शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

khushi
thank u nisha ji apne jawab diya wese wo ganth gale par he mujhe lagraha tha ki apple juce pilane se hui he thank u ap such me bahut achchi hain jo itna busy rehkar bhi sabko jawab deti hain mene ab apne bête ko subha me 10 baje suji ka upma ya namkeen siwaiyan banakar deti hun.kya ye bhi sahi he .nisha ji apki recipe ki book milti kya jisme apki sari recipe ho or kanah milegi apki itni recipe he ki me apni book me likhte likhte thak gai .apki recipe se jo bhi banati hun bahut hi achcha banta he thank uuuuuuuu
निशा: खुशी, बहुत अच्छा बेबी खुश होकर खाता है, खाना और पौष्टिक बनाने के लिये खाना अलग अलग तरह का बना कर खिलायें, कभी खिचड़ी, दलिया, साबूदाना खीर, चीला आदि खिलायें, अलग अलग दानों में अलग तत्व मौजूद रहते हैं जो बेबी को हैल्दी बनायेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushi
hi nisha ji mera beta 21 month ka he jab wo 9 month ka tha tab mene uski nek par choti ganth dekhi thi dr ko dikhaya to bole esa hota he bachcho ko tenstion ki zarurat nahi .apse puchna chati hun ki koi gharelu nuske se ye khatam hosakti he .or me use week me 3 bar 1 cup apple ka juice deti hun cold nahi deti ye nuksan to nahi karega .plz mujhe jawab zaroor dijie me Dubai me rehti hun.
निशा: खुशी, नाक पर जो गांठ है आप उसे डा. को दिखा चुकी है और डा. ने कहा कि चिन्ता की कोई बात नहीं है तो प्लीज परेशान न हों, और बेबी को आप एपल जूस रोजाना पिला सकती है, वह तो बहुत ही फायदेमन्द है, बहुत बहुत धन्यवाद.
DIVYA AGNIHOTRY
Mam... mere bete ki age 6 month and 1 week ho gayi hai... kya usse lectozen ya cow ka milk diya ja sakta hai.....
Aapse request hai ki aap after 6 month child ki mother ki diet k bare me bhi bataye ...Kyunki mera milk ban nahi pata...
निशा: दिव्या, बेबी को काऊ मिल्क और लेक्टोजन दोंनों ही दिया जा सकता है, आप सुबह और शाम दोंनो टाइम 1 - 1 गिलाव दूध पीजिये, दलिया दूध के साथ या दाल के साथ खाइये, घर का बना खाना समय पर लीजिये, बेबी को दूध बार बार पिलाती रहें, दूध अवश्य बनेगा, और फिर भी बच्चे के लिये दूध कम होता है तो चिन्ता न करें अब बेबी को खाने के लिये बहुत कुछ दिया जा सकता है, उसकी डायट प्लान के लिये आर्टीकल से मदद ले सकती हैं, धन्यवाद.
Ashwini
good suggestion and guidelines
santosh kumar
meri beti 2 saal ki hai use kya-2 khilaye
surendra singh
Good morning nisha ji
Jaankari ke liye Thank you nisha ji
surendra singh
Good afternoon nisha ji mera ladka abhi 10 din ka hai par uska pet har samay kharab rehta hai.din me char panch baar bilkul patli karta rehta hai.ye do din se he suru ho gaya tha.suru ke do din maa ka doidh na hone par hamne use bahar ka doodh pilaya tha aur ab maa ka hi doodh pita hai..plz kuch iss bare me batayen.........
निशा: सुरेन्द्र जी बच्चे के लिये मां का दूध सबसे अच्छा होता है और इतना छोटा बच्चा तो 3-4 बार पोटी करता है, और अगर आप महसूस करते हैं कि कुछ ज्यादा है तो बच्चे को तुरन्त डाक्टर को दिखायें, धन्यवाद.
kalpana
hello mam ,m apka khana banany wali video bhei takhti hu thankyou mam humary help karny k lay.
निशा: कल्पना, बहुत बहुत धन्यवाद.
reena
Nisha ji mera baby 9th mnth ka h kya m use roti khila skti roti khane se uski hieght m to koi problem ni ayegi
निशा: रीना, जी हां आप उसे थोड़ी सी रोटी खिला सकती है, उसके लिये सोलिड फूड में दलिया,खिचड़ी मैस्ड चावल और दाल, सूजी की खीर, साबूदाने की खीर आदि अवश्य दीजिये
Radhika
Hi nisha ji... M always glad 2 read u.. U r awesome n god bless u :-) ek bat puchni thi meri di ka baby 15 month ka he n wo kuch khana psnd nhi krta milk b badi mushkil se leta he.. kuch daliya khichadi khilane ki koshish b kro to sab vomit kr deta he dctr khte he dhire dhire sikh jayega baccha he..bt uski physical growth improve krne ke liye koi solid idea de jo wo kha ske..plz waiting 4 ur ans.
निशा: राधिका, बहुत सारे बच्चे इसी तरह खाने में प्रोब्लम करते हैं, उनको अलग अलग खाने बना कर देते रहें, और उन्हैं जो भी टेस्ट पसन्द आयें उसी स्वाद में उन्हैं खाना दीजिये, आप जो भी खाना खा रहे थोड़ा सा उसके मूंहे में डालते रहें, धीरे धीरे बेबी खाना सीख लेगा.
Dr. Nidhi Gupta
thanks nisha ji. i was searching something simple and easily understood like this for my eleven month old baby.
निशा: निधि जी, इस आर्टीकल में बहुत सारे खाने बेबी के लिये बताये गये हैं, आप जो भी पसन्द करती हो वह बेबी को दे सकती हैं.
Rajni
Hiiiiiiiii Nish ji mera beta 7 month ka hai mai use ghar par bana kar kya kya khila sakti hu
निशा: रजनी, आर्टीकल शिशुयों के लिये आहार में 6 महिने से लेकर 2 साल तक के बच्चों के लिये खाने के लिये हैं, आप इसे पढ़े इसमें बहुत सारे खाने के बारे में लिखा है जो बच्चे को दिया जा सकता है, धन्यवाद.
pooja yadav
Thankyou Nishaji.mujhe ek bat aur puchhni hai.mera bada beta 5 sal ka hai.wo kafi kamjor hai.usko khane ke liye kaho to rone lagta hai.kahta hai ki mera pet bhara hua hai.ek bar me aadhi roti mushkil se kha pata hai.idly to kha leta hai.pls meri help kijiye.koi esi food recipe bataye jisse mere bete ko poora poshan mil sake aur uska waight bhad sake. Abhi uska waight 14 kg hai.
निशा: पूजा, बेटे की पसन्द का खाना बनाकर उसे दीजिये, वह मेगी या पास्ता, या राइस पुलाव इडली, दोसा या स्टफ्ड परांठे जो भी वह खाना चाहे उसे दीजिये, दूध दिन 3 बार उसे दीजिये, बच्चे को हर समय जिद्द मत कीजिये, वे अपने ही खाने लगते हैं, धन्यवाद.
pooja yadav
Nisha ji baby ke liye aapne likha hai ki use dal, chawal, daliya bhun kar uski khichri banakar de.lekin kya ye sab ghee me bhunne hai ya sukhe?pls tell me.
निशा: पूजा, दलिया को थोड़ा सा देशी घी डालकर भून कर रख लीजिये, बाकी सभी चीजें भूनने की आवश्यकता नहीं है.
annapurna
mam my baby is 14 month.but she does not walk what can i do. her weight 9.5
निशा: अन्नपूर्णा जी, बेबी की हैल्थ ठीक है तो चिन्ता की कोई बात नहीं है, आप उसकी रोजाना अच्छी तरह मसाज करती रहें, बेबी पकड़ कर खड़े होता है, उसे वाकर में खड़े कीजिये वह बहुत जल्द चलना सीख जायेगा, कुछ बच्चे देर से चलते हैं.

vandana
Thank You Nisha Ji
vandana
hello nisha ma'am,

maine apko pehele bhi msg kra tha but apka rply ni aya... so plz tell me k mera 2 saal ka baby hai dhang se khana ni khata so esa kya kru jo kuch ache se kha sake..

thanx & regard
vandana

निशा: वंदना, बेबी जितना खाता है, या जो भी पसन्द करता है, आप उसे वह खिलायें, बेबी स्वस्थ हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, धीरे धीरे ये बच्चे खाना सीख लेते हैं, धन्यवाद.
rajesh
10 manth baby ko roti khila sakte he
निशा: राजेश जी हां बेबी को रोटी का टुकड़ा दिया जा सकता है, और सोफ्ट फूड खिच़ड़ी, दलिया, दाल चावल, सूजी की खीर बेबी को दे सकती हैं. शिशु का आहार लेख पढ़ सकते है, जिसमें बेबी के लिये आहार की जानकारी दी गई है.
vijay
Madam
मेरी पोती पांच हफ्ते की है डॉक्टर का कहना है कि पानी बिल्कुल नहीं पिलाना दूध में पानी उसको मिल जाता है.
Please repply..
निशा: विजय, डाक्टर सही कह रहे हैं, अभी बेबी को पानी देने की आवश्यकता नहीं है.
seema
mam pls tel me meri gudia 11 month ki ho gai hai. kya mein use kisi tarah badam de sakti hu pls tell me .

निशा: सीमा, बेबी को 1-2 बादाम पानी में भिगो कर पीस कर दिये जा सकते हैं,पीस कर दूध में मिला कर बेबी को दे सकते हैं.
aliza hashim
mam actully usny mara brst feed 2month par baand kardeya tha to us vaja sy vo thodi week hy .acha mam abhi is sizen ma ma usy aanar ya mixed juice dysakate hu usy co ugh to nahe bany ga ?? Mam vo knorr ka soup shok sy pelyte hy usy harm to nahe kary ga
निशा: अलिजा, अभी ठंड का मौसम है जूस मौसम को अनकूल हो जाने पर ही दीजिये, सूप तो अच्छा है, आप उसे घर में बने दाल का पानी या चावल का माड़ थोड़ा थोड़ा घर में बनी चीजें देती रहें, वह धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
aliza ali khan
nisha ji hii mare 11month ke baby kuch bhe nahe khate hy my bhot paryshan hu ma usy ky khelao jisy vo moote hu jay
निशा: अलिजा, बेबी हैल्दी है, आप मोटे होने कि चिन्ता मत कीजिये, उसे दलिया दूध, खिचड़ी, दाल, मैस्ड फ्रूट, कम मसाले वाली सब्जी को मैस करके जितना वह खाये खिलाती रहें, धीरे धीरे वह खाना सीख जायेगा.
shreya
Nisha G. Mera baby 6 months ka hai. Main use kya de sakti hoon. fruits thand ke karan nahi de paa rahi hoon. Kya kewal daal ka pani hi de sakte hai. kya kuch asa haijo bache ko thand main sahi rahe.
निशा: श्रेया, बच्चे को चीकू खिलाया जा सकता है, दाल का पानी, सब्जी का पानी, मैस्ड चावल दाल के पानी के साथ बच्चे के हाथ में बिस्किट दे सकती हैं, अभी थोड़े दिन बाद मौसम अच्छा हो जायेगा तब आप और भी फल बेबी को खिला पायेंगी, धन्यवाद.
madhu
my baby is 1year+, he is eats only cerelac it's good or not.............plz suggest me
निशा: मधु, बेबी सेरेलक खाता है, अच्छा है इसके साथ में आप घर में जो खाना बनता है, उसमें से बच्चे को कुछ कुछ खिलाती रहें, दाल से बिना मिर्च डाले डाल का पानी बच्चे को दीजिये, सब्जी का टुकड़ा मैस करके दीजिये, चावल मैस करके दीजिये, बच्चे के लिये मैस्ड खिचड़ी बनाइये, रोटी परांठे का टुकड़ा बच्चे के हाथ में दे सकती हैं, बच्चा इन चीजों को स्वाद से खाने लगता है, तब आप सेरेलक बन्द कर सकती है, सेरेलक से घर में बना हुआ खाना ज्यादा अच्छा है.
SNEHA
hi mem , meri beti 20 months ki hai ushki wght 10 kg hai khana uese kuch ve accha neha lagta....kya koru mein dal chawal khisri roti kuch ve nehi biscuit khati nahi...plz help mem
निशा: स्नेहा, बेबी को जो पसन्द हो वह दीजिये, बिस्किट मीठे या नमकीन, बेसन का चीला, दाल का दोसा, रोटी परांठा और दूध जो वह पसन्द करती हो आप उसे अपने हाथ से खिलाइये, उसका वेट ठीक है, बेबी की स्वस्थ है तो चिन्ता न करे बच्चे अपने आप ही धीरे धीरे खाना सीख जाते हैं.
Rajni
Dear Madam,
Apke recipes bahut achee hain....apka bahut bahut dhanyabad....I am so happy....apke recipes se sab ko bahut help mil jaati hai....main apka bahut bada fen hun.......Madam mera baby 2 year 3 month ka hai..o khana bahut kam khaata hai,or na hi fruits khaata hai...or use sweets ,kurkure,namkeen ets,s ye sab achaa lagta hai...or ja na do to rota hai....or madam g boil egg khaata hai..1 time me kitne egg dene chahiye.... or maa ka dhoodh pita hai...bahar se dhoodh nhi pita hai..last 2nd month me uska weight 12.300kg some think tha....Please guide me what is best for my baby....
निशा: रजनी, आपका बेबी एकदम स्वस्थ है, कुछ बच्चे कम खाते हैं, लेकिन आप उसे कुरकुरे की जगह कुछ घर में उसके लिये नमकीन बना लीजिये, बेसन के सेव बनाकर रख सकती हैं, ड्राई फ्रूट नमकीन बना सकती हैं. चीला, नमकीन स्टफ्ड परांठा, दोसा घर की बनी चीजें खिलायें तो फ्यूचर के हिसाब से अच्छा है.
MedhaManish
Hare Krishna Mam,
Humara Anadi 5 mahine ka hain. Hum Anadi ko bottel se dodh dete hain koi problem to nahi hai. Hum ko kuch logo ne kaha ki bacche do bottel se dodh nahi dena chahiye. Kya hum jan sakte hai Kyun ?.
निशा: मेधा जी, बच्चे के लिये मां का दूध सबसे अच्छा है, लेकिन जब मां का दूध बच्चे के लिये पर्याप्त न हो तब बच्चे को बोटल से दूध देने में कोई प्रोब्लम नहीं है.
Vikas Sharma
Nisha ji Good Morning

what can i give to my five month girl baby


निशा: विकास अभी बेबी को मां का दूध ही पर्याप्त है.
mili
Thanks Nisha Ji,
mili
Nisha ji
Dabar Janam Ghutti baby ko kab se dena suru karte hai? aur isse kya fayda hai? aur sardi ke dino me de sakte hai ya nhi?
निशा: घुटी बच्चे को 2 महिने के बाद से दी जा सकती है, इससे बच्चे का पाचन सही रहता है,प्लीज डा. से सलाह लीजिये.