गुलगुले पुये – Gulgule Pua Recipe Sweet Pua

गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज, ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने गुलगुले खाये हैं?
गुलगुले पुये या मीठे पुये (Gulgule Pua Recipe) बहुत ही आसान रेसीपी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये या गुलगुले (Gulgule Pua). धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं. मालपुआ जहां फैले हुये होते हैं गुलगुले पुआ पकौड़े के आकार में होते हैं. अगर आप मीठा पसन्द करते हैं तब आपको ये मीठे गुलगुले पुये बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulgule
- गेहूं का आटा - 1 कप
- चीनी - ¼ कप
- तेल - गुलगुले तलने के लिये
विधि - How to make Sweet Gulgule Pua - Sweet Pua
किसी पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालकर इसे चीनी घुलने तक पका लीजिए.
इस पानी से आटे को घोल लीजिए. 1/2 कप पानी और आटे में डालकर घोल तैयार कर लीजिए. घोल को गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. इस घोल की कन्सिस्टेन्सी पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए, चमचे से गिराने पर लगातार गिरना चाहिए. घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रखिये.
इस घोल को थोड़ा और फैंट लीजिये. साथ ही कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए.
घोल की 1 बूंद तेल में डालकर चैक कीजिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ या नही. यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. पुए को हाथ या चमचे से गरम तेल में डालिये. 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. जैसे ही पुए नीचे से सिकते जाएं, इन्हें पलट दीजिए. पुओं को मध्यम आग पर लाल होने तक तलकर निकाल लीजिये. सारे पुए इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम या ठंडे पुए (Gulgule Pua - Sweet Pua) चाय के साथ या हल्की भूख में खाइये.
सुझाव
- अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पुए चपटे बनेंगे, ये फूलेंगे नही.
- अगर घोल ज्यादा गाढ़ा होगा, तो पुए स्पंजी नही बनेंगे, ठोस बनेंगे.
- घोल को अच्छी तरह से जरूर फैंटे.
- पुए चीनी के बदले गुड़ से भी बनाए जा सकते हैं. गुड़ से बने पुए ज्यादा लाल दिखते हैं.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
It makes it more yummmy
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षा जी, घोल को थोड़ा सा अच्छी तरह फैंट लिया जाय और थोड़ा पतला घोला जाय तो गुलगुले सोफ्ट बनेंगे.
निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, थोड़ी शुगर और डाल दीजिये, पूये मीठे हो जायेंगे.
निशा: VD, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, अवश्य लिया जा सकता है, आटे से गुड़ 1/3 लीजिये, 100 ग्राम आटा ले रहे हैं तब 30-35 ग्राम गुड़ डालिये.
निशा: सोनक जी, गैस फ्लेम को अपने अनुसार कम ज्यादा किया जाता है, गरम तेल में गुलगुले डालिये, उन्हैं फूल कर तैर कर आने पर पलट दीइये. और थोड़ी देर बाद गैस कम करके उन्हैं क्रिस्प कर लीजिये.
.
निशा: मोनिका जी आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निश: प्रीता जी, मैं आपसे इन कमेन्ट के माध्यम से मिलती हूँ, सम्भव हुआ तो आमने सामने भी मिलेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanx for all recepies for us
निशा: अवागतम अनीता
Thanks
we are very thankful
निशा: सुधा, आप आलू डालकर नमकीन गुलगुले बनाइये, अच्छे बनेंगे.
निशा: सोनिया, दूध से घोले पूये, ज्यादा मुलायम होंगे.
निशा: शोभना, गुड़ को गरम पानी में घोल कर छान लीजिये, और ठंडा होने पर आटा घोलिये और नरम गुलगुले बनाने के लिये, दूध में गुड़ घोलिये और उस दूध से गुलगुले का आटा घोलिये, गुलगुले एक दम तेज गैस पर न तले, गैस मध्यम कर लें गुलगुले अन्दर से कच्चे नहीं रहेंगे.
Thanks for the gulgule_pua recipe, I was looking or searching this recipe for a long time now, finally I find it, thanks for that,
I have one doubt in my mind please advice me on that madam actually I Just let to know that if I used gur instead of sugar then what will I do I mean how to melt the gur... pls reply on to this...
thanks...
निशा: टीना, गुड़ को गरम पानी में डालिये और गुड़ घुलने तक गरम करिये, घोल को छानिये और गुड़ के घोल में आटा घोल लीजिये.
hum daily khane me simple chije banaya karte the qki kuch khas ata hi nahi tha hum net par hamesa baithte hain ek din apki recipe khul gai ap yakin nahi manengi di hum etne khus kabi nahi huye the ab hum bi sab ki tarah nai nai chije bana sakte hai luv u too much nisha di.
निशा: अनुभा, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.