आटे का हलवा – Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa

आटे का हलवा तो आपका जब भी मीठा खाने का मन कर रहा हो बना लीजिये. आपके परिवार के बच्चे और बड़े दोनों ही इस हलवे को बड़े स्वाद से खायेगे.
आटे का हलवा (Atta Halwa) इतना पौष्टिक होता है कि बच्चे की मां (जच्चा) को बनाकर खिलाया जाता है.
Read this recipe in English - Atta Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Halwa Recipe
- गेहूं का आटा- 1 कप
- चीनी- ½ कप
- घी- ⅓ कप
- काजू- 8 से 10 (1 टेबल स्पून)
- बादाम- 5 से 6
- पिस्ते- 8 से 10
- इलायची- 4 से 5
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Wheat Flour Halwa
कढ़ाही गरम करके इसमें आधा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर इसमें आटा डालकर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये.
भूने हुये आटे में आटे की मात्रा का तिगुना पानी (3 कप पानी) और चीनी डालकर मिला दीजिये. आटे को तब तक चमचे से चलाते जाइये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय. इसके बाद, हलवे को पकने दीजिए.
इसी बीच बादाम को पतला बारीक काट लीजिए. पिस्ते और काजू को भी छोटा-छोटा काट लीजिए.

हलवा गाड़ा होने के बाद बचे घी से आधा घी डाल कर मिलाइये और चमचे से लगातार चलाते हुये हलवे को पकाइये. हलवे में किशमिश, काजू और बचा घी डाल दीजिए और थोड़े से मेवे गार्निशिंग के लिए छोड़ दीजिए. हलवा को अच्छा गाढ़ा होने दीजिए. हलवा गाड़ा हो गया है और कढ़ाही के किनारों से भी नहीं चिपक रहा यानी कि हलवा बन चुका है. आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इलायची पाउडर डाल दीझिए.
आटे का हलवा (Atta Halwa) तैयार है, आटे के हलवे (Wheat Flour Halwa) को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये काजू और पिस्ते से सजाइये. गरमा रम आटे हलवा (Wheat Flour Halwa) परोसिये और खाइये.
Atta Halwa Recipe video
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aise mommos 2 maine sirf nepal mein khaaye the aapne 2 nepal ki yaad dilwa di...
thnk u nish g (______)
निशा: जी हां कर सकते हैं.
Meri Maa ke baad yadi kisi ne mujhe khana banana sikhaya hai to wo aap hai. Mai kin shabdo mai aapka dhanyavaad karu.
निशा: अस्मिता, आप अपने परिवार को अच्छा खाना बनाकर खिलायें और खुश रहें, ये ही मेरे लिये सबसे बड़ा धन्यवाद हैं.
Ise 'Krah Parsad' ki deg bolte hain.
Please mujhe Suji ka Halwa ke receipe batayen
निशा: Šৠषा, मिठाई कालम में ही सूजी का हलवा तो सबसे पहले लिखा हुआ है.
निशा: प्रियंका, हलवा में पानी ज्यादा हो भी जाय तो परेशानी की कोई बात नही है, तेज आग पर चमचे से चलाते हुये थोड़ी देर और पका लीजिये, चिपचिपा न हो उसके लिये हलवे में एक बड़ी चम्मच घी और डालिये थोड़ी ही देर में अच्छा और स्वादिष्ट हलवा आपका बना हुआ तैयार है.
निशा: शिल्पी, कभी अगर एसा हो तो थोड़ा थोड़ा घी डाल कर, हलवा को चमचे से चलाते हुये पकाइये, थोड़ी ही देर में हलवा अच्छा दिखाई देने लगता है.
निशा. मोनिका, हलवे में धनियां नहीं डाला जाता, धनियां पत्ता अगर नहीं तो मत डालिये. धनियां से स्वाद तो आता है और रैसिपी देखने में सुन्दर भी दिखती है.
निशा: पुष्पा, आटे को थोड़ा थोड़ा डालते हुये कलछी से लगातार चलाते रहिये जब तकि कि सारा आटा अच्छी तरह घुल न जाय, घुटलियां नहीं बनेंग.
घर पर भी बहुत अच्छा बनता है, पर जो मज़ा प्रशाद में है..वो कहीं और कहाँ!
निशा: खान, गुलाब जामुन कीरैसिपी मिठाई कालम में दी गई है.