्लम नहीं हैं, जो भी दें ताजा बनाकर दीजिये, और मैस्ड फ्रूट भी बेबी को खिला सकती हैं.
निशा: सोनियां जी, बच्चों का रग सांवला है कोई बात नहीं अच्छा लगता है, आप उनकी मसाज बेबी ओइल से करेंगी तो उनकी स्किन चमकती रहेगी, और खाने में फ्रूट और ताजा खाना, दूध, दही से बनी चीजें देती रहें बच्चे स्वस्थ और अच्छे दिखेंगे.
निशा: पवन जी, मां का दूध सबसे अच्छा होता है, कुछ कारण अवश्य होंगे जिससे बेबी मां का दूध नहीं पी पा रहा है, उन्हैं देखना होगा, डा. के साथ बात की जा सकती है.
thanks
निशा: श्याम, बेबी की तबियत खराब हो सकती है, तबियत ठीक होने पर बेबी खाने लगेगा.
Mera beta 8 month ka h aur uska weight 7 kg h kya ye weight thik h aur nahi to kuch healthy recipi btaiye
निशा: भारती जी बेबी का वेट ठीक है. खाने के लिये आप इस आर्टीकल को पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये है, बेबी की पसन्द के अनुसार आप बेबी को खाना से सकते हैं.
Hamari baby 6 month ki ho gayi hai toh hum use starting me konsa khana de please give me suggestion.
Thanks
निशा: नीता, बेबी को बनाना, या पपाया या चीकू को मैश करके खिलाया जा सकता है, ग्लूकोज बिस्किट दूध में डालकर उसे खिला सकती है, दाल का पानी, चावल का पानी, और प्लीज आप इस आर्टीकल को पढ़िये, इसमें कई तरह के फूड बेबी के लिये सुझाये गये है, थोड़ा थोड़ा खिलाना शुरू कीजिये.
निशा: खुशी, खाने में परांठे और दाल में देशी घी यूज कीजिये, सलाद या चावल में डालकर खाने के लिये ओलिव ओइल यूज कर सकते हैं.
But ek baat aur matra kitni honi chaiye...
निशा: कनिका जी, एक बार में शुरू में 4-6 चम्मच खाना खिला सकती हैं, बाद में बेबी को अच्छा लगता है तो डायट धीरे धीरे बड़ा सकते हैं.
Aur agar hum har bar kosish kare to kya jab wo us waqt bottl se na le to mother feed de de ta thodi der baad wapis botal se hi try kare...plz help us
निशा: रोहित जी, बेबी जिस समय भूखी है उस समय बोटल बेबी को दिजिये, वह दूध बोटल से पी लेती है तो ठीक है, इसी तरह अगली बार चम्मच से पिला कर देखा जा सकता है या छोटे गिलास से पिला सकते हैं, उसके दूध पीने के समय कोशिश करते रहिये, बेबी को सिखाने के लिये ये सब करना ही होता है, और बेबी जल्दी ही सीख लेता है.
निशा: कनिका जी, बेबी को 4-6 बार अपना फीड करायें और 2-4 बार कुछ ठोस खाने को दीजिये.
Meri beti 6 months ki hai aur wo kuch b nahi leti bahar ka food bus mera hi feed lena chati hoti hai mene bahut kosish kari but wo nahi leti aap mujhe batao na me kya kar sakti hu uske liye
N
Din me kitni kar dusra ed du n kitna du aap plz mujhe bataiye na...
Plz
निशा: कनिका जी, बेबी अभी 6 महिने की है, उसे अब आप कुछ थोड़ा खिलाना शुरू कर सकती है, आर्टीकल में बहुत सारे खाने बच्चे के लिये सुझाये है, आप उसे थोड़ा सा कुछ भी दिन में 2-3 बार खिलाने की कोशिश कीजिये, धीरे धीरे उसे स्वाद आयेगा और वह खाना शुरू कर देगी.
निशा: राजीव जी, मुझे एसी किसी मेडिसिन के बारे में पता नहीं है, आप डाक्टर से जानकारी ले सकते हैं. बेबी के लिये खाने का स्वाद बदल बदल कर बना कर उसे खिलाया जा सकता है, उसे कुछ जरूर पसन्द आयेगा.
निशा: गीता, लेक्टोज इन्टोलरेन्स में दूध नहीं पचता, किसी किसी बच्चे को दूध को पचाने वाले एन्जायम नहीं बनते, जिस कारण बच्चा हमेशा पतले पतले दस्त जाता रहता है, प्लीज अपने बेबी को चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखायें और उनसे इस बारे में बात करें वे चैक करेंगे और दवा भी लिखेंगे, अभी आप बेबी को दूध कम दीजिये, दलिया खिचड़ी, दाल या मैस्ड चावल और फ्रूट खाने को दीजिये.
mera beta 2 year ka hai. ye kuch bhi khana nhi khata hai.agar kuch khata bhi hai to wo ek ya do bite roti ki. Jagte hue na to botal or na hi glass se dudh pita hai. sote hue dud pi leta hai wo wo bhi ruk ruk kar pita hai.
iski wgje se yae bhout kamjor hai. or me bhout tensin me hu.
mam kuch upaaye btaaye jisse ye kush achi diet le aur iski health theek ho jaye
Thank you
निशा: विपन जी, बेबी को जो आप खाना खाते हैं उसमें बिना मसाले वाला उसे हर स्वाद खिलायें, गेहूं का आटा, चावल का आटा और दाल का आटा तीनों मिलाकर उसके लिये छोटा सा चीला बनायें, दाल चावल, दलिया, फल में बनाना, चीकू और पपाया उसे काट कर खिलायें, दूध जिस तरह से बेबी पी रहा है पीने दीजिये, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
निशा: उर्मिला, बेबी को खाने में दलिया या दलिया की खिचड़ी बनाकर खिलायें और कोई भी घुटी बेबी को 555 या बोनीसन दे सकते हैं, बेबी का कब्ज सही हो जायेगा.
निशा: गीता, मां का दूध बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है, बेबी को अपना दूध पिलाने की कोशिश कीजिये. बेबी को lactose intolerance तो नहीं है, इसकी वजह से दूध डायजैस्ट नहीं होता, आप अपने डा. से जानकारी ले सकती हैं.
निशा: आइशा, बेबी को नमकीन खिचड़ी, साबूदाने की खीर, दूध दलिया, दाल चावल, परांठा, बेसन का चीला, दाल का चीला छोटा छोटा उसे बनाकर खिलाते रहिये, बेबी जितना खाये उतना दीजिये, धीरे उसे चीजें अच्छी लगने लगेगी.
निशा: वंदना जी, प्लीज आप इस आर्टीकल को अच्छी तरह पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के लिये घर में बड़ी आसानी से बनने वाले पौष्टिक खाने सुझाये हैं, आपको इससे काफी जानकारी मेलेगी.
निशा: सोनम, बेबी दूध नहीं पी रहा है तब उसे दूध में बनी चीजें खिलाई जा सकती है, दलिया दूध में डालकर, सूजी की खीर, आम या केला मैश्ड करके दूध में डालकर, ब्राउन ब्रेड या पार्ले बिस्किट दूध में डालकर, बाद में बेबी दूध भी पीने लगेगा, धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, मां का दूध बेबी के लिये बहुत पौष्टिक है, अगर कोई परेशानी न हो तो बेबी को 1 वर्ष का होने तक दूध पिलाना चाहिये, अगर कुछ दिक्कत लग रही हो तो बेबी को धीरे धीरे छोटे गिलास और कटोरे से या बोटल से दूध पिलाना शुरू कर दीजिये, मां का दूध कम करते जाइये, बाद में मां का दूध बन्द कर सकते हैं.
निशा: मनीष जी, बेबी को गाय का दूध या बेबी पाउडर मिल्क दिया जा सकता है.