गुलगुले पुये – Gulgule Pua Recipe Sweet Pua

गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज, ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने गुलगुले खाये हैं?
गुलगुले पुये या मीठे पुये (Gulgule Pua Recipe) बहुत ही आसान रेसीपी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये या गुलगुले (Gulgule Pua). धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं. मालपुआ जहां फैले हुये होते हैं गुलगुले पुआ पकौड़े के आकार में होते हैं. अगर आप मीठा पसन्द करते हैं तब आपको ये मीठे गुलगुले पुये बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulgule
- गेहूं का आटा - 1 कप
- चीनी - ¼ कप
- तेल - गुलगुले तलने के लिये
विधि - How to make Sweet Gulgule Pua - Sweet Pua
किसी पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालकर इसे चीनी घुलने तक पका लीजिए.
इस पानी से आटे को घोल लीजिए. 1/2 कप पानी और आटे में डालकर घोल तैयार कर लीजिए. घोल को गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. इस घोल की कन्सिस्टेन्सी पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए, चमचे से गिराने पर लगातार गिरना चाहिए. घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रखिये.
इस घोल को थोड़ा और फैंट लीजिये. साथ ही कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए.
घोल की 1 बूंद तेल में डालकर चैक कीजिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ या नही. यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. पुए को हाथ या चमचे से गरम तेल में डालिये. 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. जैसे ही पुए नीचे से सिकते जाएं, इन्हें पलट दीजिए. पुओं को मध्यम आग पर लाल होने तक तलकर निकाल लीजिये. सारे पुए इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम या ठंडे पुए (Gulgule Pua - Sweet Pua) चाय के साथ या हल्की भूख में खाइये.
सुझाव
- अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पुए चपटे बनेंगे, ये फूलेंगे नही.
- अगर घोल ज्यादा गाढ़ा होगा, तो पुए स्पंजी नही बनेंगे, ठोस बनेंगे.
- घोल को अच्छी तरह से जरूर फैंटे.
- पुए चीनी के बदले गुड़ से भी बनाए जा सकते हैं. गुड़ से बने पुए ज्यादा लाल दिखते हैं.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी हां मैं कोशिश करूगी.
plz tell me some rice's flour dishes
This was awesome recipe..my husband is sweet tongue..and he loved this alot..Thanks for ur recipe..:)
i like ur blog
निशा: शालिनी, अगर घोल में गुड़ का अनुपात ज्यादा हो तब एसा होता है(गुलगुले तेल में फट जाते हैं)
"As you worship the moon
and pray for the wellbeing
for your husband,
I wish you plenty of happiness
this Karvachauth."
निशा: प्रमिला, धन्यवाद, आप सभी लोग हमेशा खुश रहें.
निशा: अंजू, ये सब चीजें डालने से तो पुये और अधिक स्वादिष्ट बनेंगे.
thank you very much gulgule ki recipe ke liye.....bahut swadisht bane aur apne mujhe meri mummy ki yaad dila di..thanks a ton
aseem
Nisha didi aap bahoot hi achha khana benati hai... :)
निशा: अंजना, आप गुलगुले के घोल को खूब फैटिये और बिलकुल घोल को पकोड़े के घोल जैसा गाड़ा रखिये.
maine puye banaye par woh sakht ban gaye hum usko naram kaise bana sakte hain. Maine gud ko garam pani mein dal kar pighlaya tha phir usme aata mix kar diya. Pl reply immediately.
निशा: शालिनी, पूये का घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाड़ा रखिये, घोल को अच्छी तरह खूब फैटिये. तेल पर्याप्त गरम होने पर पुये तेल में डालिये और मीडियम फ्लेम पर पुये तलिये.
निशा: शिवानी जी, हां आप जो भी बनाती है और उसमें कुछ प्रोब्लम फेस करती हैं, आप कमेन्ट के व्दारा मुझे बताएं मैं अवश्य उसके बारे में बताऊंगी.
My mother would add Fennel seeds and Cardamom for flavor and always used Jaggery to sweeten.
निशा: शिवानी, ठंडे दूध में गुड़ घोलिये.
nisha ji aap se ek request hai aap chote baccho ke khane ke liye kuch recepies bataye (mere beta 2 yers ka hai)....
thanks
I am waiting for your reply