Eggless Coconut Cookies recipe – नारियल कुकीज

घर की बनी ताजा ताजा नारियल कुकीज, कुरकुरी इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय. आज चाय का साथ देने के लिये नारियल कुकीज बनाकर देखिये. बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Coconut Cookies
- नारियल पाउडर- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- खांड़/ पाउडर चीनी- 1 कप
- मक्खन- ½ कप
- दूध- 2 से 3 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Coconut Cookies without eggs
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिये. इसमें खांड़ डालिये और अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाये.
मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर, मैदा को किसी बर्तन में 2 बार छानकर निकाल लीजिये, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला कर आटा जैसा गूथ लीजिये. अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो, तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकालिये और हाथों से गोल करके हल्का सा दबाव देकर कुकीज़ का आकार देकर ट्रे में लगाइये. एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइये क्योंकि कुकीज बेक होकर फूलती हैं.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज़ लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकालकर चैक कीजिये. अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन, तब कुकीज बेक हो गई है. अगर नहीं हो, तो आप ओवन को और 3- 5 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
नारियल की कुकीज ओवन से निकालिये और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकालकर जाली स्टेन्ड पर रखिये.
इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिये. सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिये.
नारियल की कुकीज (Coconut Cookies eggless) तैयार है, आप नारियल की कुकीज बच्चों को दीजिये, वे मज़े से खाएंगे.
Eggless Coconut Cookies recipe video in Hindi
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विधि जी हाँ डाला जा सकता है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और स्वादिष्ट खाना बनाती रहें.
निशा: गरिमा जी, दिये हुये नाप से इन्ग्रीडियेन्ट मिलायें, और उन्हैं किनारे हल्के ब्राउन होने तक बेक करें, अलग अलग ओवन में थोड़ा समय भी अलग हो जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें आसानी से अच्छी बनने लग जाती हैं.
निशा: उबेदुर जी, हां, इन कुकीज़ को इलैक्ट्रिक ओवन में ही तो बनाया है.
Aap e recipe mein likha baking powder ek chota spoon. Kya iska Matlab one tsp hai ya 1 tbsp? Plz clear kariye. I want to bake these cookies.
निशा: अनु जी, 1 छोटा चम्मच का मतलब 1 tsp.
निशा: गायत्री जी, हां, घी डाला जा सकता है.
निशा: मीनू जी, हां आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: पल्लवी जी, अगर आपके पास माइक्रोवेव है, तो इसे कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकती हैं.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूमा जी हां अवश्य कर सकते हैं, चीनी के बराबर ही गुड़ ले लीजिये.
निशा: ममता जी इसमें बेकिंग पाउडर ही चाहिए होता है.
निशा: कल्पाना जी, इन कुकीज के लिये बेकिंग पाउडर ही डाला जाता है.
Dusri baat kabhi to hum chini aur butter fent kar fluffy kar k fir usme sare dry ingredients mix karte h aur kabhi aise hi sari cheeje mix kar dete hai.. Why
Aaj mai ye coconut cookies banane ki soch k video dekh ri thi aur jab video khatam hua to uspe aate k meethe biscuit (jo ki hamare yaha sabko bahut pasand hai) ka link aya
Bas fir maine wo video bhi dekha aur fatafat aate k biscuit banaye
Biscuit itne ache bane h k aaj k baad bazar k biscuit khana band
Man kar raha h k ye biscuit apko.bhi taste karwau
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. वैसे मैं अपनी अधिकांश रेसिपी में यह बताने की कोशिश करती हूं.
Mere microwave m convection nhi likha micro grill or combination defrost quick defroast ye sb h cookies kispr bnauu
निशा: काजल जी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है, कुकीज को कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया जाता है.
Mam hm kya butter ki jgah refind oil use kr skte h to kya jitna butter h utni quantity oil v lenge
Mam mine try ki ye cookies in microwav in conv. Mode as u told but mine nonstick tawa use kiya cookies niche she jal gai or upper side she kachhi this kya karu
निशा: शिखा जी, कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बनायें तो नीचे से जलती नहीं हैं, इसमें हीट ऊपर से आती है और फैन से सरक्यूलेट होकर चारों ओर फैलती है, क्या आपने माइक्रोवेव + कन्वेक्सन मोड यूज तो नहीं कर लिया, इसमें कुकीज बर्न हो सकती हैं.
always वंडरफुल
I really like this cookies....
hello mam, v nice or simpal. aapne kon sa butter use kiya h? or cookies ko kon se mode me bake karna h?
than you..
निशा: गीता जी, कुकीज के लिये आप कोई भी बटर ले सकती हैं, इसे ओवन में बेक कर सकते हैं, या माइक्रोवेव के कनवेक्सन मोड पर बेक कर सकते हैं.