आटे का हलवा – Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa

आटे का हलवा तो आपका जब भी मीठा खाने का मन कर रहा हो बना लीजिये. आपके परिवार के बच्चे और बड़े दोनों ही इस हलवे को बड़े स्वाद से खायेगे.
आटे का हलवा (Atta Halwa) इतना पौष्टिक होता है कि बच्चे की मां (जच्चा) को बनाकर खिलाया जाता है.
Read this recipe in English - Atta Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Halwa Recipe
- गेहूं का आटा- 1 कप
- चीनी- ½ कप
- घी- ⅓ कप
- काजू- 8 से 10 (1 टेबल स्पून)
- बादाम- 5 से 6
- पिस्ते- 8 से 10
- इलायची- 4 से 5
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Wheat Flour Halwa
कढ़ाही गरम करके इसमें आधा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर इसमें आटा डालकर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये.
भूने हुये आटे में आटे की मात्रा का तिगुना पानी (3 कप पानी) और चीनी डालकर मिला दीजिये. आटे को तब तक चमचे से चलाते जाइये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय. इसके बाद, हलवे को पकने दीजिए.
इसी बीच बादाम को पतला बारीक काट लीजिए. पिस्ते और काजू को भी छोटा-छोटा काट लीजिए.

हलवा गाड़ा होने के बाद बचे घी से आधा घी डाल कर मिलाइये और चमचे से लगातार चलाते हुये हलवे को पकाइये. हलवे में किशमिश, काजू और बचा घी डाल दीजिए और थोड़े से मेवे गार्निशिंग के लिए छोड़ दीजिए. हलवा को अच्छा गाढ़ा होने दीजिए. हलवा गाड़ा हो गया है और कढ़ाही के किनारों से भी नहीं चिपक रहा यानी कि हलवा बन चुका है. आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इलायची पाउडर डाल दीझिए.
आटे का हलवा (Atta Halwa) तैयार है, आटे के हलवे (Wheat Flour Halwa) को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये काजू और पिस्ते से सजाइये. गरमा रम आटे हलवा (Wheat Flour Halwa) परोसिये और खाइये.
Atta Halwa Recipe video
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विश्वजीत जी, आप हलवे के लिए घी या रिफाइंड लें तो वह अधिक बेहतर होगा.
निशा: ज्योति जी, उसमें थोड़ा आटा मिला कर डोह की तरह तैयार कर लें और उसकी मीठी मठरी बनाकर तल कर रख लीजिये जो थोड़े दिन रखकर भी खायी जा सकती हैं.
Please Nishaji muze patisa-sohan halwa ki receipe hindi mein chahiye..
निशा: कश्मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: प्रदीप जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, इसे थोड़ा देर और पका लीजिए.
निशा: मंजू जी, आटे में पहले चीनी डालकर भी हलवा बनाया जाता है. बुक लिखने के बारे एसा लगता है कि आजकल सभी के पास लैपटोप और फोन है और यहां रेसिपी को आसानी से देखा जा सकता है.
निशा: तरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, हलवा को घी डालकर, धींमी आग पर थोड़ा अधिक देर तक पका कर ही ठीक किया जा सकता है.
aur jab shuruwaat me jab hum ghee dalte h woh kitna hona chahiye aur uske achi tarah garam hone par aata dale
निशा: अखिल जी, घी की मात्रा आटे की मात्रा से थोड़ी सी कम लेते हैं, 100 ग्राम आटे का हलवा बना रहे हैं तब 80 ग्राम घी ठीक है, आटा भूनते समय 2 टेबल स्पून घी बचाकर रख लें और बाकी घी में आटा भून कर हलवा बना लीजिये, बचा कर रखे गये घी को हलवा में बाद में मिलायें और उसके ऊपर डालें.
mast recipe thi.i loved it.
निशा जी सादर प्रणाम
मैंने कुछ ही दिन पहले आटे का हलवा बनाया। वह स्वाद में तो बहुत अच्छा था पर उसमें डले बन गए थे। एक दो दिन वो फ्रिज में भी रहा। राखी की वजह से घर में बहुत मिठाइयां हो गई हैं क्या आप कृपा करके कोई ऐसा समाधान बता सकती हैं जिससे ये आटा हलवा कुछ और बन जाये। जैसे केक या शक्कर पारा। इस वक़्त मैं सिर्फ स्टोर करना चाहती हूँ खाने के लिए ऐसे ही बहुत सारी मिठाइयां हैं।
निशा: गुन्जन जी, और आटा मिलाकर शकरपारे बनाये जा सकते हैं. हलवा को फ्रीजर में किसी डिब्बे में बन्द करके रखा जा सकता है, जब आपको खाना हो निकाइये और खायें.
NAMASTEY MEDAM JI. I AM DAILY VISITING YOUR SITE. DUE TO YOU I BECAME LITTLE COOK. THANK YOU VERY MUCH. DURING PREPARATION OF ATTA HALWA I HAVE ADDED 5 TO 6 TABLE SPOON OF MILK. I WANT TO ASK YOU THAT IT WILL INCREASE THE TASTE OR IT IS NOT SUITABLE FOR THIS RECIPE.
hello nisha ji..plz aap hme aate ka halwa cheeni ki jagah gud ke sath bnana sikhay..thanks a lot..:)
my husband loves "gud"..:)
निशा: पारुल जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: हीना जी, बेबी को हलवा अवश्य खिलायें, लेकिन उसके मुंह में ड्राई फ्रूट का टुकड़ा नहीं जाना चाहिये.
निशा: मेघा जी, हलवा को थोड़ा अधिक देर तक पका कर ही ठीक किया जा सकता है.
निशा: अनिल जी आटे के हलवा में हमने मावा का यूज नहीं किया है.
Thanks aapne itne easy method mai halwa banana sikhaya
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पा ये हलवा व्हीट फ्लोर का है.
निशा: प्रियेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.