गुलगुले पुये – Gulgule Pua Recipe Sweet Pua

गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज, ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने गुलगुले खाये हैं?
गुलगुले पुये या मीठे पुये (Gulgule Pua Recipe) बहुत ही आसान रेसीपी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये या गुलगुले (Gulgule Pua). धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं. मालपुआ जहां फैले हुये होते हैं गुलगुले पुआ पकौड़े के आकार में होते हैं. अगर आप मीठा पसन्द करते हैं तब आपको ये मीठे गुलगुले पुये बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulgule
- गेहूं का आटा - 1 कप
- चीनी - ¼ कप
- तेल - गुलगुले तलने के लिये
विधि - How to make Sweet Gulgule Pua - Sweet Pua
किसी पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालकर इसे चीनी घुलने तक पका लीजिए.
इस पानी से आटे को घोल लीजिए. 1/2 कप पानी और आटे में डालकर घोल तैयार कर लीजिए. घोल को गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. इस घोल की कन्सिस्टेन्सी पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए, चमचे से गिराने पर लगातार गिरना चाहिए. घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रखिये.
इस घोल को थोड़ा और फैंट लीजिये. साथ ही कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए.
घोल की 1 बूंद तेल में डालकर चैक कीजिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ या नही. यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. पुए को हाथ या चमचे से गरम तेल में डालिये. 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. जैसे ही पुए नीचे से सिकते जाएं, इन्हें पलट दीजिए. पुओं को मध्यम आग पर लाल होने तक तलकर निकाल लीजिये. सारे पुए इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम या ठंडे पुए (Gulgule Pua - Sweet Pua) चाय के साथ या हल्की भूख में खाइये.
सुझाव
- अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पुए चपटे बनेंगे, ये फूलेंगे नही.
- अगर घोल ज्यादा गाढ़ा होगा, तो पुए स्पंजी नही बनेंगे, ठोस बनेंगे.
- घोल को अच्छी तरह से जरूर फैंटे.
- पुए चीनी के बदले गुड़ से भी बनाए जा सकते हैं. गुड़ से बने पुए ज्यादा लाल दिखते हैं.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
बुंदेलखंड मे इसके बैटर मे किसा खोपरा खसखस दाना व चिरौंजी भी डालते हैं।
निशा: उर्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj Mujhe gugule Banane hai
Aap ne meri help kar do
Kyoki Mujhe nahi aata ye banana
Thnx nisha ji
निशा: सोनू जी, गुलगुले बनाने के लिए आप रेसिपी को अच्छे से पढें साथ ही विडियो भी देखें और बताई हुई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए गुलगुले बनाएं आप बहुत अच्छे से इसे बनाएंगे.
निशा: वीरेन्दर जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर आटे के मीठे माल पूरे और मीठे चीले दिये हुये उन्हैं आप देख सकते हैं, हो सकता है आप इनके बारे में कह रहे हों.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शनिका जी, व्हिप क्रीम हैवी क्रीम से बनाई जाती है, जो डेयरी पर मिल जाती है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखा जा सकता हे.
निशा: पूनम जी, बैटर में 1 पिंच बेकिंग सोडा डालिए और पुओं को अच्छे गरम तेल में तलिए, पुए नरम बनेंगे. धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, पुए के घोल को अच्छे से ना फैंटा जाए, तब ये कड़क हो सकते हैं. अगर पुए के घोल में चीनी या गुड़ की मात्रा ज्यादा हो, तब ये फैल सकते हैं. इसलिए, घोल में चीनी पर्याप्त मात्रा में लें और अच्छे से फैंट लें, एक पुआ बनाकर चैक करें, पुआ अब भी कड़क लग रहा हो, तो घोल में 1 पिंच बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं और फिर पुए बनाएं, पुए सॉफ्ट बनेंगे.
2 bowl aata,1 bowl suger,1bowl paani matra shai h kya plzz
निशा: मंजू जी, 2 प्याली आटा, 1 प्याली पानी तो सही है लेकिन चीनी आप 1/2 प्याली या फिर आप अपने स्वादानुसार इससे थोड़ी कम या ज्यादा भी ले सकते हैं.
निशा: अदिति जी, इसके दो कारण हो सकते हैं- या तो आपका घोल काफी पतला रह गया या घोल में चीनी की मात्रा अधिक है.
निशा: राशिद जी, यीस्ट डालने की आवश्यकता नही हैं. आप घोल को अच्छे से फैंटिए, गुलगुले अच्छे स्पंजी बनेंगे.
Mam jo gulgule hard ho gye hai kya hm unse kuch aur bna skte hai ya unhe soft kiya ja skta hai?pls reply...
THANK YOU
निशा: एलटी जी, गुलगुले को अभी तो आप एसे ही यूज कर लीजिये, अगली बार बनाने के लिये वीडियो अवश्य देखिये, अगर बनाते समय आप को लग रहा हो कि गुलगुले हार्ड हैं, बैटर में 1 पिंच बेकिंग सोडा मिलायें, और गुलगुले अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालें, गुलगुले अच्छे नरम बनेंगे.
निशा: मीनाक्षी जी, आप गुलगुले बनायें ये बहुत आसान है, इसके लिये आप विडियो भी देख सकती हैं.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलमा जी, पूये के लिये बैटर सही बने, न अधिक पतले न अधिक गाढ़ा हो, और बैटर में थोड़ा तेल 1-2 छोटी चम्मच डालें, पूये नरम बनेंगे.
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आपके स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
This was well demonstrated and I am sure I will be able to good Puas.
Thanks
निशा: आप जरूर अच्छे से बना लेंगे. धन्यवाद.
Can brown sugar be used instead of white sugar
निशा: गीतिका जी, गुलगुले के लिये सादा चीनी ही यूज की जाती है, आप ब्राउन शुगर भी यूज कर सकती है, कलर में गुलगुले थोड़े अलग हो जायेंगे.
gulgule hamesha tande hone par bahut tight ho jate h , mulayam nhi bante
निशा: निम्मी 3-4 दिन तक बाहर रखकर खाये जा सकते हैं और फ्रिज में रखकर 7 दिन तक यूज कर सकते हैं.