गुलगुले पुये – Gulgule Pua Recipe Sweet Pua

📅 2 जुलाई 2010 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 96 कमेंट ★ 4.2 (7244)

गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज, ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने गुलगुले खाये हैं?

गुलगुले पुये या मीठे पुये (Gulgule Pua Recipe) बहुत ही आसान रेसीपी है.  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये या गुलगुले (Gulgule Pua). धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं. मालपुआ जहां फैले हुये होते हैं गुलगुले पुआ पकौड़े के आकार में होते हैं. अगर आप मीठा पसन्द करते हैं तब आपको ये मीठे गुलगुले पुये बहुत पसन्द आयेंगे.

Read - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua Recipe In English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Gulgule

  • गेहूं का आटा - 1 कप 
  • चीनी - ¼ कप
  • तेल - गुलगुले तलने के लिये

विधि - How to make Sweet Gulgule Pua - Sweet Pua

किसी पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालकर इसे चीनी घुलने तक पका लीजिए. 

इस पानी से आटे को घोल लीजिए. 1/2 कप पानी और आटे में डालकर घोल तैयार कर लीजिए. घोल को गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. इस घोल की कन्सिस्टेन्सी पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए, चमचे से गिराने पर लगातार गिरना चाहिए. घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रखिये.

इस घोल को थोड़ा और फैंट लीजिये. साथ ही कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए.

घोल की 1 बूंद तेल में डालकर चैक कीजिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ या नही. यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. पुए को हाथ या चमचे से गरम तेल में डालिये. 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. जैसे ही पुए नीचे से सिकते जाएं, इन्हें पलट दीजिए. पुओं को  मध्यम आग पर लाल होने तक तलकर निकाल लीजिये.  सारे पुए इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

Sweet Pua - Gulgule Pua
गरमा गरम या ठंडे पुए (Gulgule Pua - Sweet Pua) चाय के साथ या हल्की भूख में खाइये.

सुझाव

  • अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पुए चपटे बनेंगे, ये फूलेंगे नही. 
  • अगर घोल ज्यादा गाढ़ा होगा, तो पुए स्पंजी नही बनेंगे, ठोस बनेंगे. 
  • घोल को अच्छी तरह से जरूर फैंटे. 
  • पुए चीनी के बदले गुड़ से भी बनाए जा सकते हैं. गुड़ से बने पुए ज्यादा लाल दिखते हैं. 

Gulgule Pua Recipe Sweet Pua video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (7244 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (96)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manu
nisha ji aap ne kaha tha ki aap jelly ki recipe btaye gi
harshika
nisha ji aapki is recepie ne mujha meri mummi ki uyaad dila di ! great job !!!!
archana hada
iske ghol me suff and elaichi and nariyal great kar ke bhi dal sakte hai n...................?
निशा: अर्चना, जी हां डाल सकते हैं.
deepa ahuja
MAM, BAHUT BADIYA RECIPES HAI..........MUH ME PANI AA GAYA........
MAM, MALPUA OR GULGULE PUA ME KYA FARK(DIFFERENCE) HAI.........PLS BATAYE