Eggless Coconut Cookies recipe – नारियल कुकीज

घर की बनी ताजा ताजा नारियल कुकीज, कुरकुरी इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय. आज चाय का साथ देने के लिये नारियल कुकीज बनाकर देखिये. बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Coconut Cookies
- नारियल पाउडर- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- खांड़/ पाउडर चीनी- 1 कप
- मक्खन- ½ कप
- दूध- 2 से 3 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Coconut Cookies without eggs
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिये. इसमें खांड़ डालिये और अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाये.
मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर, मैदा को किसी बर्तन में 2 बार छानकर निकाल लीजिये, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला कर आटा जैसा गूथ लीजिये. अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो, तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकालिये और हाथों से गोल करके हल्का सा दबाव देकर कुकीज़ का आकार देकर ट्रे में लगाइये. एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइये क्योंकि कुकीज बेक होकर फूलती हैं.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज़ लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकालकर चैक कीजिये. अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन, तब कुकीज बेक हो गई है. अगर नहीं हो, तो आप ओवन को और 3- 5 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
नारियल की कुकीज ओवन से निकालिये और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकालकर जाली स्टेन्ड पर रखिये.
इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिये. सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिये.
नारियल की कुकीज (Coconut Cookies eggless) तैयार है, आप नारियल की कुकीज बच्चों को दीजिये, वे मज़े से खाएंगे.
Eggless Coconut Cookies recipe video in Hindi
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम, रैसिपी में दिया हुआ समय ही कन्वेक्सन पर रखना है.
kya hum ise nankhatayi ki tarah gas pr bana sakte hai?
निशा: रिचा, कुकीज गैस पर नहीं बनेंगी.
निशा: नलिनी, मक्खन कम होने से कुकीज सख्त हो सकते है या कम तापमान पर बेक करें तो भी कुकीज सख्त हो सकते हैं.
निशा: निमिशा, ये बटर से बनी है, बटर का स्वाद तो आयेगा ही, नारियल की मात्रा अधिक करने से नारियल का स्वाद ज्यादा आयेगा.
निशा: मधुलिका, जी हां बाजार में सुगर फ्री मिठाई मिल रही हैं, आप कुकीज भी सुगर फ्री से बनाकर देख सकती हैं.
निशा: रति, ज्यादा मक्खन के कारण एसा हो सकता है. मैं भी कन्वेक्सन मोड पर 180 सेग्रे पर कुकीज बेक करती हूँ, बहुत अच्छी बनी है कुकीज.
निशा: शालिनी, कुकीज में सूखा नारियल डाला गया है.
kya yeh recipe microwave convection mode per bana sakte hai? Bartan kaun sa use kare ge.plz tell me.
निशा: प्रतिभा, जी ये माइक्रोवेव कन्वेक्सन में बनाई जा सकती है, स्टील या एलमोनिय कोई भी बर्तन ले लीजिये.
निशा: स्वेता, कुकीज ओवन में ही बनती हैं.