Eggless Coconut Cookies recipe – नारियल कुकीज

घर की बनी ताजा ताजा नारियल कुकीज, कुरकुरी इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय. आज चाय का साथ देने के लिये नारियल कुकीज बनाकर देखिये. बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Coconut Cookies
- नारियल पाउडर- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- खांड़/ पाउडर चीनी- 1 कप
- मक्खन- ½ कप
- दूध- 2 से 3 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Coconut Cookies without eggs
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिये. इसमें खांड़ डालिये और अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाये.
मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर, मैदा को किसी बर्तन में 2 बार छानकर निकाल लीजिये, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला कर आटा जैसा गूथ लीजिये. अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो, तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकालिये और हाथों से गोल करके हल्का सा दबाव देकर कुकीज़ का आकार देकर ट्रे में लगाइये. एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइये क्योंकि कुकीज बेक होकर फूलती हैं.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज़ लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकालकर चैक कीजिये. अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन, तब कुकीज बेक हो गई है. अगर नहीं हो, तो आप ओवन को और 3- 5 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
नारियल की कुकीज ओवन से निकालिये और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकालकर जाली स्टेन्ड पर रखिये.
इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिये. सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिये.
नारियल की कुकीज (Coconut Cookies eggless) तैयार है, आप नारियल की कुकीज बच्चों को दीजिये, वे मज़े से खाएंगे.
Eggless Coconut Cookies recipe video in Hindi
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शैली जी, आप बहुत ही फास्ट ओवन में इन्हैं बेक कर रही हैं, अगली बार इसका तापमान 160 रखिये और कुकीज को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में तापमान और सैटिंग में काफी अन्तर आता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अपने ओवन के तापमान को आसानी से सैट कर पायेंगी, धन्यवाद.
निशा: कविता, गैस पर नानखताई बनाने की रैसिपी दी हुई है, इसी तरह से ये कुकीज पर गैस पर बनाई जा सकती है, सर्च बटन पर नानखताई बिना ओवन के लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुमन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैत्री कर सकते हैं लेकिन कलर और स्वाद में थोड़ा फरक तो हो जायेगा.
निशा: अंशुल, कुकीज को ओवन में ही बनाया, प्लीज आप रैसिपी से टाइम देखकर उसे बनाइये, आप अच्छे कुकीज बना लेंगे.
निशा: मीनू, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बनाइये, बहुत अच्छी कुकीज बनेंगी.
meri cookies ka taste bahot achha hai shayad jaisa hona chahiye lekin pichli do recepies mein aisa hua hai ki cookies soft hui , taste achha hua lekin fuli nahi, wo size mein phaili lekin puffy nahi hui, kya karan hai .plz reply kijiyega.
निशा: राजल, मुझे लग रहा है कि कुकीज के डोह में घी थोड़ा अधिक हो गया है, इसी से कुकीज चपती फैल गई हैं, अगली बार घी थोड़ा सा कम कर दीजिये, अच्छी कुकीज बनेंगी.
निशा: नीतू, जी अवश्य.
निशा: विजय, जी हां बना सकते हैं.
Can I use frozen grated coconut to make these cookies?
निशा: ज्योति, कुकीज को नीचे से हीट अधिक मिलने के कारण वे नीचे से जल जाती हैं, कुकीज को मीडियम रैक पर रख कर बेक कीजिये, 10 मिनिट के बाद चैक कर लीजिये, अगर कुकीज नीचे से अधिक ब्राउन हो रही हो तो नीचे की हीट बन्द करके कुकीज को बेक कीजिए.
निशा: अर्चना अधिक बेक होने पर कुकीज हार्ड हो सकती हैं.
mene aaj coconut cookies banai..achi bani hai.Dhanyawad !!
निशा: कुकीज, ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक की जाती हैं. आप जो चाहें ले सकती हैं.
निशा: गरिमा, जी हाँ कर सकते हैं लेकिन बटर ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: सोनियां, मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: स्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता, कन्वेक्सन मोड पर स्टील की प्लेट यूज अवश्य कर सकते हैं.
निशा: खुशबू, आटा भी यूज कर सकते हैं.
निशा: पदमा, कुकीज माइक्रोवेव में बहुत जल्द बन जाती है, मैं माइक्रोवेव कुकिंग के लिये अभी जल्दी ही रैसिपी लिखूंगी.
THANK YOU FOR SHARING
निशा:अर्चना, आप बटर की जगह ओइल का प्रयोग कर सकती है, कुकीज सोफ्ट बनेंगी.