नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
Read - Nariyal Barfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
- पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
- मावा-200 ग्राम (एक कप)
- पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
- पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.
मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
कमेंट (174)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुलबीर मैं इस बर्फी का वीडियो बना दूंगी.
निशा: मीनू, नारियल की बर्फी का वीडियो दिया गया है, फोटो के ऊपर जो सिम्बल है उसे क्लिक करके वीडियो देखा जा सकता है, बर्फी के लिये पका नारियल कद्दूकस किया हुआ या नारियल का बुरादा लिया जा सकता है.
निशा: मेरी वेबसाईट पर तो मावा मिलाकर बनाई बर्फी ही है. सुझाव के लिये धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: सरोज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mere paas rasgulle ka sugar syrup hai...kya use barfi banane ke liye use kr sakte hai? plz reply jaroor dijiega...main ye sugar syrup waste nhi krna chahti...:)
thnx
निशा: शुचि, जी हां अवश्य कर सकते हैं, इसे मैदा में गूंथ कर शकरपारे भी बनाये जा सकते हैं, वेस्ट तो करना ही नहीं चाहिये.
Please reply soon.
निशा: वर्षा, मिल्क पाउडर 1 कप ले लीजिये, किसी बर्तन में थोड़ा दूध इतना दूध डालिये कि मिल्क पाउडर आटे की तरह गुथा हुआ दिखे और लगातार चलाते हुये धीमी आग पर 2-3 मिनिट पकाइये, और बिलकुल मावा की तरह इसे यूज कीजिये.
निशा: पूजा, नारियल और चीनी मिलाकर भी बर्फी बना सकते हैं और कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ भी नारियल बर्फी बनाई जा सकती है.
pls reply
THANK U VERY MUCH
निशा: गुड़िया, बर्फी बनाने का तरीका सेम ही रहेगा, मावा की जगह आप मिल्क पाउडर डाल कर मिलाइये और बर्फी को बिलकुल उसी तरह जमा दीजिये.
निशा: भावना, जी हां बिना मावा के भी बना सकती हैं.
निशा:मिनी, मावा की जगह मावा ही अच्छा लगेगा.
निशा: चंदा, अगर चीनी अधिक और पानी अधिक हो, बर्तन अधिक चौड़ा हो, चाशनी की मात्रा कम हो तो जल्दी चाशनी गाढ़ी होने लगती है. बर्फी यदि खाने में अच्छी लग रही है तब खाकर खतम कीजिये, थोड़ा सा दूध या पानी डालकर 1-2 घंटे के लिये रखकर हल्की गैस पर पकाकर फिर से जमाकर बर्फी को नरम किया जा सकता है.
निशा: कनिका, जी हां पाउडर चीनी मिलाने पर भी बर्फी इतनी ही स्वादिष्ट बनेगी.
thanks 4 giving this sweet recipe of nariyal barfi i am very thank ful to u
निशा: अर्चना, आप सही कह रही है, उतनी ही पाउडर चीनी लेनी है. नारियल लड्डू में तगार या बूरा लिया जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, वीडियो में बिना चाशनी के ही नारियल बर्फी बनाई है, आप इसे बड़ी आसानी से बना सकती हैं.
hello kya main maave ki jagah ghar me jo ghi banta hai uske baad jo maava bachta hai wo use kar sakti hoon..
निशा: प्रग्या, जी हां उसमें घी अधिक होता है, आप पसन्द करती तो उसे यूज करके बर्फी बना सकती हैं.
निशा: राधा, बर्फी के लिये दो तार की चाशनी ले लीजिये.
निशा: दीपिका, यदि चाशनी अधिक गाड़ी हो जाये या हम इसे गरम गरम जमाने के बजाय ठंडा करके जमायें तो बरफी बिखर जायेगी. अब आप इस मिश्रण में दो टेबुलस्पून दूध डालर एकदम धीमी गैस पर गर्म करके अच्छी तरह मिक्स करके जमा दीजिये.
agar chashni nahi banaye or direct sugar mila le to kya birfy ban jayegi
reply jarur kijiyega
dry ho gayi thi to kay kare batayiye plz
replay me.
निशा: अश्विनी, कई बार मावा एसा ही आता है, कि उससे घी नहीं निकलता, घी डेरी पर पहले निकाल लिया जाता है या मावा को मिल्क पाउडर से बनाया गया होता है. बर्फी अगर एसे नहीं खाई जा रही है, तब कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून दूध और 2 टेबल स्पून घी डालिये, बर्फी भी डाल दीजिये, धीमी आग पर बर्फी को मेल्ट होने दीजिये और पूरी तरह बर्फी मेल्ट होने के बाद 1-2 मिनिट पका कर चैक कीजिये अगर वह जमने वाली कन्सिस टेन्सी पर है तो प्लेट में घी लगाकर फिर से जमा दीजिये. बर्फी सोफ्ट हो जायेगी
निशा: जी राशि, इस मिक्स में कन्डेन्स्ड मिल्का या मावा मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते हैं.