शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jyoti
mam mera baby 6 months 24 days ka hai kya mai use morning mei honey or bhiga hua badam ghis k khila skti hu or aisi kya chiz du jis se uska mentally growth bde ho kr sharp ho or mera beta mithi chize like bhuni suzi ko dud mei chini dal k or cerelac wagarh nhi khaata kya use hmesha namkeen khana like dal ka pani or chawal ka pani or milk pilane se uski health pe koi negative asar to ni hoga.

निशा: ज्योति जी, सोनम जी, बेबी मीठा पसन्द नहीं करता चिन्ता की कोई बात नहीं है, बेबी को दलिया की खिचड़ी, चावल या साबूदाने की खिचड़ी, मूंग की दाल, चने की दाल मैश करके, फ्रूट मैश करके, बिस्किट उसे हाथ में खाने को दीजिये, नमकीन स्वाद के बाद, उसे मीठा दूध भी पसन्द आयेगा, धन्यवाद.
Sonam negi
Nisha ji mera 10 month ka baby hai wo Pehle banana milk, daliya khanta tha or milk se bani chije nahi khanta hai kya Karu plzzzz bata do..
निशा: सोनम जी, बेबी को बिना दूध से बनी चीजें खिलाई जा सकती है, दलिया की खिचड़ी, चावल या साबूदाने की खिचड़ी, मूंग की दाल, चने की दाल मैश करके, फ्रूट मैश करके, बिस्किट उसे हाथ में खाने को दीजिये, नमकीन स्वाद के बाद, उसे मीठा दूध भी पसन्द आयेगा, धन्यवाद.
D P SAHU
help full for us.
shalini
mam mera beta nine month ka hone wala h wo na toh bahar ka doodh peeta h or na hi kuch meetha khata h m kya kru pls raply

निशा: शालिनी जी, कुछ बच्चे बाहर का दूध पसन्द नहीं करते है, आप उसे थोड़ा थोड़ा हमेशा जब वह भूखा हो तब बोटल या छोटे गिलास कटोरी से दूध पिलाने की कोशिश करती रहें, आप दूर हो जायें बेबी को घर उसकी दादी या उसके पापा ये दूध पिला सकते हैं, बेबी थोड़ा रोयेगा लेकिन, बाहर का दूध देना है तो एसा करना पड़ेगा, पहले दिन में 1 बार एसा फिर 2 बार, इस तरह वह दूध पीना सीख लेता है, बेबी अगर नमकी पसन्द करता है तो उसे नमकीन दलिया, खिचड़ी, नककीन बिस्किट खाने को दिये जा सकते हैं.
Reshma
Hi Meta beby ko 6 month chalu hai wo bron hua tab se he usko upar ko milk hai abhi agar usko biscuit ke sath package wala milk de sakti hi , koi problem tho nahi Hong a na plz reply
निशा: रेशमा जी आप बेबी को बिस्किट दूध में डालकर, चम्मच से खिला सकती हैं और बेबी के हाथ में खाने को दे सकती हैं, अच्छा है.
renuka
Hi nisha mam thnk u so much aapke tips bht ache h m abi six month se pregnant hu or abi se mje in sb baton ka knowledge ho gya h thnkx mam...
ashish verma
Mam meri wife apna doodhh nahi dena chati mere bete ko wo15month ka hai wo bahar ka doodh nahi pita mam doodh kayse chodway please mam jaldi bataye
निशा: आशिश जी, बेबी को दूध छुड़वाने के लिये धीरे धीरे कम कीजिये, दिन में 4 बार दूध पिलाती हें तो उसे 3 बार फिर 2 बार फिर 1 बार पिलायें, बच्चे को उसका पसन्द का खाना बना कर थोड़ा देती रहे, और बाद में अपना दूध पिलाना बन्द कर दीजिये.
kavyansh
mera beta 1 year ka ho gaya he use mujhe kahne ko kaya dena chahiye
khushi
hi mam mera beta ab 3 year ka hogaya he mujhe sab bolte hain bete ko fish .chiken .nonveg khilao use mind achcha hoga lekin me fish nahi banati nahi mujhe noveg khilana he isliyen aap plz mujhe veg me halthy cheez bataiye jisse uska minde or bhi tez hojae or juice me bhi bataiye wese to wo bahut active he lekin me or bhi achcha khilana chahti hun plz mujhe bataiye
निशा: खुशी जी, आप नानवेज नहीं बनाना चाहती तो बिलकुल मत बनाइये, वेजीटेरियन खाना बहुत पौष्टिक होता है, बेबी को बनाना, एपल, मेन्गो या इनसे बनी स्मूदी पिलाइये, मिठास के लिये चीनी या शहद का यूज कर सकते हैं. खाने में दाल चावल, खिचड़ी, परांठा, दाल के साथ चपाती, चीला घर में बना ताजा खाना जो आप खाती हैं, हल्के मसाले का उसे भी खाने को दीजिये, दूध तो बेबी पीता ही है, बेबी बहुत अच्छा रहेगा, धन्यवाद.
Muskan
Namaste nisha ji...sabse pahle aap ka dhnaywad..mera beta ab 6month me aa gya.maine use aapki btayi huyi recipe bna kr khilayi and uusne bahut shouk se khaya..but jo bi bnaya usko mixer me patla ker ke diya..like.daal rice.khichdi, suji kheer, etc...sbhi ko patla kr ke khilaya. Kya ye thik h..aur mai baby ko pani kitne baar pila skti hu..jyada pani pine se nuksan to nhi hoga na..pls btaye..aur mai usko khane me kya kya du ..juice pilane ke bare me bhi jarur btaye...m waiting nishaa ji...againe thanx
निशा: मुस्कान आप बिलकुल अच्छी तरह बेबी को खाना खिला रही हैं, बेबी को पानी दिन में 3-4 बार पिलायें, पानी नुकसान नहीं करता है, बेबी को मैस्ड बनाना, मैस्ड पपीता और ताजा जूस निकाल कर पिलाया जा सकता है, बेबी बहुत प्यार से ये चीजें खायेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rama
Hi mam 3 year k bache ko kya ahar de Jo healthy ho
निशा: रामा जी, 3 साल का बच्चे को दाल चावल, खिचड़ी, दलिया, अलग अलग तरह के स्टफ्ड परांठे, आलू, पालक, मेथी, पनीर, मटर जो भी पसन्द हो. अलग अलग तरह के चीला दाल का, बेसन का, सूजी का कई प्रकार के चीला वेबसाइट पर उपलब्ध है, बेबी को अपने हाथों से बना हुआ ताजा खाना खिलाइये.
nishu
Nisha Ji meri baby 6 month ki h use din m kit I baar air kit I quntety m khana khilana chaiye
निशा: निशु जी, बेबी को 4-5 बार दूध और दिन 2-3 बार थोड़ा थोड़ा सा 5-6 छोटी चम्मच सोलिड फूड दीजिये, बेबी को हाथ में पार्ले ग्लूकोज बिस्किट दीजिये बेबी उसे खाना सीखेगा.
chahat varlani
Mere baby 2year ka hai.use hameogobin ki kami hai bataiye kya kiya jaye.
निशा: चाहत जी बेबी को डाक्टर व्दारा दी गई दवायें देती रहें, खाने में पालक का परांठा, पालक की दाल या पालक की सब्जी, गाजर की खीर या हलवा वेबी को बनाकर खिलायें, अनार का जूस निकाल कर बेबी को दीजिये, घर का बना ताजा खाना जो बेबी पसन्द करता है उसे खिलाइये, बेबी जल्दी ही ठीक हो जायेगा.
Anirban Das
Nishaji meri 5 1/2 yrs. Ki beti ukg me parti hai .khana thik se khati nehi. Chawal sabji pasand nehi Pedia sure deta hoon.Par bahat
week hai.Aur immunity keise barega please answer me . Thank you.
निशा: अनिर्बन जी बेबी को जो पसन्द हो ताजा बना कर खिलायें, उसको दाल का या बेसन का चील, स्टफ्ड परांठा या जो भी पसन्द करती हैं खिलायें, एपल स्मूदी, अनार का जूस, आम जो भी फ्रूट वह पसन्द करें उसे खिलाती रहें, बाहर के खाने और कोल्ड ड्रिंक न दें, बेबी अपने से ही सही हो जायेगी, परेशान न हों.
patel bela
Hello nishaji mera baby boy 18 month ka hai ar ushka weigh 12 kg hai ar vo subh sirf shira hi kahata or pure din jabh bhi bhukh lage to bottel me hi milk pita hai ar kuch bhi khata nahi hai me chavl dal sab jabrjshti dati hu to jor jor se rone lagta hai me kya karu muje kuch asha kaho ki vo acche 6 sab kahaye or bottel bhi chudvani hai vo rat ko bhi bottel me milk pine ke liye 4 bar uthta hai plz muje jaldi se reply karo or bottle chudvane ka accha idea do bhut takhlif hoti hai bhar jay to plz plz jaldi reply kijiye
निशा: बेला जी, बेबी अच्छा है, स्वस्थ है, उसे जो अच्छा लगता है वह खाता है वह तो ठीक है, लेकिन आप दाल चावल या दलिया या खिचड़ी उसे फोर्स के खिलाने के वजाय आप उसके सामने खुद खाइये उसे बताइये कि ये बहुत अच्छा है हम भी खा रहे हैं, और वह जितना भी खाना चाहे उसे दीजिये, खाना जो आप खाते है उसे हर स्वाद खिलाइये, परेशान न हों बेबी धीरे धीरे सब कुछ खाना सीख जाता है. बोटल छुड़वाने के लिये आपको थोड़ा परेशान होगा पड़ेगा बेबी को छोटे गिलास और कटोरी से बहला कर दूध पिलायें, एसा करने में आपका समय बहुत लगता है, लेकिन 3-4 दिन बाद आपकी कम मेहनत हो जायेगी.
kalpana
hello nisha ji,
mere beta 8 months ka hai hai pehle wo dal daliya khichdi aasani se kha leta hai par ab wo bilkul ni khaata mein kya karu?????
baar baar dast usko lag jaate hai khaata kuch bi nai hai saara ka saara nikaal deta hai kamzor bahut ho gaya hai doctor ko dikhati hu par baar baar dast lag jaate hai mein kya karu????
please reply jaroor kare
thaks
निशा: कल्पना जी, बेबी के दांत निकल रहें होंगे, इस समय बेबी हर चीज को मूंह में डालता है, इसलिये उसको दस्त इन्फेक्सन होने की वजह से लग जाते हैं, बेबी के आस पास जो भी वह सब साफ होना चाहिये, और बच्चे को बोनिसन घुटी या मुगली घुटी दे सकती है, बेबी की तवियत ठीक रहेगी तो वह सब कुछ खाने लगेगा, और बेबी को बनाना, दही में मैस्ड चावल, चावल का माड़ और फलों का जूस पिलाते रहें.
pooja sethi
Hi nisha ji
Mera beta 5 n half months ka h aur mother feed kam leta h. Hum use cow's milk dete h. Kya uppar btayi gyi recipes bna kr apne bete ko khila skti hu???
Please nisha ji reply jrur kre.
Thanks
निशा: पूजा जी हां आप बेबी को उसके अनुसार कुछ थोड़ा थोड़ा खिलाना शुरू कर सकती हैं.
Gulshan
Hi Nisha ji mai aapki bahut badi fann hu aapke
duara batay recipe ka bana khana mari family ko bahut pasand aata hai mai aapse apne seven month ke baby ke liye kuch recipe ko batne ke request karti hu plese aap mujhe vegtable ke recipe batye taki mai unhe banker apne baby ko khila saku nisha ji ye mare hus
band ke mail id hai
thank you
निशा: गुलशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद. इस आर्टीकल में हमने 6 माह से 2 साल तक के बच्चे के लिये खाने के सुझाव दिये हैं, आप इसे पढ़ेंगी तो आप कई चीजें बच्चे को बना कर खिला सकती हैं.
mangla
Bacho k liye nachni (raagi)bhaut hi healthy hota h it is rich in calcium and minerals,m aapne baby ko daily 2tbsp raagi ka malt bana k deti hun,raagi flour ko bhun kar ek air tight container m rakh lo aur jab bana ho isme thore milk, water, sugar and elaichi powder daal k boil hone tak cook karlo
निशा; मंगला जी, बहुत बहुत धन्यवाद. बच्चों को रागी आटे से चीला (दोसा) बनाकर दिया जा सकता है.
Poonam Sharma
maam what to cook for a baby who has constipation?
निशा: पूनम, बेबी को दलिया, छिलके वाली मूंग दाल और दलिया से बनी खिचड़ी, फ्रूट मैस करके दीजिये और साथ में मुगली घुट्टी या बोनीसन बच्चे की घुटी देते रहें तो ज्यादा अच्छा है, आप इसके लिये डाक्टर से भी सलाह ले सकती हैं.
MANISHA
Thanks madam... You r too good. My angel is now 7 months.. Your article is very helpful for me.. Thanks alot Nishaji..
निशा: मनीषा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
muskan
Thank u nisha ji..reply ke liye..aapka jawab aaya...usse mai jarur follow krugi..dhanyawad...
Sanjna
Nisha Ji , Meri beti 2 saal 1 mahine ki hae . uska vaja 9.8 kg hae jo ki kafi kam hae . Wo upar ka dudh nahin leti hae ..usko kya khilaya jaye ya dudh ki aadat kaise dale ?? Aap ye bhi bataye ki dudh ki kitni matra theek rehti hae ?? mae bahut hi pareshaan rehti hoon uski diet ko lekar . Kripya kuchh bataye .
निशा: संजना जी, वजन तो ठीक है, कुछ बच्चे दुबले ही रहते हैं, बेबी स्वस्थ्य होना चाहिये, खाने के लिये आप बेबी को अब तो हर खाने की चीज दे सकती है जो आपके हाथों से ताजा बनी है, आर्टीकल में बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं, कुछ बच्चों को दूध नहीं पसन्द होता है कोई बात नहीं वह जितना पीना चाहे पीने दीजिये, चीला, दलिया, खिचड़ी बनाकर खिलाती रहें, फल भी खिलाती रहें, परेशान न हों.
Karmvir Singh
Nisha g! Meri wife ki delevery k 7 mahine baad bhi unka Stomach bilkul bhi kam nahi hua hai .
please koi esa sulution de ki unka Stomach bilkul Slim ho jaaye.

Please Reaply !
निशा: कर्मवीर जी, खाने में फैट कम लें, मिठाई बिलकुल नहीं, फल और सब्जियां अधिक खायें, वाक और पेट की एक्सरसाइट करें, पेट कम हो जायेगा.
ICHHA
MERA BETA 1 SAAL KA HUA HAY USAY KAYA KANAY KO DAY NA CHAHIYA
निशा: इच्छा, बेटे के लिये दिये हुये आर्टीकल में बहुत से खाने सुझाये गये हैं, जो उसे पसन्द हो खिलायें, दलिया, खिचड़ी, सूजी की खीर, मैस्ड चावल बहुत अच्छे होते हैं.
muskan
Nisha ji namskar, mera beta 3 mnth ka ho gya hai..kya baby ko ghhutti dena thik hota h.agar ha to mai apne baby ko kon si ghutti du..pls..btaye muje koi idea nhi hai is baare me..
निशा: मुस्कान जी, बेबी को घुट्टी दी जा सकती है, मेडिकल स्टोर से बोनिसन मिल जायेगी ये दे दीजिये या मुगली घुट्टी भी दे सकते हैं.
kavita sharma
Mari 9 onth kid baby pyas jada lagti issue use
n to nahi hoga?
निशा: कविता जी, इस समय गर्मी बहुत तेज हो रही है, बेबी को पानी पीने दीजिये, परेशान नहीं होइये.
yogesh
Hi...meri beti era 1 Sal 2 mahine ki h .Bt wo kuch b nhi khati piti .sirf wo mother milk piti h .or wo bhut chidchidi ho gai h usko bhukar ho gya tha 104.4.wo pet me infection hua tha to doctr be zifi dedi usse aram to pda lekin wo chidchidi ho gai h.samjh nhi aa rha ke kese Thk kru.plz btao kuch uska khana kya khilau or kese Thk kru.usko Mumy b uska dhyn Thk se nh rakhti...so plz help me
निशा: योगेश जी, बीमार होने के बाद बच्चे कमजोर हो जाते है और वे चिड़चिड़े हो जाते हैं,उसको प्यार करते रहें, इस आर्टीकल में बहुत सारे खाने हमने बच्चे के लिये सुझायें है उनमें से जो भी बेबी पसन्द करता है वह उसे खिलाइये, मां का दूध तो सबसे अच्छा होता है लेकिन बच्चे की अच्छी सेहत के लिये सोलिड फूड भी बच्चे को अवश्य दीजिये, आप कोशिश करते रहिये वह अपने आप खाना शुरू कर देगी.
vinod patel
Nisha ji mera beta 7month ka ho gaya h. keya me horlicks kesar badam,wonbita dena suru kar sakta hu. pl help. abhi dal chaval dena suru kar diya h. or hari sabjhi me keya keya dena aachha rahta h.
निशा: विनोद जी, अभी बेबी को घर का बना खाना दीजिये, दाल का पानी, मैस्ड चावल या उसका माड़, सब्जी में लोकी का टुकड़ा, आलू का जरा सा टुकड़ा कभी जो आप खा रहें बिना मसाले की चीज जरा सी उसके मुंह में रखिये, वह स्वाद लेना सीखेगा, बनाना या आम का पल्प थोड़ा सा खिलाइये, उसके हाथ में पार्ले बिस्किट दीजिये वह थोड़ा थोड़ा खाना सीखेगा, धन्यवाद.
Muskan
Hello nisa ji, mera beta 2mnth 17 day ka h, use mai bahar ka milk deti hu becouse mera doodh nhi aata, kam aata hai..plzz.mujhe btaye. mera doodh jyda aaye uske liye mai kya kru..plz help me..mai apne baby ko bahar ka doodh nhi dena chahti..aur vo doodh bahut nikalta hai muh se..plz reply jaldi kariyega nisha ji..
निशा: मुस्कान जी, आप अपने खाने में दूध और दलिया शामिल कीजिये, और समय पर अच्छी तरह खाना खायें, बेबी को हर 2 घंटे के बाद फीड कराती रहें, बेबी के लिये पर्याप्त दूध आना चाहिये, और अगर दूध फिर भी कम रहें तो दिन 1-2 बार बोटल से दूध देना ही होगा, धन्यवाद.