आटे का हलवा – Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa

आटे का हलवा तो आपका जब भी मीठा खाने का मन कर रहा हो बना लीजिये. आपके परिवार के बच्चे और बड़े दोनों ही इस हलवे को बड़े स्वाद से खायेगे.
आटे का हलवा (Atta Halwa) इतना पौष्टिक होता है कि बच्चे की मां (जच्चा) को बनाकर खिलाया जाता है.
Read this recipe in English - Atta Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Halwa Recipe
- गेहूं का आटा- 1 कप
- चीनी- ½ कप
- घी- ⅓ कप
- काजू- 8 से 10 (1 टेबल स्पून)
- बादाम- 5 से 6
- पिस्ते- 8 से 10
- इलायची- 4 से 5
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Wheat Flour Halwa
कढ़ाही गरम करके इसमें आधा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर इसमें आटा डालकर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये.
भूने हुये आटे में आटे की मात्रा का तिगुना पानी (3 कप पानी) और चीनी डालकर मिला दीजिये. आटे को तब तक चमचे से चलाते जाइये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय. इसके बाद, हलवे को पकने दीजिए.
इसी बीच बादाम को पतला बारीक काट लीजिए. पिस्ते और काजू को भी छोटा-छोटा काट लीजिए.

हलवा गाड़ा होने के बाद बचे घी से आधा घी डाल कर मिलाइये और चमचे से लगातार चलाते हुये हलवे को पकाइये. हलवे में किशमिश, काजू और बचा घी डाल दीजिए और थोड़े से मेवे गार्निशिंग के लिए छोड़ दीजिए. हलवा को अच्छा गाढ़ा होने दीजिए. हलवा गाड़ा हो गया है और कढ़ाही के किनारों से भी नहीं चिपक रहा यानी कि हलवा बन चुका है. आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इलायची पाउडर डाल दीझिए.
आटे का हलवा (Atta Halwa) तैयार है, आटे के हलवे (Wheat Flour Halwa) को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये काजू और पिस्ते से सजाइये. गरमा रम आटे हलवा (Wheat Flour Halwa) परोसिये और खाइये.
Atta Halwa Recipe video
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता जी, किसी भी आटे के हलवा में लगभग इतना ही पानी डाला जाता है, कुछ लोग थोड़ा सूखा हलवा खाना पसन्द करते हैं, और कुछ लोग थोड़ा पतला हलवा खाना पसन्द करते है़.
निशा: परी, बच्चों के लिये वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिख कर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: किरन चमचे से दबाकर हलवा की गांठे खतम कर सकते हैं.
obviously aata shayad theek se bhuna nai mene..
kya mai ab uska much kar skti hun?
as it contains a lot of ghee etc..waste karne ka man nai h...
निशा: अंकिता, अगर आटा इतना कच्चा है कि वह खाया नहीं जा रहा है, आप इसमें थोड़े तिल डालकर छोटी छोटी टिक्की बना कर इसे शैलो फ्राई भी कर सकती हैं, इसमें थोड़ा सा आटा मिला कर शकरपारे तल कर बना सकते हैं.
निशा: Dr.V.Luniys, माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, लेकिन माइक्रोवेव में आटा भूनने पर उसका कलर नहीं बदलता यानि कि हलवा व्हाइट बन कर तैयार होगा.
निशा: विवेक, बचे हुये घी को हलवा में ऊपर से डालिये हलवे पर तैरता घी बहुत अच्छा लगता है.
निशा: अंशु, सूजी का हलवा की रैसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर दोनों ही जगह पर उपलब्ध, सूजी पानी चीनी एक साथ दाल कर हलवा बनालें या पहले पानी के साथ चीनी को घुलने तक पका कर चाशनी बनायें और सूजी डालकर हलवा बना लीजिये, जिस तरह से आपको आसान लगे उस तरह से हलवा बना सकते हैं.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, प्रणाम, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap ki recipes bhaut acchi hoti hai aur mai hamesha kuch naya banane se phle aapki recipe dekhti hu aur banati hu. Bhaut hi swadisht banti hai aapki recipes.
Nisha ji mujhe yeh btaye ki aap ki kaun kaun se recipes new mother(jaccha) ke liye hai....kisi kisi recipe me jaccha hindi me daala hai to vo search nahi ho pa rahi hai. maine 2 recipes dekhi aapki PANJIRI, ATTA KA HALWA. pls iske alawa aur recipes ke naam bta dijiye. thank you.
निशा: शिखा, हरीरा, गुड़ मेवा के लड्डू बादाम का हलवा, खसखस का हलवा, मखाने का पाग, नारियल का पाग आदि रैसिपी न्यू मदर के लिये पौष्टिक है.
निशा: निशा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शालिनी, मैं जल्दी ही खसखस का हलवा का वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अल्का, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
i luv ur recipes,mene mata rani ki ashtami ko kanjako ko yahi halwa bna k khilaya sab bcho ne b bhut khush ho k khya apki sari recipes amazing hoti ha.thanx to ur exelant recipes.luv u & take care
निशा: रितु, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शिल्पा, जी हां अवश्य , हम खसखस का हलवा बनायेंगे.
bahut achaa laga........ VERY TASTY !!!!!!!!
lekin soft nahi tha...... aisa kyu ?
निशा: शिल्पा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: लवी, सोन पपड़ी बनाना थोड़ी मुश्किल है.