Eggless Coconut Cookies recipe – नारियल कुकीज

घर की बनी ताजा ताजा नारियल कुकीज, कुरकुरी इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय. आज चाय का साथ देने के लिये नारियल कुकीज बनाकर देखिये. बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Coconut Cookies
- नारियल पाउडर- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- खांड़/ पाउडर चीनी- 1 कप
- मक्खन- ½ कप
- दूध- 2 से 3 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Coconut Cookies without eggs
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिये. इसमें खांड़ डालिये और अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाये.
मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर, मैदा को किसी बर्तन में 2 बार छानकर निकाल लीजिये, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला कर आटा जैसा गूथ लीजिये. अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो, तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकालिये और हाथों से गोल करके हल्का सा दबाव देकर कुकीज़ का आकार देकर ट्रे में लगाइये. एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइये क्योंकि कुकीज बेक होकर फूलती हैं.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज़ लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकालकर चैक कीजिये. अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन, तब कुकीज बेक हो गई है. अगर नहीं हो, तो आप ओवन को और 3- 5 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
नारियल की कुकीज ओवन से निकालिये और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकालकर जाली स्टेन्ड पर रखिये.
इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिये. सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिये.
नारियल की कुकीज (Coconut Cookies eggless) तैयार है, आप नारियल की कुकीज बच्चों को दीजिये, वे मज़े से खाएंगे.
Eggless Coconut Cookies recipe video in Hindi
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Humne aapki website se coconut cookies try kri or humm iss resepi m pass ho gye bhot tasty bani
Thanxx
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya cookies nariya aur dal sakti hu ?plz reply
निशा: अफशीन जी, आपके ये कमेन्ट मेरे काम करने के उत्साह को बढ़ाते हैं,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफशीन, दोंनो में अन्तर जानने के लिये मैं ये लिंक दे रही हूँ , प्लीज इसे आप पढ़ लीजिये, और बेकिंग में बेकिंग पाउडर ही यूज किया जाता है, क्यों कि बेकिंग सोडा को काम करने के लिये, खटाई की आवश्यकता होती है, अगर रेसिपी में कुछ खट्टा यूज हो रहा तब बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: निति जी, घी भी मिलाया जा सकता है.
निशा: मोनिका जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन सारी कुकीज या केक बनाये जा सकते हैं और हर एक रेसिपी पर उसके बेक करने का समय दिया है, उसी के हिसाब से समय देना है, अलग ओवन में समय का थोड़ा फरक तो रहता ही है.
निशा: रिया जी हां, इन्हैं कोम्बो मोड पर बेक किया जा सकता है.
निशा: रश्मी जी हां कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मेटल की प्लेट रखी जा सकती है.
निशा: नेहा जी ये सब मैं अकेले नहीं करती ये सारे काम ये तो पूरा टीम वर्क है. आप रेसिपी बनाने की कोशिश कीजिये आप जरूर बनयेंगी और अच्छा बनायेंगी.
निशा: प्रियंका जी, कन्वेक्सन मोड पर मैटल के बर्तन ही यूज कीजिये, ग्लास के बर्तन यूज कर सकते हैं लेकिन उनका टूटने का डर बना रहता है, धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, कुकीज थोड़ी कम बेक हुई हो तो सोफ्ट होती हैं.
निशा: पूजा इसमें सूखा नारियल ही यूज किया जाता है.
निशा: गुन्जन जी हां बना सकते हैं.
निशा: बीजू जी, कुकीन की ट्रे को मिडिल रैक पर रखिये, चैक कीजिये, थोड़े समय बाद चैक कीजिये यदि कुकीज ऊपर अधिक बेक हो रही हों तो ऊपर के तापमान को कम कर सकते हैं, इसी तरह नीचे के तापमान को कन्ट्रो किया जा सकता है.
while baking next batch do you need to pre heat electric oven again
निशा: राम्या जी, ये ड्राई कोकोनट है, फिर से ओवन को प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं है.
I am new in using microwave oven. I want to know, which mode of oven I should use to bake cookies (microwave, grill, convection).
निशा: पराग, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर आप कोई भी कुकीज या केक बना सकते हैं, इस मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.
निशा: दीप्ती जी, घी या कुकिंग ओइल ले सकते हैं, मात्रा बिलकुल ये ही रख लीजिये.
निशा: श्रुति जी, ओटीजी में बिलकुल ओवन की तरह ही बेक किया जाता है, हीट दोनों ऊपर और नीचे से दी जाती है, अगर आप को लग रहा है कि उपर से ब्राउन हो रहा है और नी़चे से पुरी तरह नहीं सिके, तब आप ऊपर की हीट बन्द कर सकते है. कुकीज बीच से कच्ची लग रही हैं तो अगली बार 160 या 170 डि.से. पर बेक कीजिये, थोड़े ही दिन की प्रेक्टिस से आप अच्छा बेक कर सकेंगी.
निशा: दही को पतला करके, मठ्ठा या छाछ या बटर मिल्क बनता है.