नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
Read - Nariyal Barfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
- पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
- मावा-200 ग्राम (एक कप)
- पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
- पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.
मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
कमेंट (174)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमेश जी, रेसिपी में 100 ग्राम नारियल चूरा लिया गया है, आप 300 ग्राम ले रहे हैं, इसके लिये सारी सामग्री को तिगुना कर लीजिये.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रज्ञा जी, चाशनी ठंडी नहीं करनी है. गरम चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
निशा: लालदेव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, गरम मावा में चीनी मिलाने से बर्फी गीली बनती है, मावा को ठंडा होने पर, यानिकि बिलकुल गुनगुना गर्म रह जाय तब आप उसमें चीनी मिलायें और जमा दें. आप इसमें थोड़ा नारियल पाउडर या मिल्क पाउडर मिला दीजिये, बर्फी सही हो जायेगी. या आप इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए ऎसा करने से भी बर्फी जम जाती है.
निशा: कीर्ती जी, हमने रेसिपी में 100 ग्राम नारियल की बर्फी बनाई है, आप 1 कि. नारियल की बर्फी बनाना चाहते हैं, जो कि 100 ग्राम का दस गुना है, तो सारी चीजों को दस गुनी करके ले लीजिये, आशा है आप बहुत अच्छी बर्फी बनायेंगे.
निशा: खुशाल जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध मक्की के आटे, ओट्स, सोयाबीन, दाल से बनी रेसिपीज़ ट्राई कर सकते हैं, ये सभी ग्लूटेन फ्री होती हैं.
निशा: अंजलि जी, मावा को खोया कहते हैं. यह दूध का गाढ़ा रूप है.
निशा: अमृ्ता जी, गरम मावा में चीनी मिलाने से बर्फी गीली बनती है, मावा को ठंडा होने पर, यानिकि बिलकुल गुनगुना गर्म रह जाय तब आप उसमें चीनी मिलायें और जमा दें. आप इसमें थोड़ा नारियल पाउडर या मिल्क पाउडर मिला दीजिये, बर्फी सही हो जायेगी.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, धन्यवाद.
निशा: रवि जी, नारियल से जल्दी ही महक आने लगती है. इसलिए नारियल लड्डू को अधिक दिनों तक स्टोर नहीं किया जा सकता.
निशा: रेखा जी, अगर आप पिसी चीनी डाल रहे हैं तब चाशनी बनाने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: रवि जी, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे. मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक तरह से चावल बनाने का तरीका दिया हुआ है, वह आप देख सकते हैं.
निशा: रीना जी, चाशनी गाढ़ी होने और बर्फी को जल्दी से थाली में डालकर नहीं जमा सकने के कारण, मिश्रण कढ़ाई में ठंडा हो कर बिखरने लगता है. मिश्रण को फिर से कढ़ाई में डालकर और चौथाई कप दूध डालकर मिश्रण को फिर से अच्छी तरह गीला होने और पूरी तरह गरम होने तक पका लीजिये, थाली पहले से तैयार रखिये मिश्रण को थाली में तुरन्त जमा दीजिये, बर्फी अच्छी जम जायेगी.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमान्शू जी, चाशनी बनाते समय पानी का यूज होता है, प्लीज आप रेसिपी देखिये, वीडियो देखिये और उसमें दी गई मात्रा और तरीका फोलो कीजिये, आप अवश्य ही अच्छी कोकोनट बर्फी बनायेंगे.
निशा: अनुजा जी, नारियल और मावा की मात्रा मिलाकर जो मात्रा आयें चीनी उससे कम आधा या थोड़ी सी अधिक रखें.
निशा: वंदना जी, अवश्य कर सकती हैं, लेकिन आपको इसे थोड़ा पका कर गाढ़ा करना होगा.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप बिना मावा के कन्डैन्स्ड मिल्क से बर्फी बना सकते हैं.
निशा: राखी जी, दूध को गाढ़ा करके मावा बनता है, इसे बनाने का तरीका मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिया हुआ है, आप उसे देख सकते हैं.